• Sports News
  • WWE
  • 4 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी पत्नी/गर्लफ्रेंड्स की वजह से फेमस हुए
यह WWE सुपरस्टार्स अपनी पार्टनर के कारण काफी फेमस हैं

4 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी पत्नी/गर्लफ्रेंड्स की वजह से फेमस हुए

WWE फैंस जो बचपन से रेसलिंग देखते हुए बड़े हुए हैं, उन सबका सपना यहीं होता हैं की वो आने वाले टाइम में खुद एक अच्छे रेसलर बने। यह सब चीज लाज़मी भी हैं, क्योंकि सब ही बड़े होकर वो ही बनना चाहते हैं, जो बचपन से उनका हीरो रहा हो। जितने भी प्रो रेसलर्स हैं, उनका सपना होता हैं कि वो WWE का हिस्सा बने और एक बार WWE चैम्पियन जरूर बनें।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा 10 सुपरस्टार्स और उनके बच्चों की तस्वीरें: रोमन रेंस समेत दिग्गजों के बच्चे कैसे दिखते हैं?

Ad

हालांकि सभी सुपरस्टार्स WWE चैम्पियन नहीं बन पाते। जो भी रेसलर्स इस लिस्ट में शामिल हैं, वो कभी भी अपनी ज़िंदगी में वो मुकाम नहीं हासिल कर पाये, जितना वो कर सकते थे। इसके पीछे का कारण यह भी हैं कि उनका नाम कुछ बड़े एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, जिनके कारण इनका नाम इतना नहीं बढ़ सका।

Ad

इसी कारण वो यहाँ पर इतनी सफलता भी नहीं पा सके। इस लिस्ट में शामिल WWE सुपरस्टार्स जिनकी चमक अपने पार्टनर्स के आगे फीकी रह गई।

Ad

1- बिली किडमैन

Ad
टोरी विल्सन और बिली किडमैन
Ad

इस लिस्ट में जो नाम सबसे पहले आता हैं वो हैं पूर्व WWE डीवा और प्ले बॉय कवर गर्ल टोरी विल्सन के पूर्व पति बिली किडमैन का जोकि पूर्व क्रूजरवेट चैम्पियन भी रहे हैं। बिली किडमैन खुद भी कोई छोटा नाम नहीं हैं, वो दोनों WWE और WCW में क्रूजवेट चैम्पियन रहे हैं।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE के 4 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर के F5 और रैंडी ऑर्टन के RKO पर किकआउट किया है

Ad

इसके साथ ही वो ब्रॉक लेसनर के साथ भी काफी समय तक रहे हैं। उनको WWE से 7 साल के लिए बैन कर दिया था, क्योंकी उन्होने लगभग चावो गुरेरो जूनियर को जान से मार दिया था। हालांकि उनकी पूर्व पत्नी टोरी विल्सन उनसे कही ज्यादा फेमस थीं।

यह भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स को उन्होंने पीटा जो रेसलर नहीं थे

टोरी विल्सन दो बार प्लेबॉय कवर गर्ल रही हैं। उसके अलावा उनका नाम उनके पूर्व पति से कही ज्यादा फेमस हैं। इसके अलावा वो रेसलमेनिया में कई बार यादगार सैगमेंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इन दोनों कपल का 2008 में तलाक हो गया था। विल्सन WWE हॉल ऑफ फेमर हैं, तो किडमैन का मौजूदा स्टेटस अभी क्लीयर नहीं है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#) पूर्व WWE सुपरस्टार डेविड ओटुंगा

डेविड ओटुंगा और जेनिफर हड्सन
Ad

डेविड ओटुंगा को शायद ही कोई हाल के दिनों में जानता हो। डेविड का इनरिंग करियर कभी भी परवान नहीं चढ़ा। हालांकि वो हमेशा बैकस्टेज नज़र आते रहे हैं, इसके साथ ही वो रॉ के पूर्व जनरल मैनेजर जॉन लॉरीनाइटिस के लीगल सलाहकर भी थे। ओटुंगा हार्वर्ड से ग्रेजुएट थे और इसके साथ ही पेशे से वो एक वकील भी हैं।

पूर्व WWE सुपरस्टार डेविड ओटुंगा ने अगस्त 2008 में फेमस एक्ट्रेस जेनिफर हड्सन को प्रपोज किया और 2009 में जेनिफर ने एक लड़के को जन्म दिया, जिसका नाम डेविड डेनियल ओटुंगा जूनियर रखा गया। ओटुंगा को एक पूर्व प्रोफेशनल रेसलर से ज्यादा जेनिफर के साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए जाना गया। हालांकि यह कपल 2017 में अलग हो गया।

#) WWE सुपरस्टार नटालिया के पति टाइसन किड

इस लिस्ट में टाइसन किड इकलौते ऐसे नाम हैं जिनकी WWE फैंस ने लाइव इवेंट के दौरान बुरी बेइज्जती की थी, जब उन्हें 'नैटी हस्बैंड' कहकर चिढ़ाने लगे। टाइसन किड पूर्व WWE टैग टीम चैम्पियन रहे हैं, इसके साथ ही वो इस एरा के सबसे बदनसीब सुपरस्टार भी रहे हैं।

टाइसन किड की शादी नटालिया से हुई, जोकि जिम नेडहार्ट की बेटी और ब्रेट हार्ट के परिवार का हिस्सा थीं। निश्चित ही नटालिया को अपने परिवार के कारण तो महत्व दिया ही गया, लेकिन इसके अलावा इनरिंग करियर की बात करें तो वो टाइसन किड से ज्यादा बेहतर है।

नटालिया और किड की शादी 2013 में हुई थी, एक तरफ जहां नटालिया अभी भी मौजूदा रोस्टर का हिस्सा हैं। दूसरी तरफ किड को समोआ जो के खिलाफ मैच के दौरान खतरनाक चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें रेसलिंग को हमेशा के लिए अलविदा कहना पड़ा और वो अभी WWE प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं।

#) पूर्व WWE/WWF सुपरस्टार मार्क मेरो

Ad

मार्क मेरो एक ऐसे WWE सुपरस्टार हैं जो काफी लंबे समय से रेसलिंग से दूर हैं, उनके जाने के बाद लगभग एक जनरेशन आकार चली गई है। मेरो एक टैलेंटिड बॉक्सर में से एक थे, जिन्होने हमेशा ही WWE को काफी कुछ दिया है। जबसे वो यहाँ से रिटायर हुए हैं, तबसे ही वो अपना समय एक मोटीवेशनल स्पीकर की भूमिका निभाते हैं।

हालांकि मार्क ने पूर्व WWE डीवा और प्लेबॉय कवर गर्ल रही सेबल से शादी की। सेबल WWE में जानी पहचानी रेसलिंग पर्सनालिटी में से थीं, साथ में उन्हें 90 के दशक में उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिली, यही कारण था कि उन्हें हमेशा मार्क से ज्यादा महत्व मिलता था।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda