WWE में अंडरटेकर को रिटायर करने के लिए 3 सबसे अच्छे विकल्प

'द अंडरटेकर' यह नाम प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया का सबसे चर्चित नाम है। अंडरटेकर अब एक्टिव रैसलर नहीं हैं लेकिन समय-समय पर उन्हें WWE के बड़े इवेंट में देखा जा सकता है। अंडरटेकर अपने आखिरी मैच में टैग टीम के रूप में केन के साथ जोड़ी बनाकर डीएक्स के खिलाफ क्राउन ज्वेल के मैच में उतरे थे। अब यह उम्मीद की जा रही है कि वे रैसलमेनिया 35 में दिख सकते हैं।

Ad

WWE में अंडरटेकर पिछले 29 साल से लगातार रिंग में धमाल मचा रहे हैं। उनकी उपलब्धियां कई हैं। इस दौरान उनके हल्क होगन, रिक फ्लेयर, ब्रॉक लैसनर जैसे मुख्य विरोधी भी रहे। उन्होंने अपने रैसलिंग करियर में कई टाइटल अपने नाम किए। उनके नाम सात बार टैग टीम टाइटल, सात WWE और एक हार्डकोर टाइटल भी हैं। उन्होंने 2007 में रॉयल रंबल मैच भी जीता।

Ad

53 साल के सुपरस्टार अंडरटेकर अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं। वह जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में उनका रिटायरमेंट तो धमाकेदार होना ही चाहिए। आज बात करते हैं उन तीन रैसलरों की, जो उनके साथ रिटायरमेंट मैंच में रिंग में हो सकते हैं।

Ad

#3 एजे स्टाइल्स

Ad
Ad

एजे स्टाइल्स को इस पीढ़ी के महान रैसलरों की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में वो अंडरटेकर के रिटायरमेंट मैच के लिए सबसे सही रैसलर हो सकते हैं। एजे अभी स्मैकडाउन लाइव के टॉप स्टार हैं। साथ ही उनकी डेनियल ब्रायन के साथ दुश्मनी काफी चर्चा में है।

Ad

स्टाइल्स और अंडरटेकर पहले कभी एक-दूसरे से नहीं भिड़े हैं। अगर दोनों आमने-सामने होते हैं तो यह WWE के चाहने वालों को बिल्कुल नया प्रतिद्वंदी देखने को मिलेगा। 2016 में WWE में आने से पहले भी स्टाइल्स काफी चर्चित रहे हैं। वे एक बेहतरीन रैसलर रहे हैं और प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में लगभग 20 साल से हैं।

Ad

स्टाइल के लिए अंडरटेकर का सामना करना किसी ड्रीम मैच से कम नहीं है और यह उनके करियर को काफी ऊंचाई तक ले जाने में सहायक होगा।

Ad

Get WWE News in Hindi Here

#2 केन

Ad

केन, अंडरटेकर के ऑनस्क्रीन भाई हैं। अंडरटेकर के रिटायरमेंट मैच के लिए केन से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं हो सकता। केन भी अंडरटेकर की तरह अब एक्टिव रैसलर नहीं हैं और कभी-कभार ही रिंग में दिखते हैं। वे भी अंतिम बार अंडरटेकर के साथ ही टैग टीम के रूप में क्राउन ज्वेल मैच में उतरे थे।

केन ने 1997 में प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। द अंडरटेकर ही उनके पहले प्रतिद्वंदी भी थे। केन ने अपने करियर में कई शानदार मैच लड़े। उनके नाम एक ECW, एक हार्डकोर, दो इंटरकॉन्टिनेंटल और बारह टैग टीम टाइटल्स हैं। उन्होंने एक रॉयल रंबल भी जीता है।

केन और अंडरटेकर हैल इन द सैल मैच, इन्फर्नो मैच और कई लाइव मैच में भी आमने-सामने हो चुके हैं। केन ने रैसलमेनिया में भी दो बार अंडरटेकर का सामना किया है और हारे हैं। रैसलमेनिया में केन और टेकर का मैच दोनों की रिटायरमेंट की जगह बन सकता है।

#1 शॉन माइकल्स

Ad

शॉन माइकल्स, अंडरटेकर के रिटायरमेंट मैच के लिए सबसे उपयुक्त रैसलरों में पहले स्थान पर हैं। अंडरटेकर ने नौ साल पहले ही रैसलमेनिया 26 में माइकल्स को रिटायर कर दिया था। लेकिन इसके बाद शॉन ने क्राउन ज्वेल मैच में वापसी की।

शॉन माइकल्स को रैसलिंग की दुनिया के सबसे बेहतरीन रैसलरों में टॉप पर रखा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई बार मैच ऑफ द ईयर जीता है। उनके नाम तीन इंटरकॉन्टिनेंटल, एक यूरोपियन, छह टैग टीम और चार WWE टाइटल्स हैं। उन्होंने दो लगातार रॉयल रंबल भी जीते हैं। माइकल्स WWE के इतिहास में पहले ग्रैंडस्लैम चैंपियन थे।

माइकल्स और अंडरटेकर पहली बार 1997 में हैल इन द सैल में आमने-सामने हुए थे। माइकल्स ने इसमें जीत दर्ज की थी। हालांकि उनकी दुश्मनी तब बढ़ी, जब दोनों रैसलमेनिया में रिंग में उतरे। अंडरटेकर ने लगातार दो बार रैसलमेनिया में माइकल्स को मात दी।

इससे पहले अंडरटेकर ने माइकल्स को रिटायरमेंट दी थी। इसलिए अंडरटेकर को उनके करियर के फाइनल मैच के लिए इससे बेहतर दुश्मन नहीं मिल सकता।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda