• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो RAW के एपिसोड में हो सकती हैं
RAW

5 चौंकाने वाली चीज़ें जो RAW के एपिसोड में हो सकती हैं

रॉ (RAW) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) पीपीवी के पहले ये WWE का अंतिम एपिसोड रहने वाला है। WWE अपने इस शो को बेहतर बनाना चाहेगा। इसके चलते कुछ बढ़िया मैच और सैगमेंट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही पीपीवी के मैचों हाइप करने की कोशिश की जा सकती हैं।

Ad
Expand Tweet
Ad

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहत

Ad

WWE अपने इस एपिसोड को रोचक बनाना चाहेगा। इसके लिए उन्हें कुछ बड़े सरप्राइज और शॉक्स प्लान करने होंगे। बड़े शॉक्स और सरप्राइज से जरूर ही शो बेहतर बनेगा। साथ ही फैंस के बीच एपिसोड को लेकर चर्चा देखने को मिलेगी। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो RAW के एपिसोड में हो सकती हैं।

Ad

5- RAW में नाया जैक्स और शायना बैजलर अलग हो जाएं

Ad
Expand Tweet
Ad

Ad

पिछले कुछ समय से नाया जैक्स और शायना बैजलर के बीच काफी अनबन देखने को मिल रही हैं। कई महीनों से दोनों टैग टीम के रूप में काम कर रहे थे। साथ ही वो विमेंस चैंपियनशिप भी जीतने में सफल रही थीं। जैक्स और बैजलर टाइटल हारने के बाद से एक-दूसरे से खुश नजर नहीं आ रही हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

पिछले दो हफ्ते से दोनों ही अलग होने को लेकर टीज़ कर रही हैं। साथ ही वो दोनों ही सिंगल्स मैच में ज्यादा नजर आ रही हैं। इससे लग रहा है कि उनकी जोड़ी अलग होगी। RAW के इस एपिसोड में दोनों के बीच बहस हो सकती हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे पर हमला करते हुए सबको सरप्राइज कर सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- रिकोशे आखिर रेट्रीब्यूशन में शामिल हो जाएं

Expand Tweet
Ad

रिकोशे को लंबे समय से अली अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसके बावजूद अंत तक वो सफल नहीं हुए थे। साथ ही उन्हें कई मौकों पर हार का भी सामना करना पड़ा था। रिकोशे की उनके साथ स्टोरीलाइन खत्म हो गई थी लकिन अब वो रेट्रीब्यूशन का हिस्सा बनने का निर्णय ले सकते हैं।

काफी समय से रिकोशे मैच हार रहे हैं। साथ ही अपने करियर को वो सही दिशा पर लाना चाहेंगे। ऐसे में वो RAW में जेवियर वुड्स की रेट्रीब्यूशन के खिलाफ मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। साथ ही बाद में उनपर हमला करते हुए सबको सरप्राइज कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये चर्चा का विषय बनेगा।

3- हार के बाद असुका के कैरेक्टर में बड़ा बदलाव हो

Expand Tweet
Ad

इस समय असुका बेबीफेस है और वो पिछले कई महीनों से बढ़िया काम आकर रही थीं। RAW के अंतिम एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस ने उन्हें पराजित कर दिया था। अब असुका अपने कैरेक्टर में बड़ा बदलाव करते हुए सबको चौंका सकती हैं। फीन्ड जिस भी सुपरस्टार्स पर हमला करते थे, उसके कैरेक्टर में बदलाव नजर आता था।

उसी तरह एलेक्सा ब्लिस से हार के बाद भी असुका के साथ हो सकता है। असुका भी हील बन सकती हैं। साथ ही अपनी साथी शार्लेट फ्लेयर पर हमला कर सकती हैं या किसी अन्य तरीके से उनका चौंकाने वाला हील टर्न हो सकता है। WWE अपनी विमेंस चैंपियन को लेकर RAW में सरप्राइज प्लान कर सकता है।

2- रैंडी ऑर्टन पर एलेक्सा ब्लिस द्वारा हमला हो

Ad

रैंडी ऑर्टन ने पिछले हफ्ते मास्क में आकर प्रोमो कट किया था। उन्होंने बैकस्टेज सैगमेंट में एलेक्सा ब्लिस को उनकी हालत का जिम्मेदार नहीं बताया था। दरअसल, उन्होंने द फीन्ड को इसका जिम्मेदार बताया था। साथ ही उन्हें चेतावनी दी थी। एलेक्सा ब्लिस को कभी भी फीन्ड का नाम सुनना पसंद नहीं है।

साथ ही पिछले हफ्ते उनका असुका के खिलाफ मैच में जबरदस्त कैरेक्टर देखने को मिला था। इस हफ्ते ब्लिस उसी कैरेक्टर में आकर एक बार फिर रैंडी ऑर्टन पर हमला कर सकती हैं। इस बार वो फीन्ड के मूव्स का उपयोग कर सकती हैं। अगर ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो ये एक बड़ा सरप्राइज होगा।

1- RAW में गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर के बीच बुरी तरह ब्रॉल देखने को मिलें

Expand Tweet
Ad

गोल्डबर्ग RAW के एपिसोड में नजर आने वाले हैं। साथ ही ड्रू मैकइंटायर ने भी पिछले हफ्ते प्रोमो कट करते हुए बताया था कि वो RAW में दो हफ्तों के बाद वापसी करने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार्स जरूर ही Royal Rumble में अपने मैच को हाइप कर सकते हैं। दोनों के बीच प्रोमो सैगमेंट देखने को मिल सकते हैं।

इसके बावजूद अगर RAW में उनके बीच ब्रॉल होता है तो ये जरूर ही बड़ा सरप्राइज होगा। दोनों ही बेबीफेस सुपरस्टार्स है और ब्रॉल की उम्मीदें काफी कम होगी। इसके बावजूद अबतक मैच के लिए ज्यादा हाइप नहीं बनी है। इसके चलते दोनों भीड़ते हुए नजर आ सकते हैं। इसके चांस काफी ज्यादा रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिए

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda