• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE Draft: 5 कारण क्यों SmackDown के लिए पहले नंबर पर चुने गए रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE Draft: 5 कारण क्यों SmackDown के लिए पहले नंबर पर चुने गए रोमन रेंस

स्मैकडाउन के एपिसोड से 2019 के ड्राफ्ट की शुरुआत देखने को मिली। अब ड्राफ्ट का दूसरा और अंतिम पार्ट रॉ में होगा। स्मैकडाउन की बात की जाए तो हमें शील्ड ब्रदर्स, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले के विजेता के ब्रांड को पहली पिक चुनने का मौका मिलने वाला था।

Ad

इस मुकाबले में डिस्क्वालीफिकेशन की मदद से सैथ रॉलिंस की जीत हुई क्योंकि द फीन्ड ने मैच में इंटरफेरेंस की थी। इसके बाद रॉ ने बैकी लिंच को चुना, स्मैकडाउन ने रोमन रेंस को अपने ब्रांड में शामिल किया। देखा जाए तो स्मैकडाउन के पास चुनने के लिए कई सारे सुपरस्टार्स थे लेकिन उन्होंने द बिग डॉग को रोस्टर में शामिल करने का फैसला किया।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE NXT रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स- 9 अक्टूबर, 2019

Ad

इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 कारणों के बारे में, जिनके चलते रोमन रेंस को स्मैकडाउन में सबसे पहले चुना गया और रोस्टर की वह पहली पिक बने।

Ad

Ad

#5 वह रोस्टर के फेस हैं

Ad
Expand Tweet
Ad

सैथ रॉलिंस की जीत के बाद लग रहा था कि वह ड्राफ्ट की पहली पिक बनने वाले हैं लेकिन एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। रॉ ने बैकी लिंच को चुना क्योंकि वह विमेंस रोस्टर की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं। रॉ ने WWE की सबसे बड़ी फेस सुपरस्टार को चुना था।

Ad

इस वजह से ड्राफ्ट को बैलेंस करने के लिए स्मैकडाउन ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चुनने का निर्णय लिया है। रोमन रेंस को विंस मैकमैहन ने पिछले कुछ सालों में टॉप स्टार की तरह बुक किया है। इसके अलावा बैकी लिंच की तरह ही रोमन रेंस को भी फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 नई राइवलरी और दुश्मनी

Expand Tweet
Ad

रोमन रेंस ने इसी साल सुपरस्टार शेक-अप के बाद स्मैकडाउन में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें कई सारी नई स्टोरीलाइन मिली। पहले रेंस की इलायस और शेन मैकमैहन के साथ दुश्मनी हुई।

इसके बाद ल्यूक हार्पर के साथ उनकी जबरदस्त फ़्यूड हुई। अगर वह रॉ में जाते तो उन्हें फिर ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस के साथ स्टोरीलाइन में आना पड़ता। स्मैकडाउन में द बिग डॉग के पास कई सारे नए विकल्प रहने वाले हैं।


#3 स्मैकडाउन को उनका यार्ड बनाने के लिए

Expand Tweet

2016 से 2019 तक एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन में रहे। वह इस ब्रांड के फेस बन गए थे। एजे स्टाइल्स के शेक-अप के बाद रॉ में जाने से रोमन रेंस को स्मैकडाउन का टॉप स्टार बनाया गया।

Ad

अब अगर वह ड्राफ्ट के दौरान रॉ में चले जाते तो उन्हें फिर नई शुरुआत करना पड़ती। इस वजह से पूर्व चैंपियन को कंपनी ने स्मैकडाउन में ही रहने दिया, जिससे वह इस ब्रांड को अपना यार्ड बना सकें।

ये भी पढ़ें: AEW Dynamite, 9 अक्टूबर 2019- शो की अच्छी और बुरी बातें

#2 WWE चैंपियनशिप मैच में दावेदारी पेश करने के लिए

Expand Tweet
Ad

यह बात तो तय है कि रोमन रेंस जिस भी ब्रांड में रहेंगे, वह वहां के टॉप टाइटल के लिए चैलेंज जरूर करेंगे। अभी ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन है और वह केन वैलासकेज के खिलाफ 31 अक्टूबर को टाइटल डिफेंड करने वाले हैं।

रोमन रेंस 2016 के बाद कभी भी WWE टाइटल के लिए स्टोरीलाइन में नहीं आए हैं। अब रेंस स्मैकडाउन का हिस्सा हैं और इस वजह से वह WWE चैंपियनशिप के लिए आने वाले समय मे दावेदारी पेश कर सकते हैं।


#1 FOX के पास एक बड़ा मौका था

Expand Tweet
Ad

FOX ने स्पोर्ट्स के अलावा कई सारी अलग-अलग चीज़ों में अपनी रुचि दिखाई है। पिछले कुछ सालों में रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े नामों में से एक बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।

रोमन रेंस को हर एक रेसलिंग और WWE फैन अच्छे से जानता है। FOX के पास उनकी प्रसिद्धि का उपयोग करने का काफी अच्छा विकल्प था। इस वजह से FOX ने पहली ही बार में द बिग डॉग को अपने ब्रांड में शामिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: AEW Dynamite रिज़ल्ट्स और हाइलाइट्स- 9 अक्टूबर, 2019

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda