• Sports News
  • WWE
  • WWE Super ShowDown
  • 4 बड़ी चीजे़ं जो WWE Super ShowDown 2019 के बाद Raw और SmackDown में हो सकती है

4 बड़ी चीजे़ं जो WWE Super ShowDown 2019 के बाद Raw और SmackDown में हो सकती है

WWE के सुपर शोडाउन पीपीवी का धमाकेदार अंत हो चुका है। फैंस जैसे शो की उम्मीद कर रहे थे सुपर शोडाउन बिल्कुल वैसा शो था। सऊदी अरब में हुए इस इवेंट में अंडरटेकर, गोल्डबर्ग, रोमन रेंस, ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स नज़र आए जिन्होंने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

Ad

शो में जहां सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर की जमकर पिटाई की तो वहीं अंडरटेकर ने वापसी करते हुए गोल्डबर्ग को हराया। इसके अलावा शो में रोमन रेंस बनाम शेन मैकमैहन के बीच भी मुकाबला हुआ जो शायद कई फैंस को पसंद नहीं आया। शेन मैकमैहन ने एक बार फिर पीपीवी में जीत हासिल की।

Ad

कुल मिलाकर देखा जाए तो WWE इस शो को हिट करने में कामयाब हो गया है। फैंस लंबे समय तक इस शो याद रखेंगे। इस शो में कई चीजें ऐसी हुई जो आने वाले कुछ हफ्तों में कुछ बड़ा होने का इशार कर रही हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 4 चीजों पर जो सुपर शोडाउन के बाद रॉ और स्मैकडाउन में हो सकती हैं।

Ad

सैथ रॉलिंस बनाम बैरन कॉर्बिन के बीच रीमैच, उसके बाद लैसनर का ब्रीफकेस कैश करना

Ad
Ad

सुपर शोडाउन पीपीवी में सैथ रॉलिंस एक बार फिर अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने उतरे थे और इस बार भी उन्होंने इसमें सफलता हासिल की। सैथ रॉलिंस ने बैरन कॉर्बिन को हराकर यूनिवर्सल टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया।

Ad

इसके अलावा ब्रॉक लैसनर ने भी एंट्री की, हालांकि सैथ रॉलिंस ने उन्हें सुपर शोडाउन में कुछ करने का मौका दिया नहीं। सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर की चेयर से खूब पिटाई की जिसके बाद लैसनर रिंग में धराशाई हो गए। इस तरह से सैथ रॉलिंस ने सुपर शोडाउन में अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया।

Ad

सुपर शोडाउन में बैरन कॉर्बिन की रेफरी से नोक-झोक देखने को मिले। इस बात की काफी संभावना है कि बैरन कॉर्बिन यूनिवर्सल टाइटल के लिए रीमैच की मांग कर सकते हैं।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

नई स्टोरीलाइन

सुपर शोडाउन में फिन बैलर ने एंड्राडे को हराकर एक बार फिर इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल रिटेन कर लिया है। फिन बैलर के टाइटल रिटेन करने के बाद अब इस बात की संभावना काफी कम है कि इनके बीच अब स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी।

फिन बैलर वर्तमान में स्मकैडाउन लाइव में है और आने वाले समय में हमें उनके डेनियल ब्रायन और केविन ओवेंस के खिलाफ मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा ब्रॉन स्ट्रोमैन बनाम बॉबी लैश्ले के बीच भी दुश्मनी खत्म होती नज़र आई। ब्रॉन स्ट्रोमैन आने वाले कुछ हफ्तों में समोआ जो के खिलाफ यूएस टाइटल के लिए मुकाबला करते हुए नज़र आ सकते हैं।

रैसलिंग से रिटायर होने वाले हैं गोल्डबर्ग

Ad

सुपर शोडाउन में फैंस को अगर किसी मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार था तो वह मुकाबला द अंडरटेकर बनाम गोल्डबर्ग का था। इस मुकाबले में दोनों ही सुपरस्टार्स ने फैंस का काफी मनोरंजन किया। मुकाबले की शुरूआत में जहां गोल्डबर्ग ने अंडरटेकर पर स्पीयर की बौछार कर दी तो वहीं मुकाबला खत्म होते-होते अंडरटेकर ने गोल्डबर्ग को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

इस मुकाबले में गोल्डबर्ग की उम्र का असर साफ देखा जा रहा था। यह कहना गलत नहीं होगा कि शायद सुपर शोडाउन में अंडरटेकर के खिलाफ उनका मुकाबला उनके रैसलिंग करियर का आखिरी मुकाबला था। एक फैन होने के नाते हम उम्मीद करते हैं कि उन्हें मुकाबले के दौरान ज्यादा चोट न लगी हो। आने वाले कुछ हफ्तों में अगर गोल्डबर्ग रैसलिंग से रिटायमेंट का ऐलान करते हैं तो इसमें हैरानी की बात नहीं होगी।

पॉल हेमन से अलग होंगे ब्रॉक लैसनर

Ad

सुपर शोडाउन में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को बुरी तरह से पीटा और इसकी वजह पॉल हेमन बने। सुपर शोडाउन में लैसनर का ध्यान पॉल हेमन की वजह से भटका, जिसके बाद सैथ रॉलिंस ने उन्हें लो ब्लो मार दिया। इसके बाद सैथ रॉलिंस पूरी तरह से लैसनर पर हावी हो गए और रिंग में उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

WWE कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन की जोड़ी टूट सकती है क्योंकि जिस तरह से पॉल हेमन की वजह से लैसनर की पिटाई हुई है उससे लैसनर तो बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे।

फिलहाल आने वाले कुछ हफ्तों में इस बात साफ हो जाएगी कि पॉल हेमन आगे भी ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट बने रहेंगे या फिर किसी नए सुपरस्टार के एडवोकेट बनकर रिंग में नज़र आएंगे।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda