• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • 4 मौके जब केविन ओवेंस ने अपने साथी रैसलरों पर हमला किया 

4 मौके जब केविन ओवेंस ने अपने साथी रैसलरों पर हमला किया 

WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस इस समय कंपनी के सबसे बड़े हील रैसलर्स में एक हैं। ओवेंस ने अपने WWE करियर में ज्यादा समय एक हील की ही भूमिका अदा की है। उनके इस किरदार को लोगों ने हमेशा से पसंद भी किया है।

Ad

ओवेंस सिर्फ अपनी रिंग स्किल्स में ही माहिर नहीं है बल्कि उनकी प्रोमो स्किल्स भी शानदार है। उनके प्रोमो की वजह से भी लोगों का ध्यान उनकी और गया था। रिंग के अंदर ओवेंस WWE के सबसे ख़ास रैसलर्स में से एक हैं। उन्होंने चोट के बाद फ़ास्टलेन पे-पर-व्यू से WWE में वापसी की थी। वापसी मैच में जो उनका सामना WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रायन से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

ओवेंस अपने हर मैच में अपने मूव्स से सबको हैरान कर देते हैं। इन सबके अलावा ओवेंस मौका बनाने के लिए अपने दोस्तों पर भी हमला करने के लिए जाने जाते हैं। इसी हरकत की वजह से WWE फैंस उन्हें पसंद नहीं करते हैं। इस बार भी स्मैकडाउन में न्यू डे में शामिल होने के बाद उन्होंने कोफ़ी पर हमला करके हील टर्न ले लिया।

Ad

आइये जानते हैं वो चार खास पल, जब केविन ओवेंस ने अपने ही दोस्त पर हमला कर दिया था।

Ad

#4 कोफ़ी किंग्सटन

Ad
Ad

ओवेंस ने चोट से उबरने के बाद फ़ास्टलेन पे-पर-व्यू से WWE वापसी की थी। इस दौरान उन्होंने कोफ़ी को रिप्लेस करते हुए WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रायन का सामना किया था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

इसके बाद कोफ़ी ने रैसलमेनिया में ब्रायन को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। रैसलमेनिया के बाद चोट की वजह से बिग ई कुछ समय के लिए रिंग से दूर हो गए थे। जिस कारण बिगई की जगह पर न्यू डे से केविन ओवेंस जुड़ गए थे। स्मैकडाउन शो में केविन एक बार फिर से अपने हील किरदार में वापस आ गए और उन्होंने कोफ़ी पर हमला कर दिया।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#3 & #2 सैमी जेन

Ad

जेन और ओवेंस दोनों WWE में आने से पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों रैसलर साथ में इंडी रैसलिंग करते थे। दोनों की दोस्ती को WWE में भी दिखाया गया है, लकिन केविन कभी भी जेन के अच्छे दोस्त साबित नही हुए हैं।

NXT में सैमी ने ओवेंस से पहले से डेब्यू किया था। वो जल्द ही फैंस के पसंदीदा रैसलर भी बन गए थे। उनके बाद ओवेंस ने उसी दिन NXT में डेब्यू किया था, जब सैमी ने पहली बार NXT चैंपियनशिप जीती थी। चैंपियनशिप जीतने के बाद ओवेंस ने जेन पर हमला कर दिया और हील टर्न ले लिया।

इन सबसे पहले जब ये दोनों रैसलर साथ में ROH में लड़ते थे। तब भी ये दोनों एक टैग टीम टीम के रूप में फाइट करते थे। दोनों टैग टीम चैंपियनशिप थे। उस समय भी केविन ने ही हील टर्न लेकर जेन पर हमला कर दिया था।

#1 क्रिस जैरिको

Ad

The List of Jericho गिमिक के दौरान जैरिको को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे। इस गिमिक के दौरान जैरिको, ओवेंस के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका में नज़र आ रहे थे। दोनों रैसलर एक दूसरे की हर फाइट में मदद कर रहे थे। उनकी दोस्ती के लिए "Festival of Friendship" नाम का सैंगमेंट रखा गया था।

इस सैंगमेंट के दौरान ही KO ने जैरिको को लिस्ट ऑफ़ ओवेंस दी थी। इस लिस्ट में उन्होंने सबसे पहला नाम जैरिको लिखा। जिसके बाद उन्होंने जैरिको पर हमला कर दिया और हील टर्न ले लिया था।

जैरिको पर हमला करने की वजह से फ़ास्टलेन में ओवेंस को गोल्डबर्ग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों का सामना इसके बाद रैसलमेनिया में हुआ था, जिसमें ओवेंस को जीत हासिल हुई थी। इस फ्यूड में आगे जैरिको ने उन्हें हराकर US चैंपियनशिप जीती थी।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda