• Sports News
  • WWE
  • 4 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी पत्नी/गर्लफ्रेंड्स की वजह से फेमस हुए
यह WWE सुपरस्टार्स अपनी पार्टनर के कारण काफी फेमस हैं

4 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी पत्नी/गर्लफ्रेंड्स की वजह से फेमस हुए

#) पूर्व WWE सुपरस्टार डेविड ओटुंगा

Ad
डेविड ओटुंगा और जेनिफर हड्सन
Ad

डेविड ओटुंगा को शायद ही कोई हाल के दिनों में जानता हो। डेविड का इनरिंग करियर कभी भी परवान नहीं चढ़ा। हालांकि वो हमेशा बैकस्टेज नज़र आते रहे हैं, इसके साथ ही वो रॉ के पूर्व जनरल मैनेजर जॉन लॉरीनाइटिस के लीगल सलाहकर भी थे। ओटुंगा हार्वर्ड से ग्रेजुएट थे और इसके साथ ही पेशे से वो एक वकील भी हैं।

पूर्व WWE सुपरस्टार डेविड ओटुंगा ने अगस्त 2008 में फेमस एक्ट्रेस जेनिफर हड्सन को प्रपोज किया और 2009 में जेनिफर ने एक लड़के को जन्म दिया, जिसका नाम डेविड डेनियल ओटुंगा जूनियर रखा गया। ओटुंगा को एक पूर्व प्रोफेशनल रेसलर से ज्यादा जेनिफर के साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए जाना गया। हालांकि यह कपल 2017 में अलग हो गया।

Page 1
Prev 2 / 4 Next
Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda