• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 पूर्व सुपरस्टार्स जो शायद कभी WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं होंगे

5 पूर्व सुपरस्टार्स जो शायद कभी WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं होंगे

हाल में ही डब्लू डब्लू ई (WWE) ने 2020 के हॉल ऑफ़ फेम का एलान किया था। इसमें 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन बतिस्ता को जगह मिली थी। उनके अलावा प्रो-रेसलिंग की दुनिया की सबसे यादगार ग्रुप nWo ग्रुप को जगह दी गई हैं।

Ad

इस ग्रुप में हल्क होगन, केविन नैश, स्कॉट हॉल, और एक्स-पैक शामिल हैं। गौरतलब है कि WWE हमेशा से ही हर साल प्रो-रेसलिंग की दुनिया में योगदान देने वाले स्टार्स को हॉल ऑफ़ फेम में शामिल करते हैं।

Ad

अभी तक प्रो-रेसलिंग की दुनिया के कई बड़े स्टार्स को इसमें शामिल किया हैं। लेकिन आज हम आप को ऐसे 5 स्टार्स के बारें में बताएंगे जिन्हें WWE कभी भी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल नहीं करेगा:

Ad

#5 डेब्रा

Ad
डेब्रा
Ad

डेब्रा WWE के फेमस एरा 'एटिट्यूड एरा' की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स से से एक थीं। इस दौरान वो लगातार जैफ जैरेट के साथ नजर आ रही थी। हालांकि बाद में ये दोनों अलग हो गए थे। जैफ से अलग होने के बाद वो फिर 'एटिट्यूड एरा' के सबसे बड़े स्टार स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ जुड़ गई थीं। जिसके बाद उन्होंने स्टोन कोल्ड से शादी भी कर ली थी।

Ad

ये भी पढ़े: 5 कारण क्यों फिन बैलर, टॉमैसो सिएम्पा और कीथ ली NXT चैंपियनशिप के लिए लड़ेंगे

Ad

2002 में जब स्टोन कोल्ड WWE के क्रिएटिव राइटर से खुश नहीं थे और कंपनी छोड़ कर चले गए थे तो उनके साथ वो भी कंपनी छोड़ कर चली गई थी। हालांकि बाद में स्टोन कोल्ड एक बार फिर से कंपनी में वापस आए थे और अपने आखिरी मैच तक रहे। लेकिन उन्होंने कभी भी कंपनी में वापसी की। उन्होंने अपने करियर में एक बार विमेंस चैंपियनशिप भी जीती थी। ऐसे में इस बात की उम्मीद बेहद कम हैं कि WWE कभी भी उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में जगह दें।

Ad

#4 रेवन

रेवन

90 के दशक में रेवन अपनी प्रोमो स्किल्स के लिए जाने जाते थे। उनकी प्रोमो स्किल्स की वजह से उम्मीद की जा रही थी कि वो WWE में काफी ज्यादा बड़े स्टार बन सकते हैं उन्होंने अपने करियर के दौरान कई चैंपियनशिप अपने नाम भी की थी। वो आज भी प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे यादगार स्टार्स में से एक हैं। उनके और सैंडमैन की बीच फ्यूड को फैंस आज भी याद करते हैं। उन्होंने अपने करियर में रिकॉर्ड 27 बार हार्डकोर चैंपियनशिप जीती थी।

Ad

उनकी बैकस्टेज में कुछ गलती की वजह से वो भी WWE हॉल ऑफ़ फेम में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। दरअसल वो शेन मैकमैहन के साथ ड्रिंक करते हुए पकड़े गए थे। इसके अलावा उनके और साथियों के साथ रिश्ते भी थे। जिस वजह से विंस ने उन्हें फायर कर दिया था। फायर होने के बाद उन्होंने कंपनी पर केस कर दिया था। ऐसे में उनकी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने की संभावना न के बराबर है।

#3 टेस्ट

टेस्ट

2000 की शुरुआत में WWE ने टेस्ट को साइन किया था। उनका शरीर देख कर साफ़ था कि WWE उन्हें जरुर पुश देना चाहेगा। विंस उन्हें कंपनी के अगले बड़े स्टार के रूप में देख भी रहे थे और उन्हें कंपनी ने पुश भी दिया था। उन्होने कंपनी में टैग टीम चैंपियनशिप और हार्डकोर चैंपियनशिप भी जीती थी। शुरूआती पुश के बाद कंपनी उनके वर्क से काफी ज्यादा प्रभावित थी, लेकिन 2005 में चोट की वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। जिसके बाद वो कंपनी से चले गए थे।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 ब्लॉकबस्टर ड्रीम मैच जो फैंस को साल 2020 में देखने को मिल सकते हैं

WWE से दूर जाने के बाद भी वो लगातार छोटे प्रमोशन में नजर आ रहे थे। लेकिन 2009 में अपने 34वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही उनकी मौत हो गई। प्रो-रेसलिंग की दुनिया को कई यादगार पल देने वाले टेस्ट शायद ही कभी हॉल ऑफ़ फेम में नजर आए।

#2 बिग डैडी वी

बिग डैडी वी
Ad

WWE हमेशा से ही साइज़ में बड़े स्टार्स को पुश देने के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसा ही विंस ने बिग डैडी वी के साथ किया था। उनके साइज़ की वजह से विंस उन्हें कंपनी के सबसे बड़े हील स्टार के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी खुद को हील के रूप में साबित किया था। जिस वजह से बाद में कंपनी ने उन्हें पुश देना बंद कर दिया था। उन्होंने अपने करियर में हार्डकोर और टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।हालांकि बाद में उनका कम उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद कंपनी पर काफी ज्यादा सवाल उठे।

उनकी मौत के एक साल बाद उनकी पत्नी ने भी कंपनी पर केस कर दिया था। जिसके बाद से WWE लगातार उनका नाम लाइव टीवी पर नहीं लाता है। ऐसे में इस बात की उम्मीद कम है कि कंपनी कभी भी उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में शामिल करें।

#1 मिस एलिजाबेथ

मिस एलिजाबेथ
Ad

मिस एलिजाबेथ WWE के इतिहास की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में कई बड़े बदलाव लाए हैं। वो हल्क होगन और रैंडी सेवेज जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी नजर आ चुकी हैं। 90 के दशक में वो फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस थी और फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी करते थे। उन्होंने रैंडी सेवेज के साथ शादी की थी। ये दोनों ही स्टार 8 साल तक साथ रहे थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने रैंडी के लिए काम करना नहीं छोड़ा था।

उनका और रैंडी फिर से साथ आना प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे यादगार पल में से एक हैं। 2003 में उनकी ड्रग्सओवर डोज की वजह से मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से कंपनी ने उनके नाम से दूरी बना ली है।इस वजह से शायद ही उन्हें भी कभी हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिलें।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda