• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 पूर्व WWE कपल जिनके बारे में फैंस भूल चुके हैं 
सैथ राॅलिंस & जहारा स्क्राइबर

5 पूर्व WWE कपल जिनके बारे में फैंस भूल चुके हैं 

WWE में अक्सर देखा गया है कि कई सुपरस्टार्स रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वर्तमान समय में भी एलिस्टर ब्लैक & जेलिना वैगा, सैथ राॅलिंस & बैकी लिंच जैसी कई जोड़ियां WWE में मौजूद हैं। आपको बता दें, WWE में कई कपल्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने रिलेशनशिप को पर्दे के पीछे ही रखा है, वहीं कुछ ऐसे भी जोड़ियां हुई हैं जिनके रिलेशनशिप का इस्तेमाल स्टोरीलाइंस में किया गया है।

Ad

ये भी पढ़े: 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Ad

हालांकि, WWE में बनीे ट्रिपल एच & स्टैफनी मैकमैहन, डेनियल ब्रायन & ब्री बैला जैसी कुछ ही जोड़ियां हैं जो आज भी अस्तित्व में हैं। इसके अलावा कई जोड़ियां ऐसी भी थी जो एक समय पर काफी लोकप्रिय हुई थी लेकिन इन जोड़ियों के अलग हो जाने के बाद फैंस भी इन्हें समय के साथ भूल चुके हैं। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे ही पूर्व कपल्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें फैंस अब भूल चुके हैं।

Ad

5- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंंस & जहारा स्क्राइबर

Ad
सैथ राॅलिंस & स्क्राइबर
Ad

सैथ रॉलिंस वर्तमान समय में बैकी लिंच के साथ रिलेशनशिप में हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ समय पहले सगाई भी कर ली है। यही नहीं, ये दोनों सुपरस्टार्स कई बार ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दिख चुके हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों सुपरस्टार्स WWE के पॉवर कपल बन चुके हैं।

Ad
Expand Tweet
Ad

आपको बता दें, सैथ राॅलिंस, बैकी लिंच के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले पूर्व NXT सुपरस्टार जहारा स्क्राइबर के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं और अपने रिलेशनशिप के दौरान ये दोनों एक साथ कई NXT टेकओवर इवेंट्स में ऑडियंस के रूप में नजर आ चुके हैं। सैथ राॅलिंस जब साल 2016 में इंजरी के कारण WWE से दूर थे तो द आर्किटेक्ट ने जहारा से ब्रेकअप कर लिया था।

Ad

4- पूर्व WWE सुपरस्टार जैक रायडर & एमा

Expand Tweet
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार जैक रायडर ने साल 2015 में एमा को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, इन दोनों की जोड़ी लंबे समय तक साथ नहीं रह सकी और साल 2016 में इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। जैक रायडर इसके एक साल बाद NXT सुपरस्टार चेल्सिया ग्रीन के साथ रिलेशनशिप में आ गए और साल 2019 में इन दोनों सुपरस्टार्स ने सगाई कर ली।

आपको बता दें, जैक रायडर ने कंपनी के साथ 15 साल तक काम किया है, हालांकि, WWE ने अप्रैल 2020 में कई दूसरे सुपरस्टार्स के साथ जैक रायडर को भी कंपनी से निकाल दिया था।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक & बेथ फीनिक्स

Expand Tweet
Ad

ऐज के साथ शादी करने से पहले बेथ फीनिक्स साल 2010-2012 तक सीएम पंक के साथ रिलेशनशिप में थी। एक समय ये दोनों सुपरस्टार्स अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर हो चुके थे लेकिन इन दोनों सुपरस्टार्स ने सबको चौंकाते हुए साल 2012 में ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद सीएम पंक ने एजे ली को डेट करना शुरू किया और साल 2014 में इन दोनों सुपरस्टार्स ने शादी कर ली।

2- WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर & सारा

Expand Tweet
Ad

WWE के दिग्गज सुपरस्टार द अंडरटेकर वर्तमान समय में मिशेल मैकूल के साथ शादीशुदा हैं और आपको बता दें, मिशेल मैकूल के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले फिनोम, सारा फ्रैंक के साथ शादीशुदा थे। सारा फ्रैंक ने साल 2001-2002 में द अंडरटेकर के कई फ्यूड्स में अहम भूमिका निभाई थी।

साथ ही, आपको बता दें कि अंडरटेकर ने उस वक्त सारा के नाम का टैटू अपने गले में कराया हुआ था जिसे बाद में अंडरटेकर ने बदलकर अपने दो बेटियों के नाम का टैटू कराया।

1- WWE सुपरस्टार जॉन सीना और मिकी जेम्स

Expand Tweet
Ad

जॉन सीना ने WWE में अपने करियर के दौरान कई विमेंस सुपरस्टार्स को डेट किया है लेकिन इस दौरान उनकी सबसे ज्यादा लोकप्रिय जोड़ी निकी बैला और मिकी जेम्स के साथ बनी थी। आपको बता दें, जॉन सीना जब मिकी जेम्स के साथ रिलेशनशिप में आए थे, उस वक्त वह शादीशुदा थे।

जॉन सीना द्वारा मिकी जेम्स को डेट करने के दौरान काफी कंट्रोवर्सी हो गई थी और WWE ने जॉन सीना की इमेज बचाने के लिए उस वक्त मिकी जेम्स को रिलीज करना ही बेहतर समझा।

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda