• Sports News
  • WWE
  • 4 भारतीय WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रैंडी ऑर्टन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं
जिंदर महल और द सिंह ब्रदर्स

4 भारतीय WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रैंडी ऑर्टन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

13 बार के डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) पिछले करीब 2 दशकों से WWE के साथ जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में वो कंपनी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं और इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि WWE सुपरस्टार्स भारत में कितने लोकप्रिय हैं।

Ad

इस आर्टिकल में हम उन भारतीय हस्तियों के नाम आपके सामने रख रहे हैं जिन्हें रैंडी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। आपको ये भी बता दें कि द वाइपर की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग 5.5 मिलियन है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर भयानक तरीके से खत्म हुआ

Ad

4- एकम भारतीय मूल के कनाडाई WWE सुपरस्टार हैं

Ad
Ad

'द ऑथर्स ऑफ पेन' के मेंबर एकम भारतीय मूल के कनाडाई रेसलर हैं और WWE में रहते वो अपने पार्टनर रेज़ार के साथ रॉ टैग टीम चैंपियन, NXT टैग टीम चैंपियन और डस्टी रोड्स टैग टीम टूर्नामेंट विनर भी रह चुके हैं।

Ad

एकम की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग 96 हजार से भी अधिक है और वो खुद इंस्टाग्राम पर 355 लोगों को फॉलो करते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में कभी वापस नहीं आना चाहिए था

Ad

3- समीर सिंह

View this post on Instagram

Lockdown progress #iifym #macros

A post shared by Samir Singh - WWE Superstar (@harvsihra_wwe) on

Ad

समीर सिंह अक्सर WWE में अपने रियल लाइफ ब्रदर सुनील सिंह के साथ नजर आते हैं और इनकी टीम को 'द सिंह ब्रदर्स' के नाम से जाना जाता है। हालांकि अभी तक दोनों कोई टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीत पाए हैं लेकिन ये दोनों ही सुपरस्टार्स WWE 24/7 चैंपियन रह चुके हैं।

एक तरफ समीर सिंह 5 बार के 24/7 चैंपियन और वहीं सुनील सिंह 4 बार 24/7 टाइटल को अपने नाम कर चुके हैं। समीर की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग 80 हजार से कुछ अधिक है।

ये भी पढ़ें: 5 खतरनाक मूव्स जिन्हें WWE ने एक समय पर बैन कर दिया था

2- जिंदर महल पूर्व WWE चैंपियन रह चुके हैं

Ad

यूं तो जिंदर महल ने अपना WWE डेब्यू साल 2010 में किया था लेकिन 3MB (जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर और हीथ स्लेटर) का सदस्य रहते उन्हें ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं हो पाई। लेकिन 2016 में उन्होंने गजब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर WWE में वापसी की थी। पूर्व WWE चैंपियन और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग 6 लाख से थोड़ी कम है।

ये भी पढ़ें: 8 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिनका लुक पूरी तरह बदल चुका है

1- द ग्रेट खली

Ad

द ग्रेट खली (The Great Khali) वही नाम हैं जिन्होंने भारत में WWE की लोकप्रियता के बढ़ने में अहम भूमिका निभाई थी। साल 2007 में उन्हें WWE के इतिहास में पहला भारतीय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।

फिलहाल वो भारत में ही रहकर अपना रेसलिंग स्कूल चला रहे हैं जिसे CWE के नाम से जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर खली के फैंस की संख्या 4 लाख 30 हजार से भी अधिक है।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया पर सभी हदें पार की

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda