• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • 5 बड़े सुपरस्टार्स जो इस साल WWE छोड़ सकते हैं 

5 बड़े सुपरस्टार्स जो इस साल WWE छोड़ सकते हैं 

#4 शिंस्के नाकामुरा

Ad
Ad

शिंस्के नाकामुरा हमेशा से ही शानदार काम करते आए हैं। फैंस को NJPW में उनके मुकाबले काफी पसंद आए लेकिन WWE में आने के बाद नाकामुरा का करियर बेकार बन गया था। यहाँ पर कंपनी ने उन्हें काफी बुरी तरह से बुक किया है।

Ad

नाकामुरा भले ही 2018 रॉयल रंबल मैच के विजेता रहे हों लेकिन वह WWE चैंपियनशिप जीतने में कामयाब नहीं रहे थे। इसके बाद नाकामुरा एक हील बन गए और इससे उनका करियर और बेकार बन गया था। फिर कंपनी ने नाकामुरा को US चैंपियनशिप दे दी थी लेकिन इससे भी कुछ अच्छा नहीं हुआ।

नाकामुरा का कॉन्ट्रैक्ट भी जल्द ही ख़त्म होने वाला है और ऐसे में नाकामुरा भी WWE को छोड़कर किसी और कंपनी में जा सके हैं। अबतक नाकामुरा की बुकिंग WWE में अच्छी नहीं गई है और ऐसे में अगर वह NJPW या फिर AEW में चले जाएं तो फैंस चौंकेंगे नहीं।

Page 1
Prev 2 / 5 Next
Ad
Edited by
Ishaan Sharma
 
See more
More from Sportskeeda