• Sports News
  • WWE
  • 5 कारण जो बताते हैं कि सैथ रॉलिंस को अब हील टर्न ले लेना चाहिए
सैथ रॉलिंस

5 कारण जो बताते हैं कि सैथ रॉलिंस को अब हील टर्न ले लेना चाहिए

सैथ रॉलिंस एक ऐसा नाम जिन्हें डब्लू डब्लू ई (WWE) फैंस द आर्किटेक्ट और द बीस्ट स्लेयर जैसे नामों से भी जानते हैं। जो फैंस उन्हें इंडिपेंडेंट सर्किट से फॉलो कर रहे हैं, वो एक समय ऐसा सोचते थे कि रॉलिंस कभी भी WWE के लिए काम नहीं करेंगे।

Ad

ऐसा कहने के कई कारण हैं क्योंकि उस समय रॉलिंस का बॉडीवेट काफी कम हुआ करता था मगर WWE में तो अधिकांश समय पर हैवीवेट रेसलर्स को ही तवज्जो दी जाती है। दूसरी ओर इंडिपेंडेंट सर्किट और WWE का काम करने का तरीका आज भी काफी अलग है।

Ad

सैथ ने ना केवल WWE के साथ डील ही साइन नहीं की है बल्कि यहां सफल भी रहे हैं। समय-समय पर उन्होंने अपने किरदार में तब्दीली की और उस रोल को बेहद अच्छे ढंग से निभाकर दर्शाया कि वो कितने प्रतिभा के धनी हैं। इन दिनों वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे हैं मगर कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें हील टर्न ले लेना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 5 कारण आपके सामने रख रहे हैं जो बताते हैं कि द आर्किटेक्ट को अब वाकई में हील टर्न ले लेना चाहिए।

Ad

# पिछले कुछ समय से किसी हील सुपरस्टार की तरह बर्ताव कर रहे हैं

Ad
सैथ रॉलिंस
Ad

स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स के लिए सैथ रॉलिंस की बैरन कॉर्बिन के साथ स्टोरीलाइन बिल्ड-अप को याद करें तो वो अधिकांश समय किसी हील सुपरस्टार सा बर्ताव कर रहे थे। यह तो सभी जानते थे कि कॉर्बिन एक ऐसा स्पेशल गेस्ट रेफ़री चुनने वाले थे जो उन्हें यूनिवर्सल टाइटल के ज्यादा से ज्यादा करीब पहुंचा सके।

Ad

जब भी कॉर्बिन गेस्ट रेफ़री का नाम सामने लाने की कोशिश करते, अगले ही पल रॉलिंस स्टील चेयर लेकर वहाँ पहुँच जाते। यदि मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन बेबीफेस सुपरस्टार की तरह रिएक्ट कर रहे होते तो वो कॉर्बिन की किसी भी चुनौती को स्वीकार करने में ही समझदारी दिखाते।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं

Ad

# सैथ रॉलिंस के लुक्स किसी बेबीफेस नहीं बल्कि हील सुपरस्टार की तरह हैं

सैथ रॉलिंस

यह एक मानने वाली बात है कि सैथ रॉलिंस फिलहाल चाहे कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हों लेकिन उनके लुक्स ऐसे हैं जैसे वो विलन किरदार बेहतर ढंग से निभा सकते हैं। उनका बीयर्ड लुक उन्हें और भी ख़तरनाक बनाने के लिए काफी है।

हम ऐसा नहीं कह रहे कि वो फैंस के हीरो बनने के लायक नहीं हैं मगर सच्चाई यही है कि उनके बॉडी फीचर्स कुछ ऐसे हैं कि वो किसी विलन की तरह ही दिखाई पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 चीजें जो पॉल हेमन को विंस मैकमैहन से बेहतर साबित करती हैं

# उनका स्वभाव किसी हील सुपरस्टार जैसा रहता है

सैथ रॉलिंस
Ad

असल बेबीफेस सुपरस्टार की असल परिभाषा यह होती है कि कोई रेसलर किसी भी तरह फैंस से खुद को कनेक्ट कर सके। हालांकि हील रेसलर भी वही सफल साबित होता है जो फैंस के मन में खुद के प्रति ज्यादा से ज्यादा नफरत पैदा कर सके, यानी हील रेसलर हो या बेबीफेस क्राउड से खुद को कनेक्ट करने का काम दोनों को करना होता है।

लेकिन जब आप सैथ रॉलिंस के असल किरदार पर नजर डालेंगे तो आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि जब भी चीजें उनके हिसाब से नहीं हो रही होती तो वो अपने प्रतिद्वंदी पर चिल्लाते और गरजते हुए नजर आते हैं।

# रोमन रेंस स्मैकडाउन में चले गए हैं इसलिए सैथ रॉलिंस बेबीफेस बने हुए हैं

रोमन रेंस

पिछले साल इसी समय को याद करें तो द आर्किटेक्ट फैंस के हीरो बनने के करीब भी नजर नहीं आते थे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि द शील्ड मेंबर्स में से रोमन रेंस को हमेशा से ही एक बड़ा सुपरस्टार बनने के लिए पुश दिया जाता रहा है।

इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि इस दुनिया में रोमन के आलोचक भी बहुत हैं लेकिन उनके बॉडी फीचर्स किसी हीरो की ही भांति प्रतीत होते हैं। जैसे ही सुपरस्टार शेकअप 2019 में रोमन को WWE की ब्लू ब्रांड में भेजा गया तो रॉ को अपने हीरो की कमी खलने लगी थी, यही सबसे बड़ा कारण है कि आज रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन होने के साथ साथ बेबीफेस किरदार भी संभाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें चैंपियनशिप मैचों में सैथ रॉलिंस कभी नहीं हरा पाए

Ad

# सैथ रॉलिंस का यूनिवर्सल टाइटल के साथ सफर फैंस के लिए उबाऊ बनता जा रहा है

यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस

मौजूदा समय में जो सैथ रॉलिंस WWE के मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार बने हुए हैं, वो केवल ब्रॉक लैसनर के कारण सफल हो सका है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रेसलमेनिया 35 में लैसनर को एक बार फिर चैंपियन बनते कोई नहीं देखना चाहता था।

जैसे ही सैथ को द बीस्ट पर जीत मिली एरीना में मौजूद हजारों दर्शक खुशी से झूम उठे। सैथ को यहीं से एक हीरो का दर्जा दिया जाने लगा था। वैसे भी सालों से विंस मैकमैहन सालों से लैसनर को एक हील के रूप में ही सामने लाते रहे हैं, इसलिए सैथ की जीत उन्हें बेबीफेस ही बनाने वाली थी।

अब रेसलमेनिया 35 बीती बात हो चली है और साथ ही साथ सैथ रॉलिंस का यूनिवर्सल टाइटल के साथ सफर भी काफी फैंस के लिए उबाऊ हो गया है।

यह भी पढ़ें: 3 चौंकाने वाले नाम जो WWE में सैथ रॉलिंस को हरा चुके हैं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda