• Sports News
  • WWE
  • 4 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE चैंपियन जरूर बनना चाहिए था
रुसेव vs जॉन सीना

4 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE चैंपियन जरूर बनना चाहिए था

WWE में जगह बना पाना ही प्रो रेसलर्स के लिए एक बड़ी चुनौती के समान होता है, वहीं यहां कोई चैंपियनशिप जीतना उससे भी बड़ी चुनौती होती है। रोस्टर में सुपरस्टार्स की लगातार बढ़ती संख्या और बढ़ते कम्पटीशन लेवल को देखते हुए सभी को चैंपियन बनने के मौके देना असंभव है।

Ad

WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, इसलिए सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर किया जाता है कि ज्यादा से ज्यादा फैंस कंपनी के शोज़ को देखें। इस प्रक्रिया में किस सुपरस्टार को पुश दिया जाना चाहिए, किसे चैंपियन बनाना चाहिए जैसी चीजों का महत्व बहुत बढ़ जाता है।

Ad

ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जिनका WWE में प्यार में दिल टूटा

Ad

फैंस का साथ भी किसी सुपरस्टार को चैंपियन बनने में मदद करता है। दुर्भाग्यवश कुछ सुपरस्टार्स की स्किल्स तो शानदार होती हैं लेकिन फैंस का समर्थन प्राप्त ना होने से वो चैंपियन नहीं बन पाए। इसलिए आइए जानते हैं उन 4 सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE चैंपियन जरूर बनना चाहिए था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में अंडरटेकर के अच्छे दोस्त हैं

Ad

रुसेव को बनना चाहिए था WWE चैंपियन

Ad
रुसेव डे
Ad

साल 2016 से 2018 के समय तक रुसेव को फैंस का जबरदस्त समर्थन प्राप्त था। इस समय उनका रुसेव डे गिमिक चरम पर था, यहां तक कि क्राउड उनके विलन कैरेक्टर की परवाह किए बिना उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर कर रहा था।

Ad

ये बात कई बार सामने आती रही है और अक्सर सोशल मीडिया पर भी WWE अधिकारियों की आलोचना की जाती है कि उस समय रुसेव को बेबीफेस टर्न दिया जाना चाहिए था। अगर ऐसा होता तो बुल्गारियन सुपरस्टार को AEW में जाने की जरूरत ही ना पड़ती।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जिंदर महल अपने करियर में कभी नहीं हरा पाए

ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे रुसेव कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं, इसके बावजूद उन्हें जॉन सीना और अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ लगातार मैचों में हार के लिए बुक किया गया। ये WWE की बेकार रणनीतियों का ही नतीजा रहा कि रुसेव कभी WWE चैंपियन नहीं बन पाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

EC3

Expand Tweet
Ad

ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि EC3 ने 2 बार WWE में काम किया, लेकिन दोनों बार उन्हें विंस मैकमैहन के प्रोमोशन में काम करना खटकता ही रहा। 2013 में WWE छोड़ने के बाद 20 2 बार Impact Wrestling वर्ल्ड चैंपियन बने।

Impact Wrestling से उन्हें दुनिया में एक बेहतरीन इन रिंग परफॉरमर के रूप में पहचान मिली। लेकिन 2018 में हुई WWE में वापसी के बाद उन्हें ऐसे दिखाया गया जैसे वो एक लोअर-कार्ड सुपरस्टार हों, इस कारण उनके ट्वीट्स में भी देखा जा सकता था कि उन्हें मानसिक रूप से कितनी क्षति पहुंची है।

सिजेरो

सिजेरो
Ad

सिजेरो WWE में कई बार दर्शा चुके हैं कि ताकत के मामले में वो हैवीवेट रेसलर्स को भी मात दे सकते हैं, वहीं अपनी टॉप लेवल की इन रिंग स्किल्स से हमेशा फैंस को प्रभावित करते आए हैं। ROH फैंस अच्छे से जानते हैं कि सिजेरो तकनीकी रूप से कितने प्रतिभाशाली रेसलर्स में से एक हैं।

भविष्य में अगर स्विस सुपरस्टार AEW या किसी अन्य प्रोमोशन का रुख करते हैं तो वो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। क्योंकि उन्हें WWE में अपनी प्रतिभा अनुसार सफलता नहीं मिली है, जिससे उनका नाराज होना लाज़िमी है।

शिंस्के नाकामुरा

4 अप्रैल, 2017 के SmackDown में हुआ शिंस्के नाकामुरा का मेन रोस्टर डेब्यू आज भी WWE के सबसे यादगार डेब्यूज़ में से एक है। उन्हें मेन रोस्टर में शुरुआत तो अच्छी मिली, जिंदर महल और एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर चुके हैं लेकिन कभी सफलता नहीं मिल पाई।

उस समय के बाद नाकामुरा पिछड़ते ही चले गए, कुछ समय के लिए सिजेरो के टैग टीम पार्टनर बने। मगर अब टैग टीम के टूटने के बाद उम्मीद होगी कि Wrestlemania 37 के बाद हो रही WWE के नए सीजन की शुरुआत, नाकामुरा के करियर की नई शुरुआत साबित होगी।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda