• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • 4 धमाकेदार चीज़ें जो रोमन रेंस WWE SmackDown में कर सकते हैं
SmackDown

4 धमाकेदार चीज़ें जो रोमन रेंस WWE SmackDown में कर सकते हैं

रोमन रेंस (Roman Reigns) स्मैकडाउन (SmackDown) के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उनकी वजह से ही WWE फैंस ब्लू ब्रांड के शो को देखना पसंद करते हैं। खैर, WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 की नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच मैच देखने को मिला था। ये मुकाबला शानदार साबित हुआ था और सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर इसे खास बनाया था।

Ad
Expand Tweet
Ad

ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें रिलीज करके WWE ने अच्छा निर्णय लिया और 2 जिन्हें बाहर करना बड़ी गलती थी

Ad

मैच के अंत में रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन और ऐज को पिन करते हुए जीत दर्ज की थी। साथ ही अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया था। अब SmackDown में रोमन रेंस दिखाई देने वाले हैं। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि रोमन रेंस WrestleMania के बाद SmackDown के खास एपिसोड में क्या कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस SmackDown के एपिसोड में कर सकते हैं।

Ad

4- रोमन रेंस WWE SmackDown में एक प्रोमो कट करें

Ad
Expand Tweet
Ad

रोमन रेंस को अपने करियर की एक सबसे बड़ी जीत WrestleMania में मिली है। ऐसे में वो अपनी इस खुशी में SmackDown के एपिसोड में एक प्रोमो कट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोमन रेंस अपनी जीत को लेकर बात कर सकते हैं। साथ ही अपनी तारीफ करते हुए दिख सकते हैं। रोमन रेंस की प्रोमो स्किल्स काफी ज्यादा बढ़िया हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown प्रीव्यू: चैंपियनशिप के लिए दिग्गजों का होगा सामना, रोमन रेंस पर होगा खतरनाक हमला?

Ad

ऐसे में वो ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे लॉकर रूम को चेतावनी दे सकते हैं। रोमन रेंस के साथ अगर WWE अपने एपिसोड की शुरुआत करता है तो ये बेहतर विकल्प रह सकता है। रेंस के पास अच्छी स्टार पावर है। वो इसकी मदद से फैंस को पूरा शो देखने पर जरूर ही मजबूर कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- SmackDown में डेनियल ब्रायन से मैच लड़ें

Expand Tweet
Ad

रोमन रेंस ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। ऐसे में उनका मनोबल काफी ज्यादा होगा। वो SmackDown के एपिसोड में एक और बड़ी जीत दर्ज करते हुए नजर आ सकते हैं। SmackDown में डेनियल ब्रायन उन्हें सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इसके अलावा ये मैच एडम पीयर्स द्वारा तय किया जा सकता है।

इसके बाद WrestleMania की तरह ही SmackDown के इस एपिसोड में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन एक धमाकेदार मैच दे सकते हैं। इस मैच को अगर मेन इवेंट में बुक किया जाता है तो WWE को रेटिंग्स में काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। साथ ही फैंस को लगातार रोमन और ब्रायन के दो अच्छे मैच देखने को मिल जाएंगे।

2- रोमन रेंस एक नई स्टोरीलाइन की शुरुआत करें

Expand Tweet
Ad

रोमन रेंस ने WrestleMania में काफी चतुराई भरा निर्णय लिया। दरअसल, उन्होंने किसी एक सुपरस्टार को पिन करने बजाय दोनों ही दिग्गजों को साथ में पिन कर दिया। इससे उन्हें किसी भी सुपरस्टार के साथ रीमैच की संभावना को खत्म करने की कोशिश की है। ऐसे में रोमन रेंस की कोई नई स्टोरीलाइन शुरू हो सकती हैं।

उनकी चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर मैच देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रोमन रेंस किसी सुपरस्टार को निशाना बना सकते हैं या फिर रेंस को कोई अन्य स्टार आकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए बड़ी चुनौती दे सकता है। फैंस को ये चीज़ काफी ज्यादा पसंद आएगी और WWE को इससे फायदा होगा।

1- ऐज के खिलाफ रोमन रेंस का रीमैच तय हो

Expand Tweet
Ad

रोमन रेंस और ऐज के बीच पहले WrestleMania में एक सिंगल्स मैच देखने को मिलने वाला था। बाद में डेनियल ब्रायन को भी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया गया। खैर, हर कोई ऐज और रोमन रेंस के बीच सिंगल्स मैच देखना चाहता है। WWE का अगला पीपीवी WrestleMania Backlash रहने वाला है।

इसके लिए ऐज एक सिंगल्स मैच की मांग रोमन रेंस से करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोमन दिग्गज के इस चैलेंज को स्वीकार सकते हैं क्योंकि वो खुद भी इस मुकाबले के लिए पहले उत्साहित थे। खैर, SmackDown में दोनों बड़े दिग्गजों का ये मैच भविष्य के लिए तय होते हुए दिखाई दे सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda