• Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble 2024
  • 3 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2021 में 30वें स्थान पर चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं
Royal Rumble

3 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2021 में 30वें स्थान पर चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं

रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2021 अब काफी ज्यादा करीब है। WWE फैंस इस इवेंट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। सालों से इस पीपीवी का आयोजन देखने को मिल रहा है और इसका WWE के मुख्य इवेंट्स में काफी ज्यादा महत्व है। इस Royal Rumble मैचों का आयोजन देखने को मिलता है। इस मैच के विजेता को WreslteMania में चैंपियनशिप मैच मिलता है।

Ad

Royal Rumble 2021 में दो Royal Rumble मैच देखने को मिलेंगे। मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स के Royal Rumble मुकाबले आयोजित किये जाने वाले हैं। Royal Rumble मैचों में सुपरस्टार्स की एंट्री काफी अहम रहती हैं क्योंकि उन्हें इससे फायदा होता है। WWE में इस मैच के ज्यादातर विजेता अंतिम 5 स्थानों पर ही एंट्री करते हुए मैच जीते हैं।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री से सभी को चौंका दिया था

Ad

इसके अलावा 30वें स्थान पर एंट्री करने वाले सुपरस्टार्स के पास जीत के सबसे ज्यादा चांस होते हैं। Royal Rumble 2021 में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो 30वें स्थान पर एंट्री कर सकते हैं। इसलिए हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे Royal Rumble 2021 मैच में 30वें स्थान पर चौंकाने वाली एंट्री कर सकते हैं।

Ad

3- सैथ रॉलिंस Royal Rumble 2021 में 30वें स्थान पर एंट्री कर सकते हैं

Ad
Ad

Ad

सैथ रॉलिंस इस समय WWE से दूर है और वो कुछ महीने से नजर नहीं आए हैं। साल 2021 के पहले SmackDown के एपिसोड के लिए सैथ रॉलिंस की वापसी का ऐलान हुआ था लेकिन WWE ने बाद में इसे कैंसिल कर दिया था। उस समय से लग रहा है कि WWE ने उनके रिटर्न को Royal Rumble के लिए बचा लिया है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2 या उससे कम एलिमिनेशन करने के बावजूद Royal Rumble मैच में जीत दर्ज की

Royal Rumble में सैथ रॉलिंस की वापसी की उम्मीद जरूर रहने वाली हैं। ऐसे में वो 30वें स्थान पर एंट्री करते हुए सबको चौंका सकते हैं। फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। साथ ही सैथ अंत में कुछ बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ नजर आएंगे। सैथ की यादगार वापसी के लिए ये एक सही एंट्री नंबर रहने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- ब्रॉन स्ट्रोमैन

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन लंबे समय से Raw में नजर नहीं आए हैं। दरअसल, उन्हें कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया था लेकिन अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। ऐसे में शायद WWE उनके रिटर्न को Royal Rumble के लिए बचाकर रख रहा है। स्ट्रोमैन ने हमेशा ही Royal Rumble में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

ऐसे में वो 30वें स्थान पर एंट्री करते हुए सबको चौंका सकते हैं। साथ ही ढेरों एलिमिनेशन कर सकते हैं। उन्होंने अपने लुक्स में काफी सुधार किया है और ऐसे में उन्हें देखना जरूर ही रोचक रहेगा। स्ट्रोमैन की वापसी अगर सबसे आखिर में होती हैं तो मैच जरूर ही खास बनेगा। साथ ही फैंस को ये चीज़ पसंद भी आएगी।

1- जॉन सीना

Ad

जॉन सीना काफी समय से WWE में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में वो अपनी वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। WWE को इस साल Royal Rumble मैच में बड़े सुपरस्टार्स की जरूरत है और जॉन सीना इसे खास बना सकते हैं। वो अंतिम बार WrestleMania 36 में नजर आए और अब उनकी वापसी का सही समय है।

WrestleMania सीजन करीब है और इसके चलते उन्हें जरूर ही अब वापसी करनी चाहिए। अगर वो Royal Rumble मैच में 30वें स्थान पर एंट्री करते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। फैंस को ये चीज़ पसंद आएगी क्योंकि एक बार पहले भी सीना 30वें स्थान पर एंट्री करते हुए मैच जीत चुके हैं। ऐसे में अगर जॉन सीना अंत में एंट्री करते हैं तो ये शॉक होगा।

ये भी पढ़ें- WWE Royal Rumble 2021: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda