WrestleMania 36 में सैथ रॉलिंस के लिए 5 संभावित प्रतिद्वंदी

सैथ रॉलिंस के लिए पिछला साल काफी शानदार रहा है। साल की शुरूआत में सैथ रॉलिंस ने रॉयल रंबल जीता और इसके बाद रेसलमेनिया को पिछले साल हैडलाइन किया था। बेबीफेस के रूप में पिछले साल शुरूआत में उन्होंने अच्छा काम किया। रेसलमेनिया के बाद थोड़ा-थोड़ा कर के फैंस उन्हें बेबीफेस के तौर पर नापसंद करने लग गए थे। साल के अंत में उन्होंने हील टर्न ले लिया था। पिछले साल सैथ रॉलिंस ने लैसनर को दो बार हराया था।

Ad

कुल मिलाकर देखा जाए तो पिछले साल सैथ रॉलिंस का काफी अच्छा गया था। हालांकि क्राउन ज्वेल में वो फीन्ड के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल हार गए थे। लेकिन वो सबसे सफल सुपरस्टार रहे। इस समय मंडे नाइट रॉ में उनका जलवा जारी हैं। रॉयल रंबल के बाद रेसलमेनिया 36 का दौर शुरू हो जाएगा। फैंस इस बात को जानना चाहते हैं कि सैथ रॉलिंस का मैच रेसलमेनिया में किसके साथ होगा। तो आइए जानते हैं रेसलमेनिया 36 में सैथ रॉलिंस के संभावित प्रतिद्वंदी कौन-कौन हैं।

Ad

# जॉन सीना

Ad
Ad

जॉन सीना कई दिन से WWE में नजर नहीं आए है। वो पार्ट टाइम की भूमिका निभा रहे हैं। काफी लंबे समय से वो नजर नहीं आए है। रॉयल रंबल और रेसलमेनिया में उनके आने का फैंस इंतजार करते हैं। जॉन सीना के लिए कोई ना कोई प्लान कंपनी के लिए रहेगा। कई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि रेसलमेनिया 36 में सीना का बड़ा रोल रहेगा। एक छोटे रोल में आकर अगर सैथ रॉलिंस के साथ सीना का मुकाबला होता है तो ये एक ड्रीम मैच होगा। और सबसे बड़े स्टेज में फैंस इस मैच को काफी ज्यादा पसंद करेंगे।

Ad

# केविन ओवेंस

Ad
Ad

केविन ओवेंस के साथ सैथ रॉलिंस इस समय फ्यूड में शामिल हैं। अभी ये स्टोरीलाइन काफी आगे तक जाएगी। केविन और सैथ की फ्यूड पहले ही शुरू होने वाली थी लेकिन कुछ कारण से लेट इसमें हो गया था। ये दोनों सुपरस्टार्स रेसलमेनिया के मंच में काफी बड़ा मैच दे सकते हैं। सैथ ऱॉलिंस के साथ ऑथर्स ऑफ पेन, बडी मर्फी हैं तो केविन ओवेंस के साथ समोआ जो और बिग शो हैं। ये स्टोरीलाइन काफी आगे जा सकती है। दोनों काफी अच्छा प्रोमो देते हैं। सैथ ऱॉलिंस के लिए सबसे अच्छे प्रतिद्वंदी केविन ओवेंस साबित हो सकते हैं।

Ad

# समोआ जो

सैथ ऱॉलिंस और केविन ओवेंस की स्टोरीलाइन में समोआ जो भी शामिल हैं। केविन ओवेंस का साथ इस समय समोआ जो और बिग शो दे रहे हैं। सैथ रॉलिंस और समोआ जो पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं। हालांकि इनकी फ्यूड पहले सफल साबित नहीं हो पाई थी। लेकिन अब मौका है कि दोनों अपने रोल को अच्छे से निभा सकते हैं। समोआ जो इस समय बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं। ये एक अच्छी डील रेसलमेनिया के लिए साबित हो सकती है।

# रैंडी ऑर्टन

Ad

रैंडी ऑर्टन और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी का पुराना नाता हैं। दोनों पहले भी रेसलमेनिया में आमने-सामने आ चुके हैं। रॉ में भी कई बार इन दोनों का मुकाबला हो चुका हैं। हर बार ये फ्यूड सफल साबित हुई है। इस समय रॉ में रैंडी ऑर्टन का किरदार भी शानदार है। दोनों सुपरस्टार्स का रेसलमेनिया रिकॉर्ड भी काफी शानदार है। अगर इस फ्यूड को बिल्ड किया जाता है तो फिर ये अच्छा बिजनेस कंपनी के दे सकते हैं। रिंग मे दोनों सुपरस्टार्स का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहता है। दोनों के बीच इस बार फिर रेसलमेनिया में मैच होना चाहिए।

# एलिस्टर ब्लैक

ब्लैक और बडी मर्फी की फ्यूड काफी लंबे समय से चल रही थी। इन दोनोें के प्रदर्शन से सभी खुश हैं। बडी ने अब सैथ रॉलिंस का दामन थाम लिया है। तो हो सकता है कि केविन ओवेंस, समाओ जो और बिग शो का साथ अब ब्लैक दे सकते हैं। यहां से सैथ रॉलिंस और ब्लैक की फ्यूड को बिल्ड किया जा सकता है। अगर ब्लैक के साथ सैथ ऱॉलिंस का मुुकाबला रेसलमेनिया में होता है तो ब्लैक को इसका काफी फायदा मिलेगा। सैथ रॉलिंस बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। वो ब्लैक को आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda