• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • 5 बड़े सुपरस्टार्स जो इस साल WWE छोड़ सकते हैं 

5 बड़े सुपरस्टार्स जो इस साल WWE छोड़ सकते हैं 

WWE एक बड़ी कंपनी है जहाँ पर काफी सारे बड़े सुपरस्टार्स हैं। हर साल WWE में नए रैसलर्स आते हैं लेकिन ये हर बार उनके लिए फ़ायदेमंद नहीं होता है। पिछले साल रोंडा राउजी WWE में आई थीं और इससे कंपनी को काफी फायदा भी हुआ है।

Ad

हालाँकि ऐसा ब्रॉक लैसनर और रे मिस्टीरियो के लिए नहीं कहा जा सकता है। अबतक दोनों रैसलर्स ने वापसी के बाद कुछ अच्छा नहीं किया है। जैसे हर साल बड़े स्टार्स कंपनी में आते हैं वैसे ही कुछ स्टार्स WWE छोड़कर भी जाते हैं।

Ad

आखिर WWE से गलती कहा हो रही है? क्यों काफी सारे रैसलर्स WWE को छोड़ने के लिए तैयार हैं? इसका एक बड़ा कारण है दूसरे रैसलिंग प्रोमोशंस का इतना बड़ा बनना। NJPW और AEW जैसे प्रोमोशंस WWE को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं और इस कारण रैसलर्स WWE को छोड़ने के लिए भी तैयार हैं।

Ad

कोडी रोड्स जैसे रैसलर्स का करियर WWE छोड़ने के बाद ही अच्छा बना था। ऐसे कई रैसलर्स हैं जो इस साल कंपनी को छोड़ सकते हैं। आईये जानें ऐसे ही 5 रैसलर्स के बारे में।

Ad

#5 द उसोज़

Ad
Ad

द उसोज़ एक शानदार टैग टीम है। फैंस इस टीम को काफी पसंद करते हैं और इन्हें कंपनी में आए कुछ साल ही हुए हैं।

Ad

अबतक द उसोज़ ने 5 बार टैग टीम चैंपियनशिप्स अपने नाम कर ली है लेकिन अब वह WWE को छोड़ साकेत हैं। टीम के दोनों रैसलर्स का कॉन्ट्रैक्ट इस साल ख़त्म अप्रैल में ख़त्म होने वाला है और ऐसे में हमें द उसोज़ WWE को छोड़कर जाते हुए दिख सकते हैं।

Ad

हालाँकि ऐसा होने की सम्भावना थोड़ी काम है लेकिन WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता है। दुश्मन कंपनी AEW पहले ही WWE के कई सुपरस्टार्स को अपनी साइड कर चुकी है और ऐसे में द उसोज़ भी इस कंपनी में जा सकते हैं।

Get WWE News in Hindi here

#4 शिंस्के नाकामुरा

Ad

शिंस्के नाकामुरा हमेशा से ही शानदार काम करते आए हैं। फैंस को NJPW में उनके मुकाबले काफी पसंद आए लेकिन WWE में आने के बाद नाकामुरा का करियर बेकार बन गया था। यहाँ पर कंपनी ने उन्हें काफी बुरी तरह से बुक किया है।

नाकामुरा भले ही 2018 रॉयल रंबल मैच के विजेता रहे हों लेकिन वह WWE चैंपियनशिप जीतने में कामयाब नहीं रहे थे। इसके बाद नाकामुरा एक हील बन गए और इससे उनका करियर और बेकार बन गया था। फिर कंपनी ने नाकामुरा को US चैंपियनशिप दे दी थी लेकिन इससे भी कुछ अच्छा नहीं हुआ।

नाकामुरा का कॉन्ट्रैक्ट भी जल्द ही ख़त्म होने वाला है और ऐसे में नाकामुरा भी WWE को छोड़कर किसी और कंपनी में जा सके हैं। अबतक नाकामुरा की बुकिंग WWE में अच्छी नहीं गई है और ऐसे में अगर वह NJPW या फिर AEW में चले जाएं तो फैंस चौंकेंगे नहीं।

#3 फिन बैलर

Ad

काफी समय से फिन बैलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अजीबोगरीब चीज़ें डाल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नेविल के साथ एक तस्वीर डाली है। नेविल पहले WWE के लिए ही काम करते थे लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी। अब उन्होंने अपना नाम भी बदलकर पैक रख लिया है।

आप लोग शायद इस बात को जानते ही होंगे कि पैक ने हाल ही में AEW के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और अगर बैलर उनके साथ तस्वीर दाल रहे हैं तो इसके पीछे कोई कारण ज़रूर होगा। शायद बैलर इससे मैकमैहन को चेतावनी दे रहे हैं कि वह WWE को छोड़कर किसी और कंपनी में चले जाएंगे।

फिन हमेशा से ही फैंस के पसंदीदा रैसलर रहे हैं और अगर वह कंपनी से जाते हैं तो WWE को काफी नुकसान होगा।

#2 रैंडी ऑर्टन

Ad

रैंडी ऑर्टन एक शानदार रैसलर हैं। वह हमेशा से ही कंपनी के बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप्स जीती हैं और ये सोचना काफी मुश्किल होगा कि वह कभी WWE छोड़कर भी जा सकते हैं।

हालाँकि AEW के आने के बाद ऐसा होने की सम्भावना बन गई है। ऑर्टन का करियर भी पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं चल रहा था और इस कारण वह WWE को छोड़कर किसी और कंपनी में जा सकते हैं। इस नई कंपनी में ऑर्टन का एक अच्छा दोस्त भी है जिसका नाम कोडी रोड्स है। अगर ऑर्टन इस कंपनी में जाते हैं तो यहाँ पर इनका करियर WWE से भी अच्छा बनता हुआ दिख सकता है।

#1 एजे स्टाइल्स

Ad

एजे स्टाइल्स के WWE छोड़ने से फैंस काफी नाराज होंगे। इससे WWE को भी काफी नुकसान होगा और ऐसा होने की सम्भावना भी काफी ज्यादा है। काफी समय से एजे स्टाइल्स WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से ऐसा नहीं हो पा रहा है।

स्टाइल्स को एक पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट चाहिए जबकि WWE को उन्हें एक फुल टाइम रैसलर की तरह बुक करना है। इस कारण अभी तक कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हो पाया है।

अगर स्टाइल्स की बात WWE नहीं मानेगी तो वह किसी और कंपनी में जा सकते हैं। स्टाइल्स अब 41 साल के हो चुके हैं और अब वह फुल टाइम रैसलर्स की तरह रैसलिंग नहीं कर सकते हैं। तो ये संभव है कि स्टाइल्स WWE को छोड़कर किसी और कंपनी में जा सकते हैं।

Ad
Edited by
Ishaan Sharma
 
See more
More from Sportskeeda