• Sports News
  • WWE
  • WWE WrestleMania XL (WrestleMania 40)
  • 5 कारण क्यों विंस मैकमैहन WrestleMania 35 के बाद ब्रॉक लैसनर को कंपनी छोड़ने नहीं देंगे

5 कारण क्यों विंस मैकमैहन WrestleMania 35 के बाद ब्रॉक लैसनर को कंपनी छोड़ने नहीं देंगे

इस साल WrestleMania 35 में कुछ बहुत धमाकेदार चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। WWE में पहले से ही इस सबसे बड़े शो के लिए शानदार माहौल बनाया जा चुका है। ब्रॉक लैसनर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए WrestleMania 35 में सैथ रॉलिंस के सामने होंगे।

Ad

इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस के हाथों अपना यूनिवर्सल चैंपियनशिप टाइटल हार जाएंगे। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उस हार के बाद ब्रॉक लैसनर WWE छोड़ देंगे। लैसनर WWE के लिए काफी फायदे का सौदा हैं। आइये आपको बताते हैं वो 5 वजह कि क्यों विंस मैकमैहन, ब्रॉक लैसनर को कंपनी छोड़कर जाने नहीं देंगे।

Ad

Ad

#5 सऊदी अरब में होने वाला शो

Ad
Ad

पिछले साल WWE ने सऊदी अरब स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ 10 साल की डील साइन की थी, जिसके बाद सऊदी अरब में पहले ही 2 ब्लॉकबस्टर इवेंट हो चुके हैं। WrestleMania 34 के बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल हुआ था और बाद में सऊदी में ही Crown Jewel भी हुआ था।

Ad

इस साल भी हमें सऊदी से दो बड़े शो देखने को मिलेंगे। ख़बरों के अनुसार पहला शो 3 मई को हो सकता है। और अगर ऐसा होता है तो एक बात तय है कि ब्रॉक लैसनर उस शो को नहीं छोड़ेंगे। यानी फिलहाल विंस मैकमैहन, लैसनर को WrestleMania 35 के बाद कंपनी छोड़कर जाने नहीं देंग।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

#4 अभी साइन नहीं हुई UFC डील

पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबर आ रही हैं कि ब्रॉक लैसनर मौजूदा UFC हैवीवेट चैंपियन डेनियल कॉरमियर से टाइटल के लिए लड़ेंगे। इतना ही नहीं, ब्रॉक लैसनर UFC 226 में डेनियल कॉरमियर को खुली चुनौती भी दे चुके हैं।

Ad

हालांकि लैसनर ने अब तक UFC के साथ कोई डील साइन नहीं की है। कंपनी के प्रेसीडेंट दाना वाइट की मानें तो इस साल लैसनर MMA ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिन बात की कोई गारंटी नहीं कि इसी साल वो UFC के साथ भी साइन करेंगे। इसीलिए विंस मैकमैहन उन्हें WWE में रोक सकते हैं।

#3 स्मैकडाउन लाइव का फॉक्स स्पोर्ट्स के पास जाना

Ad

पिछले साल WWE ने स्मैकडाउन लाइव के प्रसारण के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ डील साइन की थी जोकि इस साल अक्टूबर में प्रभाव में आ जाएगी।

लैसनर WWE के बड़े दिग्गज हैं और फॉक्स स्पोर्ट्स हर हाल में चाहेगा कि ब्रॉक लैसनर उस समय स्मैकडाउन लाइव में रहें। और चूँकि फॉक्स स्पोर्ट्स WWE को खूब सारा पैसा देगा इसीलिए विंस मैकमैहन, लैसनर को कंपनी से ना जाने देकर उन्हें स्मैकडाउन लाइव में भेज सकते हैं।

#2 अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं हारेंगे लैसनर

Ad

पिछले साल रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर एक दावेदार थे। उन्होंने WrestleMania 34 में ब्रॉक लैसनर का सामना किया और फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था। सबको हैरान करते हुए लैसनर ने रेंस को हराकर टाइटल पर अपना कब्ज़ा जमा लिया।

उसके बाद समरस्लैम में लैसनर को हराकर रेंस ने अपना टाइटल वापस ले लिया। लेकिन ल्यूकीमिया के चलते रेंस को टाइटल छोड़ना पड़ा। और टाइटल फिर से लैसनर के पास पहुँच गया।

अब लैसनर, सैथ रॉलिंस के सामने होंगे। और विंस मैकमैहन अपनी कंपनी में सैथ रॉलिंस के हाथों लैसनर को नहीं हारने देंगे। साथ ही लैसनर को यूनिवर्सल टाइटल जितवा कर विंस उन्हें WWE में रोक भी सकते हैं।

#1 लैसनर पर है AEW की नज़र

Ad

AEW के आने के बाद से कई रैसलर्स के लिए चीज़ें काफी बदल चुकी हैं। कोडी रोड्स पहले ही कई रैसलर्स को AEW के साथ साइन कर चुके हैं। इसके अंदर क्रिस जैरिको, कैनी ओमेगा और नेविल शामिल हैं।

लोगों का मानना है कि AEW, WWE से बड़ा ब्रांड बन सकता है। लेकिन मौजूदा दौर में ये संभव नहीं है। हालांकि चीज़ें रातों-रात बदल सकती हैं अगर AEW ब्रॉक लैसनर को WrestleMania 35 के बाद साइन कर ले। हालांकि ब्रॉक लैसनर बहुत ज़्यादा पैसा लेते हैं लेकिन AEW के पास उन्हें देने के लिए पर्याप्त पैसा है।

लेकिन विंस मैकमैहन कभी ऐसा होने नहीं देंगे कि उनकी कंपनी के बड़े स्टार को कोई और कंपनी ले जाए। और AEW को ध्यान में रखते हुएम विंस मैकमैहन WrestleMania 35 से पहले ही लैसनर के साथ एक नई और बड़ी डील साइन कर सकते हैं।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda