• Sports News
  • WWE
  • 5 उदाहरण क्यों ब्रॉक लैसनर को WWE में "द बीस्ट" कहा जाता है
WWE

5 उदाहरण क्यों ब्रॉक लैसनर को WWE में "द बीस्ट" कहा जाता है

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। खैर, ब्रॉक लैसनर को "द बीस्ट" के नाम से भी जाना जाता है। लैसनर ने अपने WWE करियर में कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। साथ ही कई सारे दिग्गजों को पराजित भी किया हुआ है।

Ad
Expand Tweet
Ad

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WWE दिग्गज जॉन सीना ने अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को शॉक कर दिया

Ad

इस दौरान कई लोगों और फैंस के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से दिग्गज ब्रॉक लैसनर को WWE का बीस्ट कहा जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 मौकों के बारे में बात करेंगे जो उदाहरण के रूप में सामने आते हैं कि आखिर क्यों ब्रॉक लैसनर WWE के "द बीस्ट" कहे जाते हैं।

Ad

5- ब्रॉक लैसनर ने WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन को लहूलुहान किया था

Ad
Expand Tweet
Ad

ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन के बीच SummerSlam 2016 में मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले के बाद साबित हो गया था कि ब्रॉक लैसनर सही मायने में WWE के बीस्ट है। दरअसल, दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला काफी ज्यादा रोचक रहा था और लग रहा था कि लैसनर आसानी से जीत दर्ज कर लेंगे। इसके बावजूद लैसनर को काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

Ad

ये भी पढ़ें:- भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली के WWE में अंतिम 5 मैच जिनके बारे में फैंस को पता होना चाहिए

Ad

अंत में ब्रॉक लैसनर को काफी गुस्सा आ गया था। इसके चलते उन्होंने अपने ग्लव्स निकाल दिए और फिर रैंडी ऑर्टन के सिर पर बुरी तरह हमला किया। इसके चलते रैंडी ऑर्टन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। खैर, उन्होंने मैच के बाद शेन मैकमैहन पर भी F5 लगा दिया था। ये भी काफी शॉकिंग था। लैसनर के इस रूप ने सबको सरप्राइज कर सरप्राइज कर दिया था क्योंकि किसी ने इस तरह से अंत की उम्मीद नहीं की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- टॉप रोप से शूटिंग स्टार प्रेस लगाना

ब्रॉक लैसनर और कर्ट एंगल के बीच WrestleMania 19 में मैच देखने को मिला था। इसे द बीस्ट के करियर का सबसे अच्छा मुकाबला कहा जा सकता है। उन्होंने इस मैच में दिग्गज की बुरी हालत कर दी है। दरअसल, लैसनर उस समय WWE में नए थे और उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने अपना दबदबा बनाया था।

मैच के अंदर एक ऐसा पल आया था जिससे साफ हो गया था कि ब्रॉक लैसनर सही मायने में बीस्ट है। दरअसल, ब्रॉक लैसनर अपने करियर में काफी कम मौकों पर हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने WrestleMania में कर्ट एंगल पर शूटिंग स्टार प्रेस मूव लगाया था। भले ही ये मूव बोच हो गया था लेकिन फिर भी उनके इस मूव ने उन्हें एक बेहतर सुपरस्टार बना दिया था।

3- जॉन सीना को चोटिल करना

Extreme Rules 2012 में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच देखने को मिला था। इस दौरान दोनों ने फैंस को काफी ज्यादा खुश कर दिया था। दोनों का मुकाबला काफी अच्छा रहा था और इस दौरान द बीस्ट ने प्रभावित कर दिया। जॉन सीना ने ब्रॉक लैसनर को इस मुकाबले में पराजित कर दिया था।

इसके बावजूद जिस तरीके से मैच में लैसनर ने अपना दबदबा दिखाया था, वो काफी शॉकिंग चीज़ थी। कोई उम्मीद नहीं कर रहा था कि जॉन सीना की इतनी बुरी पिटाई होगी। इसके साथ ही ब्रॉक लैसनर ने यहां WWE के पोस्टर बॉय को बुरी तरह चोटिल भी कर दिया था। लैसनर के इस प्रदर्शन ने उन्हें बीस्ट साबित कर दिया था।

2- रोमन रेंस पर WrestleMania के पहले बुरी तरह हमला करना

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 34 में मैच देखने को मिला था। इस मैच के लिए जबरदस्त बिल्डअप देखने को मिला था। इस दौरान कई मौके आए जब ब्रॉक लैसनर ने रोमन पर हमला किया या उनके बीच एक ब्रॉल देखने को मिला था। इसके बावजूद एक ऐसा मौका आया था जहां से साफ हो गया था कि वो द बीस्ट क्यों है।

रोमन रेंस को Raw के एक एपिसोड में अरेस्ट कर लिया गया था। इस दौरान उन्हें हथकड़ी लगा दी थी। खैर, बाद में ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की और रोमन रेंस पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। उनका ये हमला काफी खतरनाक था और फैंस भी इससे डर गए थे। इसके अलावा पॉल हेमन को भी यकीन नहीं हो रहा था।

1- द अंडरटेकर को WrestleMania में पराजित करना

Expand Tweet
Ad

ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच Wrestlemania 30 में मैच देखने को मिला था। इसके पहले WrestleMania में द अंडरटेकर की कभी हार देखने को नहीं मिली थी। ऐसे में सबको लग रहा था कि टेकर की एक बार फिर जीत देखने को मिलेगी। इसके बावजूद अंत ने सबको चौंका दिया।

साथ ही साबित हो गया है कि आखिर ब्रॉक लैसनर को द बीस्ट क्यों कहा जाता है। दरअसल, उन्होंने इस WrestleMania मैच में अंडरटेकर को पराजित करते हुए उनकी सालों की स्ट्रीक को तोड़ दिया। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। सबके लिए ये शॉक था और दिग्गज की बड़ी हार से सब चौंक गए थे।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद ही फैंस को पता होगी

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda