• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • इन 33 WWE सुपरस्टार्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं वरुण धवन
द रॉक के बहुत बड़े फैन हैं वरुण

इन 33 WWE सुपरस्टार्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं वरुण धवन

प्रोफेशनल रेसलिंग को देखने का मजा काफी अलग है। फैंस को यहां रेसलिंग के अलावा एक्शन और ड्रामा भी देखने को मिलता है। इस इंडस्ट्री में WWE कई सालों से राज कर रही है। WWE अमेरिका के अलावा विश्व भर में प्रसिद्ध है। भारत में भी यह काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

Ad

भारतीय फैंस के लिए यह मनोरंजन का साधन है। आम लोगों के अलावा कई सारे भारतीय सेलिब्रिटी भी WWE देखते हैं। इनमें बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने कई मौकों पर बताया है कि वह WWE और खासकर द रॉक के बहुत बड़े फैन हैं।

Ad

कुछ सालों पहले उन्होंने द रॉक की नकल भी की थी, जो द रॉक को काफी ज्यादा पसंद आई थी। WWE के फैन होने के चलते वह कई सारे WWE सुपरस्टार्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इसलिए हम वरुण धवन द्वारा फॉलो किये जाने वाले 33 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- SummerSlam के लिए रोमन रेंस के 3 जबरदस्त प्रतिद्वंद्वी

Ad

Ad

#1 जॉन सीना

Ad
जॉन सीना
Ad

जॉन सीना को WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने 16 बार WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया है और फिलहाल हॉलीवुड में काम कर रहे हैं।

Ad

#2 फिन बैलर

फिन बैलर

फिन बैलर WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन हैं और वह अपने डीमन किंग वाले कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं। वह अपने सफल करियर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।


#3 द रॉक

द रॉक
Ad

द रॉक को WWE के सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। WWE के अलावा द रॉक ने हॉलीवुड में भी सफलता प्राप्त की है। वह वरुण धवन के पसंदीदा सुपरस्टार हैं।


#4 निकी बैला

निकी बैला
Ad

WWE के विमेंस डिवीज़न को आगे लाने में निकी बैला का बहुत बड़ा हाथ है। कुछ समय पहले तक उनके पास सबसे ज्यादा दिनों तक डीवाज़ चैंपियन रहने का रिकॉर्ड था। वह अब WWE से रिटायर हो चुकी हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं

#5 बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ली
Ad

TNA में प्रसिद्ध होने के बाद बॉबी ने WWE में वापसी की। बॉबी ने वापसी के बाद कई सारे जबरदस्त मैच लड़े हैं और इसके अलावा उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती है।


#6 जिंदर महल

भारतीय सुपरस्टार जिंदर महल
Ad

जिंदर महल WWE के दूसरे भारतीय वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने रेसलमेनिया में US चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। फिलहाल, वह इंजरी के चलते WWE के एक्शन से दूर हैं।


#7 ड्रू मैकइंटायर

हील मैकइंटायर
Ad

मैकइंटायर रॉ के सबसे बड़े हील सुपरस्टार हैं। वह WWE में अपने रेसलिंग स्टाइल्स और पर्सनैलिटी के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं। कुछ सालों पहले उन्होंने WWE में वापसी की थी।


#8 बैरन कॉर्बिन

बैरन कॉर्बिन
Ad

बैरन कॉर्बिन को फिलहाल WWE यूनिवर्स द्वारा सबसे ज्यादा हेट मिलती है। कुछ समय पहले ही वह यूनिवर्सल टाइटल की स्टोरीलाइन से बाहर आए हैं। वह मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी जीत चुके हैं।

#9 बिली गन

बिली गन

बिली गन WWE के प्रसिद्ध ग्रुप DX का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। वह अभी AEW के साथ जुड़े हुए हैं और उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी जगह मिल चुकी है।

Ad

#10 साशा बैंक्स

साशा बैंक्स

पूर्व रॉ विमेंस साशा बैंक्स WWE की प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक हैं। वह WWE की पहले विमेंस टैग टीम चैंपियन भी रह चुकी हैं। फिलहाल बैंक्स WWE से बाहर चल रही हैं लेकिन जल्द ही वह वापसी कर सकती हैं।

Ad

#11 रुसेव

रुसेव

रुसेव को उनके 'रुसेव डे' वाली गिमिक की वजह से जाना जाता है। WWE में उन्होंने कई मौकों पर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती है। बैंक्स की तरह वह भी WWE की टीवी से दूर हैं।

Ad

#12 आर ट्रुथ

ट्रुथ

आर ट्रुथ कुछ समय से 24/7 टाइटल के आसपास दिखाई दे रहे हैं। वह अभी WWE के सबसे पसंदीदा रेसलर हैं, वह अपनी कॉमेडी से रॉ और स्मैकडाउन में फैंस के मनोरंजन करते हैं।

#13 डेव बतिस्ता

बतिस्ता
Ad

डेव बतिस्ता ने कुछ समय पहले रेसलमेनिया 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। वह लंबे समय से हॉलीवुड में काम कर रहे हैं और अब वह आधिकारिक रूप से WWE से रिटायर को चुके हैं।


#14 कर्ट एंगल

कर्ट एंगल
Ad

बतिस्ता की तरह ही कर्ट एंगल ने भी रेसलमेनिया 35 में अपना अंतिम मैच लड़ा था। WWE के अलावा उन्होंने TNA में भी काफी नाम कमाया है। उन्हें हॉल ऑफ फेम का अवॉर्ड भी मिल चुका है।


#15 द मिज़

द मिज़
Ad

द मिज़ WWE के ग्रैंडस्लैम चैंपियन हैं। उन्होंने WWE के लगभग हर एक टाइटल पर कब्जा किया है। द मिज़ ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीता है और रेसलमेनिया में चैंपियनशिप मैच भी लड़ा है।


#16 रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन
Ad

रैंडी ऑर्टन को WWE के दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। वह 13 बार WWE चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीतने के साथ ही रेसलमेनिया के मेन इवेंट में भी हिस्सा लिया है।

#17 शेमस

शेमस
Ad

केल्टिक वॉरियर शेमस ने अपने करियर के शुरुआती दौर में सिंगल्स सुपरस्टार्स के रूप में काम किया और WWE चैंपियनशिप भी जीती। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक टैग टीम डिवीज़न में सिजेरो के साथ राज किया।


#18 रैने यंग

रैने यंग

रैने यंग WWE में पहले एक बैकस्टेज इंटरव्यूअर हुआ करती थीं, लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें कमेंट्री टीम में डाल दिया। अब वह इस काम में माहिर हो चुकी हैं और रॉ की ओर से लगातार कमेंटेटर का काम कर रही हैं।

Ad

#19 रोंडा राउजी

रोंडा राउजी

रोंडा राउजी ने 2018 में UFC से WWE में डेब्यू किया था, वह रेसलमेनिया के इतिहास के पहले विमेंस मेन इवेंट का हिस्सा भी रही हैं। इसके अलावा उन्होंने रॉ विमेंस चैंपियनशिप भी जीती है।

Ad

#20 ट्रिश स्ट्रेटस

ट्रिश

WWE की कुछ दिग्गज महिला सुपरस्टार्स में से एक ट्रिश स्ट्रेटस ने कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। शार्लेट के पहले सबसे ज्यादा टाइटल जीतने का रिकॉर्ड उनके पास ही था।

#21 बिग ई

बिग ई
Ad

स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन बिग ई ने अपने करियर के ज्यादा समय में टैग टीम डिवीज़न में काम किया है। वह अपने न्यू डे के साथियों के साथ 6 बार चैंपियनशिप जीत चुके हैं।


#22 लीटा

लीटा

लीटा ने WWE में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। उन्होंने हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड भी जीता है और इसके अलावा कई मौकों पर विमेंस चैंपियनशिप भी जीती है। वह समय-समय पर WWE में दिखाई देती हैं।

Ad

#23 नटालिया

नटालिया

नटालिया ने कुछ सालों पहले ही स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। वह अपने इन-रिंग स्टाइल और सबमिशन मोव की वजह से प्रसिद्ध है। वह रोस्टर की सबसे अनुभवी विमेंस रेसलर हैं।


#24 सिजेरो

सिजेरो
Ad

पूर्व रॉ और स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन सिजेरो WWE के सबसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने टैग टीम डिवीज़न में सफलता हासिल की थी लेकिन सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में वह सफल नहीं हो रहे हैं।

#25 सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस

पूर्व शील्ड सदस्य सैथ रॉलिंस को वर्तमान में WWE का सबसे अच्छा रेसलर माना जाता है। वह WWE के टॉप स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने कंपनी की लगभग हर टाइटल पर कब्जा किया है।

Ad

#26 क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको ने WWE में सफलता हासिल की और बाद में NJPW में काम किया। इसके बाद अब वह WWE की राइवल कंपनी AEW का हिस्सा हैं। अगस्त में वह AEW के पहले वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

Ad

#27 डॉल्फ ज़िगलर

डोल्फ ज़िगलर

डॉल्फ ज़िगलर को WWE करियर के शुरुआती दौर में काफी ज्यादा अच्छा पुश मिला था। वह दो बार के WWE चैंपियन रह चुके हैं। वह मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को भी जीत चुके हैं।

Ad

#28 डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रयान

डेनियल ब्रायन WWE के सबसे ज्यादा पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने रेसलमेनिया में WWE चैंपियनशिप जीती थी, जो WWE के सबसे प्रसिद्ध मेन इवेंट में से एक है।

Ad

#29 ईवा मैरी

ईवा मैरी

ईवा मैरी ने WWE की रिंग में ज्यादा काम नहीं किया है लेकिन वह WWE नेटवर्क के शो में बहुत मौकों पर दिखाई दी है। फिलहाल वह WWE से दूर हैं और अंतिम बार स्मैकडाउन के एक एपिसोड में दिखाई दी थीं।

Ad

#30 ब्री बैला

ब्री बैला

ब्री बैला को WWE करियर भी काफी ज्यादा सफल रहा है। वह अपनी बहन निकी के साथ दिखाई देती थीं और दोनों के कई सारी यादगार स्टोरीलाइन में काम किया है। वह भी WWE से रिटायर हो चुकी हैं।

Ad

#31 ट्रिपल एच

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच 14 बार के WWE चैंपियन रह चुके हैं और इसके अलावा उन्होंने कई सारे मेन इवेंट भी किए हैं। पिछले कुछ सालों से वह WWE के COO के रूप में काम कर रहे हैं।

Ad

#32 पेज

पेज

पेज को WWE की सबसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स में से एक माना जाता था, लेकिन उनका करियर बहुत जल्दी समाप्त हो गया। उन्होंने अपने डेब्यू पर एजे ली को हराकर डीवाज़ चैंपियनशिप जीती थी।


#33 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

कोई WWE को पसंद करता हो और स्टोन कोल्ड का फैन ना हो, ऐसा होने के चांस बहुत ही कम हैं। ज्यादातर WWE फैंस की तरह ही वरुण भी स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को पसंद करते हैं।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda