WWE Royal Rumble पीपीवी का इतिहास करीब 35 साल पुराना हो चला है, जिसमें साल दर साल कई ऐतिहासिक मोमेंट्स देखे जाते रहे हैं। कई सुपरस्टार 1 से ज्यादा बार भी Royal Rumble मैच में जीत दर्ज कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जो जीत दर्ज करने के बेहद करीब पहुंचकर भी जीत प्राप्त नहीं कर पाए। इनमें भारतीय WWE सुपरस्टार्स भी आते हैं, द ग्रेट खली(The Great Khali) और जिंदर महल(Jinder Mahal) WWE वर्ल्ड चैंपियंस भी रहे हैं लेकिन उन्हें या किसी अन्य सुपरस्टार को Royal Rumble मैच में जीत नसीब नहीं हो पाई।
ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble इतिहास के 5 सबसे खराब मुकाबले, जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे
मौजूदा समय में द सिंह ब्रदर्स, कविता देवी (Kavita Devi) और द इंडस शेर जैसी टीम WWE में काफी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि इस साल NXT सुपरस्टार्स सुपरस्टार्स भाग नहीं ले रहे, वहीं मेन रोस्टर में भारतीय सुपरस्टार्स की भारी कमी है।
इन्हीं बातों को ध्यान में रख यहां हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे कि भारतीय WWE सुपरस्टार्स कभी Royal Rumble मैच क्यों नहीं जीत पाए।
ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जो कभी Royal Rumble मैच नहीं जीत पाए
इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि WWE में बहुत कम संख्या में भारतीय सुपरस्टार्स जगह बना पाए हैं। कुछ टॉप पर पहुंचने में सफल भी रहे लेकिन एक समय पर एक ही भारतीय सुपरस्टार के होने से सफलता की संभावनाएं कम हो जाती हैं।
उदाहरण के तौर पर द ग्रेट खली के समय पर WWE में कोई और बड़ा भारतीय सुपरस्टार नहीं था, जिसे किसी स्थिति खली के असफल रहने पर बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा सके। इसी स्थिति से जिंदर महल भी गुजरे, हालांकि उनके पास द सिंह ब्रदर्स रहे, लेकिन वो हमेशा कॉमेडी किरदार में ही नजर आते रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 5 मौके जब Royal Rumble मैच में सुपरस्टार्स को धोखे से एलिमिनेट किया गया
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।