• Sports News
  • WWE
  • 5 रेसलर्स जो WWE WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस की शर्मनाक हार के बाद उनसे लड़ सकते हैं
WWE WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस की शर्मनाक हार के बाद उनसे लड़ सकते हैं

5 रेसलर्स जो WWE WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस की शर्मनाक हार के बाद उनसे लड़ सकते हैं

WWE के रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 शो का पहला दिन अब इतिहास का हिस्सा है और इसके साथ साथ एक ऐसा मैच भी अब सबके लिए एक याद बनकर रह जाएगा जिसमें सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपने विरोधी सिजेरो (Cesaro) के हाथों हार गए। ये मैच सबके हिसाब से अच्छा था पर क्या इससे सबको फायदा ही होगा।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 से पहले WWE सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस के मजेदार सवालों का जवाब दिया

Ad

सैथ रॉलिंस SmackDown के सबसे बड़े हील थे पर सिजेरो के हाथों हारने के बाद अब उनके किरदार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ये बदलाव उन्हें कमतर बनाएगा जो कहीं से भी अच्छा नहीं है। इस स्थिति के आधार पर आइए आपको उन 5 रेसलर्स के बारे में बताते हैं जो सैथ रॉलिंस की शर्मनाक हार के बाद उनसे लड़ सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के करियर का ऐतिहासिक मैच, द अंडरटेकर को 3 F5 देकर धराशाई करते हुए लगभग 75 हज़ार WWE फैंस का तोड़ा था दिल

Ad

#5 WWE सुपरस्टार फिन बैलर

Ad
Expand Tweet
Ad

फिन बैलर और सैथ रॉलिंस पाँच साल पहले एक दूसरे से लड़ाई कर रहे थे पर उसके बाद फिन चोटिल हो गए और वो बाद में NXT का हिस्सा बन गए जहाँ उनका काम बेहद शानदार रहा है। NXT में अब ऐसा कुछ है नहीं जो उन्हें साबित करना है तो क्या ये उनके बदलाव के लिए पहला कदम हो सकता है।

Ad

क्या हो अगर सैथ रॉलिंस का विरोध करने वाले रेसलर्स उन्हें बैकस्टेज मजाक का पात्र बनाएं और इससे नाराज होकर वो किसी भी रेसलर के खिलाफ एक मैच लड़ने की चुनौती दे दें? ऐसा करते ही फिन का म्यूजिक हिट हो जाए तो उससे सबको फायदा होगा जो एक अच्छा कदम होगा।

Ad

ये भी पढ़ें: WrestleMania में अंडरटेकर के करियर vs स्ट्रीक मैच से जुड़ी तमाम जानकारी, पढ़िए कैसे हुआ था यह ऐतिहासिक मुकाबला

Expand Tweet
Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 एलिस्टर ब्लैक

Expand Tweet
Ad

एलिस्टर ब्लैक के पास वो हुनर है जिसने उन्हें WrestleMania 36 में शो का हिस्सा बनाया था पर एक साल में ही सबकुछ बदल गया। वो इस साल मैच कार्ड का हिस्सा नहीं हैं और ना ही उनके होने की कोई संभावना नजर आ रही है। ऐसे में एलिस्टर ब्लैक इस लड़ाई का हिस्सा कैसे हो सकते हैं?

क्या हो अगर सैथ रॉलिंस अपनी हर के बारे में बात कर रहे हों जब एक जानी पहचानी धुन से सबका ध्यान टूटे और एलिस्टर ब्लैक हमें रैंप पर नजर आएं? एलिस्टर और सैथ के बीच एक लड़ाई के बारे में सोचकर ही फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ जाएगा तो ऐसे में अगर वो लड़ाई सच में होगी तो भला रिएक्शन कैसा होगा।

#3 बिग ई

Expand Tweet

बिग ई WrestleMania के दूसरे दिन एक मैच का हिस्सा हैं और अगर वो शो के दौरान अपना टाइटल हार भी जाते हैं तो भी बिग ई और सैथ रॉलिंस के बीच में होने वाली कहानी फैंस को हर हाल में पसंद आएगी। ऐसे शायद ही कोई दो अद्भुत रेसलर्स हों जो इनके जैसी अच्छी कहानी कर सकते हों।

Ad

बिग ई मजाकिया किरदार करते हैं पर वो एक्शन में कोई कमी नहीं रखते हैं। वहीं सैथ रॉलिंस बेहद अच्छे काम को करने के लिए जाने जाते हैं और जब ये दो रिंग जनरल्स एक साथ एक ही समय पर एक जगह होंगे तो वो एक्शन के लिए बेहद अच्छा पल होगा। वैसे भी अच्छी कहानी के लिए आपके पास अच्छे रेसलर्स भी होने चाहिए।

#2 सैथ रॉलिंस और डेनियल ब्रायन

Expand Tweet

सैथ रॉलिंस और डेनियल ब्रायन के बीच एक मैच किसी भी दिन पसंद किया जाएगा। डेनियल दूसरे दिन के शो का हिस्सा हैं और अगर वो टाइटल को जीत जाते हैं तो उससे सबको फायदा ही होगा। वैसे भी सैथ के पास इस समय कोई कहानी नहीं है तो उन्हें डेनियल ब्रायन के साथ एक कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता है।

अगर डेनियल ब्रायन टाइटल जीत जाएं और सैथ रॉलिंस एक #1 कंटेंडर मैच जीतकर डेनियल को चैलेंज करें तो ये सबके लिए अच्छा होगा। वैसे भी डेनियल ब्रायन किसी भी लड़ाई को एक्साइटिंग बना सकते हैं और अगर आप इस बात पर यकीन नहीं करते हैं तो WrestleMania में इनके मैच से जुड़ी कहानी पर एक नजर ड़ाल सकते हैं।

#1 सैथ रॉलिंस और एडम कोल

Expand Tweet
Ad

एडम कोल पहले भी मेन रोस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं पर उस समय इनका मुकाबला रॉलिस से नहीं हुआ था। एडम वो रेसलर हैं जो कभी भी किसी भी एक्शन को अच्छा कर सकते हैं और NXT में अपने काम के दौरान उन्होंने इस बात को बखूबी साबित भी किया है। एक बड़ा सवाल ये है कि ये सब करने के बाद ऐसा क्या है जो एडम कोल कर सकते हैं।

एडम एक ऐसे रेसलर हैं जो SmackDown में सैथ रॉलिंस के साथ एक लड़ाई करके खुद को बड़ा बना सकते हैं। ये वो पल है जब रेसलर्स बाकी ब्रैंड्स से मेन रोस्टर में मूव होते हैं और अगर एडम इस बदलाव का हिस्सा बनते हैं तो वो सबके लिए अच्छे एक्शन और एंटरटेनमेंट की गारंटी होगा।

Ad
Edited by
Amit Shukla
 
See more
More from Sportskeeda