• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • 4 सुपरस्टार्स जो ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ रोमन रेंस की मदद कर सकते हैं
रोवन और हार्पर

4 सुपरस्टार्स जो ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ रोमन रेंस की मदद कर सकते हैं

क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस का सामना रोवन से हुआ था। इस मुकाबले में हार्पर की मदद से रोवन ने रोमन को हरा दिया था। गौरतलब है कि रेसलमेनिया के बाद हार्पर अब लाइव टीवी पर नजर आए हैं। इस दौरान कई बार रिपोर्ट में कहा गया था कि वो डब्लू डब्लू ई (WWE) छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कंपनी उन्हें रिलीज नहीं कर रही हैं। वहीं अब इस मैच के बाद ये लगभग साफ़ हो गया है कि रोमन रेंस और रोवन के बीच ये फ्यूड काफी ज्यादा लंबा चलेगा। ऐसे में अब जब रोवन के साथ हार्पर आ गए हैं तो रोमन को भी किसी मदद लेनी पड़ेगी ताकि वो रोवन से उन पर किए गए हमले का बदला ले सके। तो आइये जानते हैं उन चार स्टार्स के बारे में जो रोमन रेंस की मदद कर सकते हैंं।

Ad

#4 अंडरटेकर

Ad
रोमन रेंस और डेडमैन
Ad

अंडरटेकर ने हाल में ही स्मैकडाउन के शो में वापसी की थी। इस दौरान उन्होंने सेमी जेन पर हमला किया था। द डेडमैन इससे पहले भी रोमन रेंस की मदद के लिए आ चुके हैं। एक्सट्रीम रूल्स में शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ रोमन और अंडरटेकर ने ही टीम बनाई थी। ऐसे में अगर ये दोनों स्टार्स इस बार भी एक साथ रिंग में नजर आते हैं तो कोई भी हैरानी वाली बात नहीं होगी।

Ad

ये भी पढ़ें: Hell in a Cell के लिए बैकी लिंच के मैच की हुई घोषणा

Ad

इसके अलावा 2015 में अंडरटेकर और वायट फैमली के बीच भी फ्यूड हो चुकी हैं। इस वजह से भी डेडमैन एक बार फिर से रोमन की मदद के लिए आ सकते हैं। WWE इस फ्यूड की मदद से उनके और ब्रे के बीच एक बार फिर से दुश्मनी शुरू कर सकता है।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

#3 सैथ रॉलिंस

Ad
रोमन और सैथ

वैसे अगर देखा जाए तो इस फ्यूड में रोमन की मदद के लिए सैथ रॉलिंस किसी भी कीमत पर नहीं आ सकते हैं, लेकिन ये बात पर भी निर्भर करता है कि WWE आने वाले समय में उन्हें किस ब्रांड में रखता है। रोमन रेंस और सैथ अपने करियर के दौरान एक-दूसरे के काफी ज्यादा करीब रहे हैं। दोनों अपने करियर की शुरुआत में टैग टीम चैंपियंस भी रह चुके हैं। जिस वजह से अगर ये दोनों स्टार्स ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ होते है तो फैंस को एक यादगार मैच देखने को मिल सकता हैं। ऐसे में अगर WWE को इस तरह से इस मैच को बुक करता हैं तो सैथ को उन्हें ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट करना होगा। जिसके बाद ही वो रोमन रेंस की मदद कर सकते हैं। फिलहाल तो सैथ हैल इन ए सैल में सैथ रॉलिंस अपना यूनिवर्सल टाइटल ब्रे वायट के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

Ad

#2 बडी मर्फी

रोमन रेंस और बडी मर्फी

बडी मर्फी ने रोमन रेंस को उन पर हो रहे हमले को लेकर सबसे पहले जानकारी दी थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि रोवन उन पर लगातार हमले कर रहे हैं। जिसके बाद रोवन ने उनपर हमला भी किया था। इसके डेनियल ब्रायन और बडी के बीच मैच भी हुआ था, जिसमे उन्होंने जीत हासिल की थी। खुद रोमन भी मर्फी की तारीफ कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: Raw में पूर्व यूएस चैंपियन और कंपनी से खफा रहने वाले रुसेव ने की धमाकेदार वापसी, जीता मैच

Ad

ऐसे में अगर वो अब रोमन की मदद के लिए आगे आते हैं तो इसमें को भी हैरानी वाली बात नही होगी। वैसे WWE इस मौके का फायदा उठा कर मर्फी को एक बड़े स्टार्स के रूप में आगे कर सकती हैं। उन्होंने 205 लाइव में साबित भी किया है वो मेन इवेंट के लिए तैयार हैं।

#1 डेनियल ब्रायन

इस फ्यूड में ब्रायन एक बार फिर से फेस टर्न ले सकते हैं

एजे स्टाइल्स के टाइटल फ्यूड के दौरान ब्रायन ने हील टर्न लिया था। उनके इस टाइटल रन के दौरान रोवन लगातार उनकी मदद कर रहे थे। ब्रायन के WWE चैंपियनशिप हारने के बाद भी ये दोनों स्टार स्मैकडाउन के टैग टीम चैंपियंस भी थे। मगर रोमन पर रोवन के हमले के बाद ब्रायन के किरदार में धीरे-धीरे बदलाव किया जा रहा है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच होना अच्छा नहीं है और 2 कारण क्यों अच्छा है

वो जहां रोवन की इस गलती के खिलाफ थे बल्कि उन्होंने खुद रोमन से माफ़ी भी मांगी थी, हालांकि बाद में रोवन ने उन पर हमला कर दिया था। जिसके बाद से वो लाइव टीवी पर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब WWE एक बार फिर से डेनियल ब्रायन को फेस टर्न दे सकता हैं। जिसमे ब्रायन रोमन की मदद के लिए आ सकते हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda