• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 4 WWE सुपरस्टार्स जिनकी सगाई के बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे
WWE के कपल्स

4 WWE सुपरस्टार्स जिनकी सगाई के बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे

डब्लू डब्लू ई (WWE) प्रेमी जोड़ों से भरा है क्योंकि रेसलर्स एक साथ काम करते हैं और उन्हें करीब आने का मौका मिलता है। WWE यूनिवर्स के साथ पहचान बढ़ाने के लिए कंपनी ने टोटल डिवाज शो में कम चर्चित कपल्स को भी हिस्सा लेने का मौका दिया था और यह शो लगातार कपल्स को रेसलिंग फैंस के बीच लाता रहता है।

Ad

कई कपल्स काफी जल्दी शादी के बंधन में बंध जाते हैं जैसे कि 205 लाइव के हम्बर्टो करिल्लो ने मई में अपनी सगाई की घोषणा की और फिर 2 महीने बाद ही उन्होंने शादी भी कर ली। कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिन्होंने सगाई तोड़ भी ली है उसमें पिछले साल बडी मर्फी और एलेक्सा ब्लिस की टूटने वाली सगाई भी शामिल है।

Ad

ब्लिस और मर्फी टोटल डिवाज के कई सीजन में देखे गए थे, लेकिन उन्होंने चार साल के बाद पिछले साल अपनी सगाई तोड़ ली थी। एक नजर उन 5 कपल्स पर जो फिलहाल WWE रोस्टर का हिस्सा हैं और उन्होंने सगाई कर ली है।

Ad

यह भी पढ़ें: 2019 में रिलीज किए गए 3 WWE सुपरस्टार्स और 2 जिन्हें जल्द किया जा सकता है बाहर

Ad

#4 जैक रायडर और चेल्सी ग्रीन

Ad
रायडर और ग्रीन
Ad

रेसलमेनिया 35 पर कर्ट हॉकिन्स के साथ रॉ टैग टीम चैंपियनशिप जीतने वाले जैक रायडर को पिछले महीने टाइटल गंवाने के बाद से टीवी पर बहुत ज़्यादा आने का मौका नहीं मिला है। कंपनी के पास शायद उनको पुश करने का कोई प्लान नहीं है।

Ad

रेसलमेनिया वीकेंड रायडर के लिए कई मायनों में जश्न मनाने लायक था क्योंकि उन्होंने केवल टैग टीम चैंपियनशिप ही नहीं जीती थी बल्कि WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन के साथ सगाई भी की थी। यह जोड़ा कई सालों से एक साथ है और यह तब से चल रहा है जब ग्रीन इम्पैक्ट रेसलिंग में थी।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

#3 पेटन रॉयस और टाय डिलिंजर

रॉयस और डिलिंजर

पेटन रॉयस और टाय डिलिंजर की मुलाकात NXT में हुई थी, लेकिन डिलिंजर को रॉयस से पहले पुश मिला और वह मेन रोस्टर पर आ गए। डिलिंजर ने WWE से खुद को रिलीज करने की मांग करने के बाद AEW के लिए अपना डेब्यू भी कर लिया, लेकिन रॉयस अभी भी WWE का हिस्सा हैं।

Ad

रॉयस और डिलिंजर ने हाल ही में काफी सारी सोशल मीडिया पोस्ट की जिसमें उन्होंने बैचलर पार्टी की फोटो डालकर संकेत दिया कि वे इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। लगभग चार साल वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Tomorrow, tonight, the rest of my life ❤️

A post shared by Cassie Lee (@peytonroycewwe) on

#2 बेली और आरोन सोलो

बेली और सोलो
Ad

WWE में आने से पहले ही बेली रिलेशन में थीं क्योंकि वह और साथी रेसलर आरोन सोलो इंडिपेंडेंट सर्किट में साथ फाइट करते थे। WWE टीवी पर सोलो को कई बार देखा जा चुका है। दोनों कई सालों से रिलेशन में हैं और इन दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा भी कर दी है।

हालांकि, इन दोनों के लिए मुश्किल यह है कि बेली WWE विमेंस डिवीजन की टॉप सुपरस्टार हैं, लेकिन आरोन को अब तक WWE कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल पाया है।

Ad

#1 सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस

WWE की इस टॉप जोड़ी ने साल की शुरुआत में रिलेशनशिप में होना स्वीकर किया था और उसके बाद से ही उन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग के पॉवर कपल का दर्जा भी मिला था। दोनों को कई स्टोरीलाइन में इस्तेमाल किया गया जिसका अंत एक्स्ट्रीम रूल्स में हुआ। फिलहाल क्लैश ऑफ चैंपियन्स से पहले दोनों अलग-अलग फ्यूड का हिस्सा हैं।

Ad

कई महीनों तक डेटिंग करने के बाद हाल ही में द मैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने रॉलिंस के साथ सगाई कर ली है। द मैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें दोनों किसी बीच के किनारे खड़े थे और उस फोटो का कैप्शन "मेरे जीवन का सबसे खुशहाल दिन। जीवन के बचे हुए सभी दिनों के लिए था।" फिलहाल रेसलिंग फैंस को इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda