• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 50 साल की उम्र के बाद शादी की
हल्क होगन और उनकी पत्नी

3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 50 साल की उम्र के बाद शादी की

WWE में काम चुके या फिर वर्तमान समय में कंपनी का हिस्सा बने हुए कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनका निजी जीवन काफी विवादित रहा है। कई बार ये विवाद उनके शादीशुदा जीवन को लेकर रहता है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रोमन रेंस ने काम करने की इच्छा जताई थी और 2 जिनके साथ नहीं

Ad

कंपनी में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां की है, इसके पीछे की वजह भले ही कुछ रही हो लेकिन कई शादियां कर ये सुपरस्टार्स चर्चा का विषय जरूर बन गए। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपनी ज्यादा उम्र को भी नज़रअंदाज कर शादी की।

Ad

इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने 50 साल की उम्र के बाद भी शादी रचाई।

Ad

3. ब्रेट हार्ट- 53 साल

Ad
ब्रेट हार्ट और स्टैफनी वॉशिंगटन
Ad

WWE हॉल ऑफ़ फेमर ब्रेट हार्ट ने 53 साल की उम्र में साल 2010 में स्टैफनी वाशिंगटन से शादी की। ब्रेट की यह तीसरी शादी थी। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि उनकी पत्नी स्टैफनी उम्र में उनसे लगभग 26 साल छोटी हैं।

Ad

दिग्गज ब्रेट हार्ट को उनके शानदार मुकाबलों के लिए जाना जाता है, हालांकि चोटों के कारण उनका करियर काफी प्रभावित हुआ।

Ad

2. हल्क होगन- 57 साल

View this post on Instagram

Aye aye captain HH

A post shared by Hulk Hogan (@hulkhogan) on

Ad

हल्क होगन की गिनती WWE के लैजेंड सुपरस्टार के रूप में होती है, लेकिन निजी जीवन में वह काफी विवादों में भी रहे हैं। बात करें उनके वैवाहिक जीवन की तो वह भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।

हल्क होगन ने अपने जीवन में दो शादियां की हैं। उन्होंने साल 2010 में अपने से 21 साल छोटी जेनिफर मैक्डेनियल के साथ दूसरी शादी की। उस समय हल्क होगन की उम्र 57 साल थी।

1. रिक फ्लेयर- 69 साल

रिक फ्लेयर और वैंडी
Ad

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन और WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रिक फ्लेयर का वैवाहिक जीवन काफी विवादों से भरा रहा। रिक फ्लेयर ने साल 2018 में 69 साल की उम्र में 5वीं शादी की।

उनकी शादी वैंडी के साथ हुई जो कि उनसे उम्र में 11 साल छोटी हैं। रिक फ्लेयर वर्तमान में 71 साल के हैं और उनकी पत्नी वैंडी 60 साल की हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda