• Sports News
  • WWE
  • द अंडरटेकर के बारे में 5 दिलचस्प बातें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी
द अंडरटेकर

द अंडरटेकर के बारे में 5 दिलचस्प बातें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी

द अंडरटेकर (The Undertaker) जितना समय प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े रहना आज के रेसलर्स के लिए असंभव सा काम प्रतीत होता है। उन्होंने 30 साल WWE में काम किया और आखिरकार साल 2020 में आकर उन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर का अंत करने का कठिन फैसला लिया।

Ad

1990 सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) से उनके करियर की शुरुआत हुई और पिछले 30 सालों में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कीं, कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा रहे और रेसलमेनिया (Wrestlemania) नाम के इवेंट से उनका नाम हमेशा जुड़ा रहेगा, क्योंकि उनकी 21 मैचों की Wrestlemania स्ट्रीक को तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है।

Ad

ये भी पढ़ें: 4 कपल्स जिन्होंने WWE में साथ काम करते हुए शादी की

Ad

द डेड मैन के ऐतिहासिक करियर से जुड़े तथ्यों के बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन उनके निजी जीवन से जुड़ी ज्यादा जानकारी शायद आपको ना हो। इसलिए इस आर्टिकल में हम अंडरटेकर से जुड़ी उन 5 बातों के बारे में आपको बताएंगे, जो इससे पहले आपने कभी नहीं सुनी होंगी।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय हस्तियां जिन्हें स्टैफनी मैकमैहन ट्विटर पर फॉलो करती हैं

Ad

WWE में पॉल बियरर नहीं थे अंडरटेकर के सबसे पहले मैनेजर

Ad
अंडरटेकर के सबसे पहले मैनेजर
Ad

अंडरटेकर और पॉल बियरर की जोड़ी से दुनिया के अधिकतर प्रो रेसलिंग फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं। बियरर की गिनती प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे दिलचस्प और महान मैनेजर्स में की जाती है। केन और अंडरटेकर द्वारा 'द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन' के गठन के बाद बियरर को "Father of Destruction" कहा जाता था।

Ad

बियरर ने अंडरटेकर और केन के कई मैचों में दखल देकर उन्हें यादगार भी बनाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो द डेड मैन के WWE में सबसे पहले मैनेजर नहीं थे। असल में उनके सबसे पहले मैनेजर ब्रदर लव (ब्रूस प्रिचार्ड) थे, वहीं बियरर ने ये पदवी अंडरटेकर के डेब्यू के कुछ महीने बाद जनवरी 1991 में संभाली थी।

ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले नाम जो WWE में अंडरटेकर को हरा चुके हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Hell in a Cell मैचों का बड़ा रिकॉर्ड अंडरटेकर के नाम है

WWE में Hell in a Cell मैचों की शुरुआत साल 1997 में Badd Blood: In Your House नाम के इवेंट में हुई थी। इवेंट में हुए WWE के सबसे पहले Hell in a Cell मैच में शॉन माइकल्स और अंडरटेकर के बीच खूनी संघर्ष देखा गया और इसी जबरदस्त एक्शन के चलते Hell in a Cell मैचों को नई पहचान मिली थी।

उसके बाद WWE में समय-समय पर धमाकेदार Hell in a Cell मैच होते रहे हैं। जहां तक इस तरह के मैचों के रिकॉर्ड की बात की जाए तो अंडरटेकर ने Hell in a Cell मैचों में 8 बार जीत दर्ज की और 6 बार उन्हें हार मिली। इन मैचों में वो 10 से ज्यादा बार नजर आने वाले WWE इतिहास के अभी तक के अकेले सुपरस्टार हैं।

WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन नहीं बने

WWE चैंपियन अंडरटेकर
Ad

अक्सर सुपरस्टार्स के WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की बात सामने आती रहती है। इसके लिए सुपरस्टार्स को वर्ल्ड या यूनिवर्सल चैंपियनशिप में से कोई एक, कोई भी एक टैग टीम चैंपियनशिप, यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल और इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीतना जरूरी होता है।

वो WWE चैंपियन रहे, कई बार के टैग टीम चैंपियन भी बने लेकिन कभी सिंगल्स मिड-कार्ड चैंपियनशिप्स नहीं जीत सके हैं। द डेड मैन जैसे महान सुपरस्टार को ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की उपाधि ना मिलना एक बेहद चौंकाने वाला तथ्य है।

सबसे पहले Raw एपिसोड को मेन इवेंट किया था

अंडरटेकर सबसे पहले Raw एपिसोड में
Ad

साल 1982 में अपने पिता से WWE को खरीदने के बाद विंस मैकमैहन ने ऐसे कई फैसले लिए, जिन्होंने बाद में चलकर उन्हें बहुत पैसा कमाकर दिया। Wrestlemania, Survivor Series और Royal Rumble जैसे बड़े इवेंट्स आज खेलों की दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर होने वाले इवेंट्स बन चुके हैं।

इसी दौरान 1993 को उन्होंने Raw नाम के शो का अनावरण किया था। Raw का पहला एपिसोड 11 जनवरी 1993 को हुआ, जिसे अंडरटेकर और डेमियन डेमेंटो के मैच ने हेडलाइन किया था। यानी द डेड मैन को सबसे पहले Raw एपिसोड को मेन इवेंट करने का गौरव हासिल है।

7 बार टैग टीम चैंपियन रहे हैं

अंडरटेकर और केन
Ad

अंडरटेकर को एक महान सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में देखा जाता रहा है। वो अपने WWE करियर में 7 बार वर्ल्ड चैंपियन भी बने, आपने उनकी केन के साथ टीम 'द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन' के बारे में भी सुना होगा, जिससे ये लाज़िमी हो जाता है कि द डेड मैन टैग टीम चैंपियन जरूर बने होंगे।

लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वो 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि कुल 7 बार WWE में टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। उनके चैंपियनशिप विनिंग पार्टनर्स केन, द रॉक, बिग शो और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन रहे।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda