• Sports News
  • WWE
  • 3 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की जगह WWE के बेहतर बेबीफेस बन सकते थे
WWE

3 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की जगह WWE के बेहतर बेबीफेस बन सकते थे

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। द बिग डॉग ने 2012 में द शील्ड के साथ डेब्यू किया था और दो सालों तक टैग टीम डिवीजन में काम करने के बाद उनके सिंगल्स करियर की शुरुआत हुई। हमेशा से ही विंस मैकमैहन को रोमन रेंस पसंद थे और इसके चलते उन्हें WWE का अगला पोस्टर बॉय बनाने का निर्णय लिया गया।

Ad

इसके बाद वो धीरे-धीरे जॉन सीना की जगह WWE में लेते गए। साथ ही अगले टॉप फेस बन गए। इसके बाद द बिग डॉग ने 4 बार रेसलमेनिया मेन इवेंट किया और कई बार WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया। साथ ही वो बड़े-बड़े दिग्गजों का सामना करने के साथ ही उन्हें हरा भी चुके थे। जल्द ही कंपनी की मुख्य स्टोरीलाइन उनके इर्दगिर्द घूमने लगी।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो सभी को चौंकाते हुए WWE छोड़कर गए और वापसी करने से इनकार कर दिया

Ad

WWE ने जरूर उन्हें अपना पोस्टर बॉय बनाया लेकिन फैंस को रोमन रेंस पसंद नहीं थे। इसके चलते द बिग डॉग को जबरदस्त तरीके से बू मिलती थी। इसके बावजूद WWE ने रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में पुश देना जारी रखा। उस समय WWE के पास कुछ ऐसे स्टार थे जो आसानी से WWE के सबसे बड़े बेबीफेस बन सकते थे।

Ad

इसलिए हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस की जगह WWE के बेहतर बेबीफेस बन सकते थे।

Ad

3- रोमन रेंस की जगह डेनियल ब्रायन अच्छे विकल्प थे

Ad
Ad

WWE के पास डेनियल ब्रायन से बढ़िया कोई विकल्प नहीं था। डेनियल ब्रायन को 2014 में टॉप बेबीफेस के रूप में अपने करियर का सबसे बड़ा मोमेंट मिला था। इसके बाद भी फैंस उन्हें जबरदस्त सपोर्ट करते थे। खैर, चोट की वजह से वो 2014 से 2017 के दौरान ज्यादा रेसलिंग नहीं कर पाए।

साथ ही उन्होंने रिटायर होने का निर्णय भी ले लिया था। फैंस उन्हें पसंद करते थे और वो हमेशा से ही अच्छे बेबीफेस रहे थे। WWE उन्हें रिटायरमेंट से वापस बुलाकर टॉप स्टार बना सकता था। अगर ब्रायन ज्यादा चोटिल नहीं होते तो रोमन की जगह वो कंपनी के मुख्य फेस बन सकते थे।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें अचानक से निकालकर WWE ने सबको चौंका दिया था

2- केविन ओवेंस

Ad

केविन ओवेंस ने अपने WWE करियर की शुरुआत हील के रूप में की थी। इसके बावजूद 2018 के अंत में उन्होंने बेबीफेस टर्न लिया और फैंस को ये निर्णय काफी पसंद आया। केविन ने बेबीफेस के रूप में जबरदस्त काम किया।

फैंस उन्हें चीयर करने लग गए थे और वो एटीट्युड एरा के सबसे बड़े दिग्गज स्टीव ऑस्टिन के फिनिशर के साथ आए थे। इन दोनों कारणों के चलते वो जबरदस्त पोस्टर बॉय बन सकते थे। साथ ही रोमन रेंस को उस समय खराब रिएक्शन भी मिल रहा था। WWE के पास अच्छा विकल्प था लेकिन उन्होंने इसका सही उपयोग नहीं किया।

1- एजे स्टाइल्स

Ad

एजे स्टाइल्स को सारे ही लोग हील के रूप में देखते हैं। इसके बावजूद उन्होंने बेबीफेस के रूप में भी शानदार काम किया था। वो SmackDown के टॉप फेस भी बने थे। एजे स्टाइल्स ने 2016 में डेब्यू किया था और उनका ये डेब्यू काफी बड़ा माना जा रहा था।

इसके साथ ही WWE उस समय अपना टॉप बेबीफेस ढूंढने में भी संघर्ष कर रहा था। इसके चलते एजे स्टाइल्स काफी अच्छा विकल्प रह सकते थे। इसके बावजूद WWE ने रोमन रेंस को ही टॉप फेस के रूप में पुश दिया। स्टाइल्स के पास ज्यादा अनुभव भी था।

ये भी पढ़ें:- 3 TNA वर्ल्ड चैंपियंस जो WWE में आने के बाद बुरी तरह फेल हुए

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda