• Sports News
  • WWE
  • रेसलिंग जगत के 5 कपल जिनके साथ होने के बारे में फैंस को बेहद कम जानकारी होगी
यह जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है

रेसलिंग जगत के 5 कपल जिनके साथ होने के बारे में फैंस को बेहद कम जानकारी होगी

डब्लू डब्लू ई (WWE) यूनिवर्स ने अबतक कई रेसलर्स की शादी को अपनी आँखों से देखा है। यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस ने हाल ही में बैकी लिंच से सगाई की और इससे दोनों सुपरस्टार्स रेसलिंग फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Ad

इन दोनों सुपरस्टार के सगाई करने के बाद कई अन्य रेसलर्स ने भी शादी और सगाई की जैसे शॉन स्पीयर्स (WWE में टाय डिलिंजर) और पेटन रॉयस ने शादी की है। फिन बैलर ने भी हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड वेरोनिका रोड्रिग्ज से शादी की है। यह पहली बार नहीं है कि साथी रेसलर्स ने पिछले कुछ वर्षों में सगाई या शादी की हो।

Ad

यह भी पढ़े:3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें गलती से बड़ा पुश मिला और 2 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने खुद पुश दिया

Ad

WWE में काम करने वाले कुछ सुपरस्टार्स को अपनी शादी की बात को फैंस और मीडिया के सामने रखने में कोई परेशानी नहीं होती है। वहीं दूसरी ओर कई रेसलर्स ऐसे हैं जो अपनी शादी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। मिज़-मरीस, ट्रिपल एच-स्टेफनी मैकमैहन और जॉनी गार्गानो-कैंडिस ले रे ने अपनी शादी के बाद भी कई स्टोरीलाइन में शामिल होकर साथ काम किया है। वहीं कुछ रेसलर्स के जोड़े ऐसे हैं जिन्होंने सगाई कर ली या शादीशुदा है लेकिन फैंस को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Ad

इस आर्टिकल में हम WWE के उन 5 बड़े सुपरस्टार के बारे में बात करेंगे जिन्होंने हाल ही में शादी की है।

Ad

#5 निकी क्रॉस और किलियन डैन

Ad
WWE का नई जोड़ी
Ad

निकी क्रॉस के लिए 2019 का साल अबतक काफी अच्छा रहा है क्योंकि इस साल पूर्व NXT सुपरस्टार ने एलेक्सा ब्लिस के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैम्पियनशिप जीती थी। कई फैंस इस बात को नहीं जानते होंगे कि निकी क्रॉस ने NXT सुपरस्टार किलियन डैन से हाल ही में शादी की है। यह दोनों सुपरस्टार्स काफी समय से एक-दूसरे को साथ थे और स्कॉटलैंड के अंदर इन्होंने शादी कर ली।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# 4 रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग और मरीना शफीर

NXT
Ad

रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड NXT के काबिल रेसलर में से एक है और इसके साथ ही वह एडम कोल, राइली और बॉबी फिश के साथ अनडिस्प्यूटेड एरा टैग टीम का भी हिस्सा है। बहुत से फैंस यह बात नहीं जानते होंगे कि इन्होंने हाल ही में वर्तमान NXT और पूर्व MMA सुपरस्टार मरीना शफीर शादी कर ली है।

यह भी पढ़े:विंस मैकमैहन द्वारा सैथ रॉलिंस के ऊपर भरोसा करने की 3 बड़ी वजह

# 3 मोंटेज़ फोर्ड और बियांका ब्लेयर

NXT
Ad

सुपरस्टार मोंटेज़ फोर्ड और बियांका ब्लेयर एक और NXT जोड़ी जिसने हाल ही में शादी की है। बियांका NXT ब्रांड की सबसे काबिल विमेंस में से एक हैं। वहीं दूसरी ओर मोंटेज़ फोर्ड स्ट्रीट प्रोफिट्स टैग टीम का हिस्सा है और इन्होंने एंजेलो डॉकिन्स के साथ मिलकर NXT टैग टीम टाइटल भी जीता। इन सुपरस्टार ने सगाई करने के एक साल के बाद शादी की है।

यह भी पढ़े:3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें गलती से बड़ा पुश मिला और 2 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने खुद पुश दिया

# 2 निक एल्डिस और मिकी जेम्स

निक एल्डिस और मिकी जेम्स
Ad

मिकी जेम्स वर्तमान में अपनी चोट के कारण WWE से बाहर हैं। मिकी जेम्स उन विमेंस रेसलर्स में से एक है जिन्होंने कंपनी के अंदर विमेंस एवोल्यूशन शुरू होने से पहले बहुत सफलता हासिल की थी। मिकी को फैंस को अपनी और आकर्षित करने के लिए जाना जाता है और इस बात की गारंटी है कि वह आने वाले समय में WWE हॉल ऑफ फ़ेम में जरूर शामिल होंगी। बहुत से फैंस इस बात को नहीं जानते हैं कि उन्होंने NWA स्टार निक एल्डिस से शादी कर ली है।

यह भी पढ़े:3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें गलती से बड़ा पुश मिला और 2 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने खुद पुश दिया

# 1 एडम कोल और ब्रिट बेकर

NXT एडम कोल और ब्रिट बेकर
Ad

एडम कोल NXT ब्रांड के सबसे काबिल रेसलर्स में से एक है और इन्होंने यहाँ तक आने के लिए बहुत मेहनत की है और वहीं दूसरी ओर AEW सुपरस्टार ब्रिट बेकर अपनी यूनिक गिमिक के लिए बहुत फेमस है। बहुत से फैंस को यह पता नहीं होगा कि एडम कोल और ब्रिट बेकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। AEW की इस सुपरस्टार को हाल ही में NXT टेकऑवर पीपीवी में देखा गया था और यहाँ वह एडम कोल का मैच देखने आई थी।

यह भी पढ़े:3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें गलती से बड़ा पुश मिला और 2 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने खुद पुश दिया

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda