• Sports News
  • WWE
  • WWE Fastlane
  • 5 कारण क्यों रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane में मैच बुक किया गया
WWE

5 कारण क्यों रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane में मैच बुक किया गया

स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) के बड़े मैच का ऐलान हो गया है। दरअसल, WWE के अगले पीपीवी फास्टलेन (Fastlane) में रोमन रेंस अपने यूनिवर्सल टाइटल को डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। डेनियल ब्रायन ने SmackDown के एपिसोड में जे उसो का स्टील केज मैच में सामना किया था।

Ad

शर्त के अनुसार अगर ब्रायन को जीत मिलती तो उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच मिलता। उन्होंने जे उसो को एक धमाकेदार मैच में पराजित किया और अब उनके पास बड़ा मौका है। दोनों के बीच मैच के लिए हर कोई उत्साहित होगा। हर एक फैन के मन में सवाल है कि आखिर ब्रायन और रोमन के बीच ही Fastlane के लिए मैच क्यों तय हुआ।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- WWE Fastlane इतिहास के 5 सबसे अच्छे मैच जिन्हें फैंस सालों तक याद रखेंगे

Ad

कुछ ऐसे बड़े कारण है जिनके चलते WWE ने एक बड़ा टाइटल मैच तय किया। खैर, हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane पीपीवी में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच तय हो गया।

Ad

5- डेनियल ब्रायन को Fastlane में रोमन रेंस के साथ मैच लड़ने से फायदा होगा

Ad
Ad

पिछले कुछ महीनों में जो भी सुपरस्टार रोमन रेंस के खिलाफ उतरा है, उसे काफी फायदा हुआ है। रोमन रेंस के साथ मैच लड़ने की वजह से जे उसो का कद काफी बढ़ चुका है। इसके साथ ही केविन ओवेंस को भी फायदा हुआ था और वो SmackDown के सबसे अहम सुपरस्टार्स में से एक बन गए थे।

Ad

रोमन रेंस के खिलाफ आने से पहले ये दोनों ही सुपरस्टार्स कुछ खास नहीं कर रहे थे। डेनियल ब्रायन के लिए भी ऐसा ही कहा जा सकता है। रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन से पहले वो किसी अहम स्टोरीलाइन में नहीं थे। उनका रोमन रेंस के खिलाफ मैच तय किया गया है और इससे साफ पता चलता है कि ब्रायन को फायदा कराने के लिए रोमन के खिलाफ उन्हें मौका दिया गया हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच महीनों पहले मैच टीज़ हुआ था

Ad

केविन ओवेंस के साथ रोमन रेंस की स्टोरीलाइन काफी लंबी चली थी। इसके पहले SmackDown के कुछ एपिसोड में डेनियल ब्रायन और जे उसो की दुश्मनी देखने को मिली थी। इस दौरान ब्रायन ने रोमन रेंस पर गुस्सा निकाला था। साथ ही उन्हें चुनौती देने के संकेत दिए थे। लग रहा था कि दोनों के बीच उस समय मैच होगा।

खैर, ऐसा कुछ नहीं हुआ और रोमन की ओवेंस के साथ स्टोरीलाइन देखने को मिली। उस समय से ही दोनों के बीच एक मैच होना बाकी थी। Elimination Chamber में मैच जरूर हुआ था लेकिन असल में वो इतना खास नहीं रहा था। ऐसे में Fastlane में WWE ने रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच मैच तय किया गया।

3- रोमन रेंस vs डेनियल ब्रायन का Fastlane में इतिहास रहा है

Ad

रोमन और ब्रायन के बीच पहले भी मैच टीज़ हो चुका था। इसके बावजूद WWE इसे होल्ड पर रख रहा था। इसका बड़ा कारण ये भी हो सकता है कि WWE उनके इतिहास को दोहराना चाहता होगा। दरअसल, रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच 2015 के Fastlane पीपीवी में भी सिंगल्स मैच हुआ था।

दोनों सुपरस्टार्स ने मेन इवेंट किया था। साथ ही विजेता को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच मिलता। रोमन रेंस ने उस बार जीत दर्ज की थी। खैर, WWE ने Fastlane में ब्रायन vs रोमन का मैच तय किया क्योंकि दोनों के बीच काफी पुराना इतिहास रहा है। दोनों को फिर इस इवेंट में देखना रोचक रहने वाला है।

2- डेनियल ब्रायन के साथ मैच से रोमन रेंस फाइटिंग चैंपियन साबित होंगे

Ad

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद जरूर ही शानदार काम किया है। साथ ही उन्होंने लगातार अच्छे मैच देकर खुद को बेहतर चैंपियन साबित किया है। इसके बावजूद वो अबतक खुद को फाइटिंग चैंपियन साबित नहीं कर पाए हैं। डेनियल ब्रायन दुनिया के सबसे अच्छे रेसलर्स में से एक है।

ऐसे में रोमन रेंस को उनके साथ मैच लड़ने से थोड़ा फायदा जरूर होगा। वो यहां एक बेहतर मैच देकर फैंस के मन में अपनी छवि को सुधार सकते हैं। रेंस और ब्रायन के बीच मैच बेहतर होगा। रोमन रेंस को इसके चलते ही Fastlane में डेनियल ब्रायन के साथ मैच लड़ने के लिए बुक किया गया है।

1- WrestleMania से पहले रोमन रेंस को ताकतवर दिखाने के लिए

Ad

रोमन रेंस और ऐज के बीच WrestleMania में मैच देखने को मिलने वाला है। WWE इसे पहले रोमन रेंस को बेहतर दिखाना चाहेगा। डेनियल ब्रायन इस चीज़ में रेंस की मदद कर सकते हैं। रोमन रेंस के सामने WrestleMania में बड़ा चैलेंज होने वाला है। इसके पहले उन्हें एक बड़ी जीत की अहम जरूरत है।

इसके चलते डेनियल ब्रायन को Fastlane में उनके विरोधी के रूप में चुना गया है। पिछले कुछ समय में देखा गया है कि ब्रायन लगातार नए सुपरस्टार्स को आगे लाने में मदद कर रहे हैं। साथ ही वो कुछ मैच भी हार रहे हैं। ऐसे में रोमन के खिलाफ भी अगर वो हार जाते हैं तो उनके करियर पर ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:- 5 धमाकेदार मैच जो Fastlane 2021 में जरूर होने चाहिए

Ad
 
See more
More from Sportskeeda