• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • 3 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 के अंत तक मेन इवेंट रेसलर्स बन सकते हैं
ओटिस, मैंडी रोज़ और सोन्या डेविल

3 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 के अंत तक मेन इवेंट रेसलर्स बन सकते हैं

WWE का रोस्टर काफी ज्यादा बड़ा है और कंपनी के पास ढेरों स्टार्स है। पिछले कुछ सालों में कई सारे दिग्गज स्टार्स WWE से दूरी बना चुके हैं। इस वजह से WWE को पैसों के मामले में बड़ा नुकसान हुआ है क्योंकि प्रशंसक बड़े स्टार्स को देखकर ही शो और WWE की ओर आकर्षित होते हैं

Ad

WWE ने पिछले कुछ सालों में कुछ सुपरस्टार्स को पुश देकर टॉप स्टार बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद कहा जा सकता है कि कंपनी में अभी भी टॉप स्टार्स की कमी है और WWE धीरे-धीरे सुपरस्टार्स को पुश दे रहा है। 2020 में अबतक कई सारे स्टार्स को WWE ने अपनी बुकिंग से टॉप स्टार बनाया है।

Ad
Expand Tweet
Ad

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ

Ad

कहा जा सकता है कि साल 2020 के अंत तक कुछ और सुपरस्टार्स WWE में पुश पाकर टॉप स्टार बन सकते हैं। इससे WWE के पास ब्रांड्स पर कुछ बड़े विकल्प आ जाएंगे और प्रशंसक शो में रुचि दिखाएंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो साल 2020 के अंत तक टॉप स्टार बन सकते हैं।

Ad

3- WWE स्टार ओटिस

Ad
Expand Tweet
Ad

ओटिस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते आ रहे हैं और इस वजह से WWE ने उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दिया। इस समय मनी इन द बैंक ब्रीफकेस उनके पास है। ऐसे में वो आने वाले कुछ महीनों में कैश-इन कर सकते हैं।

Ad

अगर वो यूनिवर्सल चैंपियन बन जाते हैं तो उनका कद बढ़ जाएगा। इसके साथ ही WWE को बड़े साइज का एक ताकतवर सुपरस्टार भी मिल जाएगा। देखा जाए तो WWE को ओटिस के रूप में बड़ा फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- 3 विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में बैकी लिंच की जगह ले सकती हैं

2- पूर्व WWE NXT विमेंस चैंपियन कायरी सेन

Expand Tweet
Ad

कायरी सेन ने NXT में शानदार प्रदर्शन किया था और लग रहा था कि मेन रोस्टर पर वो सिंगल्स सुपरस्टार के रूप नाम कमाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने उन्हें टैग टीम डिविजन में डाल दिया।

उन्हें और असुका को टैग टीम डिविजन में पुश जरूर मिल और अब असुका रॉ विमेंस चैंपियन है। ऐसे में कायरी सेन को भी सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो जरूर वो 2020 के अंत तक टॉप स्टार बन जाएगी।

1- सोन्या डेविल

Expand Tweet
Ad

सोन्या डेविल ने पिछले कुछ महीनों में अपने टैलेंट को दर्शाया है। मैंडी रोज़ के साथ रहते हुए वो ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। रोज़ से अलग होने के बाद उनका करियर बदल गया।

अब उन्हें ताकतवर स्टार के रूप में बुक किया जा रहा है। अगर उन्हें आगे भी ऐसा ही पुश दिया गया तो वो साल के अंत तक स्मैकडाउन की टॉप विमेंस स्टार बन सकती है और टाइटल भी जीत सकती है।

ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से WWE अपनी व्यूअरशिप में सुधार कर सकता है

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda