• Sports News
  • WWE
  • WWE NXT
  • 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें NXT में वापसी करने की जरूरत है
WWE

3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें NXT में वापसी करने की जरूरत है

NXT इस समय WWE के मुख्य ब्रांड्स में से एक है। NXT अब WWE का तीसरा ब्रांड बन गया है लेकिन कुछ समय पहले तक वो एक डेवलपमेंटल ब्रांड था जहां नए सुपरस्टार्स आते थे और NXT में चीज़ें सिखकर फिर मेन रोस्टर में कदम रखते थे।

Ad

अब ऐसा नहीं है। खैर, अभी भी NXT से सुपरस्टार्स मेन रोस्टर पर जाते हैं। हाल ही में मैट रिडल ने स्मैकडाउन में कदम रखा है। कुछ ऐसे स्टार्स है जिन्हें WWE ने रॉ और स्मैकडाउन पर अच्छे से उपयोग नहीं किया और उन्हें एक नई शुरुआत की जरूरत है।

Ad
Expand Tweet
Ad

ये भी पढ़ें:- WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के बारे में 3 बैकस्टेज बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे

Ad

WWE ने मेन रोस्टर के कुछ सुपरस्टार्स को NXT में भेजकर काफी बढ़िया काम किया है। कुछ और ऐसे स्टार्स है जिन्हें रॉ या स्मैकडाउन से फिर NXT में जाकर नई शुरुआत करने की जरूरत है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें मेन रोस्टर से NXT में जाने की जरूरत है।

Ad

3- पूर्व WWE NXT चैंपियन बो डैलस

Ad
Expand Tweet
Ad

बो डैलस WWE में लंबे समय से नजर नहीं आए हैं और लग नहीं रहा है कि आने वाले समय में ये स्टार WWE में नजर आएगा। साथ ही बो के टैग टीम पार्टनर कर्टिस एक्सल को WWE रिलीज कर चुका है।

Ad

ऐसे में बो को फिर अपने गिमिक को रोचक और अच्छा बनाने के लिए NXT में जाना चाहिए। NXT में WWE उन्हें पहले जैसा बढ़िया पुश दे सकता है और यहां से वो अपने नए गिमिक की शुरुआत भी कर सकते हैं। खैर, WWE जरूरत उन्हें अपने भाई ब्रे वायट के साथ डाल सकता है लेकिन इसकी संभावना काफी कम है।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ मैच में जॉन सीना को जबरदस्त बू मिली

2- पूर्व WWE NXT विमेंस चैंपियन कायरी सेन

Expand Tweet
Ad

कायरी सेन ने NXT में जबरदस्त सफलता हासिल की थी। उन्हें जबरदस्त पुश मिला था और साथ ही उन्होंने NXT विमेंस चैंपियनशिप भी जीती थी। लग रहा था कि मेन रोस्टर पर वो सफल होगी।

इसके बावजूद उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश नहीं मिला। WWE ने उन्हें गलत समय पर मेन रोस्टर में बुलाया। WWE को उन्हें फिर NXT में भेज देना चाहिए और इससे उन्हें फायदा होगा।

1- शिंस्के नाकामुरा

Expand Tweet
Ad

शिंस्के नाकामुरा को WWE ने कई मौकों पर पुश देने का प्रयास किया है। उन्होंने रॉयल रंबल जीता और वो US और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रहे हैं। इसके बावजूद WWE उन्हें जॉबर की तरह बुक कर रहा है।

उन्हें NXT का सबसे सफल स्टार कहा जा सकता है और अभी उनका कैरेक्टर खराब हो रहा है। इस वजह से नाकामुरा को फिर NXT में जाकर अपनी योग्यता को दर्शाना चाहिए। वो NXT चैंपियन बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर की WWE में वापसी को लेकर अपडेट, रैंडी ऑर्टन को लेकर बड़ी खबर

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda