• Sports News
  • WWE
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके कैरेक्टर में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला

5 WWE सुपरस्टार्स जिनके कैरेक्टर में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला

एक WWE सुपरस्टार बनना बिल्कुल भी आसान बात नहीं है। प्रोफेशनल रैसलिंग कर रहे रैसलर्स का सपना होता है कि WWE जैसे बड़े ब्रांड का हिस्सा बने और दुनिया भर में अपना नाम कमाएं। एक रैसलर को WWE में एंट्री पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

Ad

एक रैसलर को WWE में आने से पहले कई सालों की मेहनत, रोज़ाना कई घंटों का वर्कआउट, डाइट प्लान समेत कई बड़ी चीजों का ध्यान रखना होता है। WWE में शामिल होने के बाद एक रैसलर के ऊपर और भी बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है।

Ad

WWE का हिस्सा बनने के बाद एक रैसलर को कंपनी द्वारा स्टोरीलाइन और उनके द्वारा दिए गए कैरेक्टर को निभाना पड़ता है। कई बार सुपरस्टार्स को अपने कैरेक्टर को शानदार बनाने के लिए अपने शरीर में काफी बदलाव करने पड़ते हैं। उनके कैरेक्टर के हिसाब से उन्हें शरीर का वजह बढ़ाना, घटाना समेत कई चीजें शामिल हैं।

Ad

WWE में हमने अभी तक कई ऐसे सुपरस्टार्स देखे हैं जिनके शरीर में काफी बदलाव देखने को मिला है। इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनके शरीर में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला।

Ad

#ट्रिपल एच

Ad
Ad

अगर आपको याद हो जब ट्रिपल एच ने WWE में डेब्यू किया था तब वह एक अलग ही कैरेक्टर में नज़र आते थे। उनका कैरेक्टर एरोगेंट हंटर के रूप में था जिसे लगभग सभी फैंस बू करते थे। फैंस उनके लिए ऐसे कैरेक्टर का इंतजार कर रहे थे जिसे वह पसंद कर सके।

Ad

इसके बाद ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स को द सेरेब्रल एसासिन ग्रुप के रूप में टीम अप किया जहां ट्रिपल एच के शरीर में गजब का बदलाव देखने को मिला। इस बदलाव के साथ-साथ उनका हंटर नाम बदल कर ट्रिपल एच कर दिया गया जो उनपर बिल्कुल सूट करता था।

Ad

ट्रिपल एच के रूप में उन्होंने अपने शरीर में काफी सुधार किया। फैंस को WWE में जिस तरह से लंबे चौड़े सुपरस्टार देखना पसंद है ट्रिपल एच बिल्कुल वैसे ही हो गए थे।

WWE की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

#रिक फ्लेयर

Ad

प्रोफेशनल रैसलिंग में रिक फ्लेयर एक बड़ा नाम है। WWE में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके रिक फ्लेयर के लिए बड़ा सुपरस्टार बनना बिल्कुल भी आसान नहीं था। रिक फ्लेयर 'द डर्टियस्ट प्लेयर इन द गेम' गीमिक से जाने जाते थे लेकिन इसके पहले जिस गीमिक में वह नज़र आते है उससे वह केवल एक औसत रैसलर ही लगते थे।

रिक फ्लेयर उस समय रैसलर तो शानदार थे लेकिन हमेशा मिड-कार्ड रैसलर के रूप में रहते थे लेकिन अचानक ही वह 'नेचर बॉय' गीमिक के रूप में नज़र आने लगे। इस गीमिक ने रिक फ्लेयर के कैरेक्टर में नई जान डाल दी। इस कैरेक्टर में फैंस ने रिक फ्लेयर को काफी पसंद किया।

रिक फ्लेयर एक औसत रैसलर से बड़े सुपरस्टार कब बन गए किसी को पता भी नहीं चला। आज के समय में प्रोफेशनल रैसलिंग को फॉलो करने वाले फैंस में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे रिक फ्लेयर के बारे में ना पता हो।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

Ad

प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भी एक बड़ा नाम है। प्रोफेशनल रैसिलंग के इतिहास में उनके कैरेक्टर का जिस तरह से ट्रांसफॉर्मेशन हुआ वह काफी शानदार था। आज पूरी दुनिया स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को सबसे अच्छे शानदार रैसलर के रूप में मानती है।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन WWE में पहले 'द रिंगमास्टर' कैरेक्टर के रूप में नज़र आते थे जिसे फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। उनके इस कैरेक्टर को लगभग सभी फैंस ने भुला दिया था। इसके बाद स्टीव ऑस्टिन 'टेक्सास रैटलस्नेक' गीमिक के रूप में नज़र आए जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

इसके बाद उन्होंने खुद को स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन कहना शुरू कर दिया। इसके बाद वह प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास में विंस मैकमैहन के साथ सबसे बड़ी दुश्मनी में शामिल हुए। विंस मैकमैहन के साथ उनकी दुश्मनी को आज भी WWE की सबसे यादगार दुश्मनी के रूप में जाना जाता है।

जेबीएल (JBL)

Ad

अगर आप WWE में एटीट्यूड एरा के समय के फैन हैं जो आप जेबीएल को अच्छी तरह से जानते होंगे जो कि APA टीम का हिस्सा थे। जहां वह ब्रैडशॉ के रूप में रॉन सिमन्स के टैग टीम पार्टनर थे। टैग टीम के रूप जेबीएल काफी शानदार थे और उन्हें अपने कैरेक्टर को बदलने की कोई जरूरत नहीं थी।

हालांकि जब उनका कैरेक्टर बदला गया और वह टैग टीम से हटकर सिंगल्स परफॉर्मेर के रूप में सामने आए तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस बिजनेस के सबसे बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे। सिंगल्स परफॉर्मर के रूप में जेबीएल इतने शानदार मुकाबले दिए कि वह फैंस के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार बन गए।

इसके बाद उन्होंने अपने कैरेक्टर में APA गीमिक का भी यूज किया और अमीर घंमडी बिजनेस मैन के रूप में अपने कैरेक्टर को ढाल लिया। उनका यह कैरेक्टर WWEमें सबसे ज्यादा पॉपुलर कैरेक्टर में से एक है। हील के रूप में उनके इस कैरेक्टर को फैंस ने काफी सराहा।

केन

Ad

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में केन एक बड़ा नाम है। अंडरटेकर के भाई के रूप में फेमस केन WWE में अपने करियर के दौरान कई शानदार मुकाबलों का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन शायद आप जानते नहीं होंगे केन अपने करियर में आइजक येनकेम डेंटल गीमिक के रूप में भी नज़र आ चुके है जिसकी तस्वीर आप ऊपर देख सकते हैं।

कई रैसलिंग दिग्गजों का मानना है कि अगर केन इसी गीमिक में रहते तो शायद वह इतने पॉपुलर और बड़े सुपरस्टार्स नहीं बन पाते। हमारे ख्याल से WWE ने भी इस बात को समझने में बिल्कुल भी देरी नहीं की और उन्हें इस गीमिक से हटाकर केन के रूप में एंट्री कराई।

केन ने इस कैरेक्टर में WWE में अपार सफलता हासिल की। केन WWE के उन सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए जिनके आने से रिंग में रैसलर कांपा करते थे।

लेखक: मासूम अली, अनुवादक: अंकित कुमार

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda