• Sports News
  • WWE
  • WWE Clash of Champions
  • Clash of Champions 2019: 5 चौंकाने वाली चीजें जो रोमन रेंस Vs एरिक रोवन के मैच में हो सकती हैं
क्लैश ऑफ चैंपियंस

Clash of Champions 2019: 5 चौंकाने वाली चीजें जो रोमन रेंस Vs एरिक रोवन के मैच में हो सकती हैं

रोमन रेंस पर अटैक होने के लंबे समय बाद अब पता चल चुका है कि एरिक रोवन ही द बिग डॉग के हमलावर है। पहले उन्होंने बडी मर्फ़ी की जबरदस्त धुनाई की और पिछले हफ्ते रोमन रेंस पर अटैक किया। इसके अलावा रोवन ने अपने साथी डेनियल ब्रायन पर भी हमला किया।

Ad

पिछले हफ्ते डेनियल ब्रायन ने रोमन रेंस से माफी की मांग की थी लेकिन पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने साफ मना कर दिया था। रोवन ने ही स्मैकडाउन के एक एपिसोड में उनपर हमला किया था। डेब्यू के बाद से ही हमने एरिक रोवन को कभी भी इतने भयानक रूप में नहीं देखा है।

Ad

डब्लू डब्लू ई (WWE) ने 'क्लैश ऑफ चैंपियंस' पीपीवी के लिए रोमन रेंस और एरिक रोवन के बीच एक सिंगल्स मैच बुक कर दिया है। इस मुकाबले से फैंस को उम्मीद है कि कंपनी इसमें कुछ खास जरूर दिखाने वाली है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 7 सुपरस्टार्स जिन्होंने एक समय पर 3 या उससे ज्यादा चैंपियनशिप अपने पास रखी

Ad

इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो हमें रोमन-रोवन के मैच में देखने को मिल सकती हैं।

Ad

Ad

#5 रोवन को बड़ी जीत मिले

Ad
रोवन का पलड़ा भारी रहे
Ad

मैच की घोषणा के बाद से ही सारे फैंस को पता है कि द बिग डॉग मैच को आसानी से जीत जाएंगे। एरिक और रोमन की तुलना नहीं की जा सकती है, द बिग डॉग काफी ज्यादा बड़े सुपरस्टार है और उनका मैच हारना लगभग नामुमकिन है।

अगर कंपनी स्टोरीलाइन को आगे लेकर जाना चाहती है तो हमें पूर्व स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन की जीत देखने को मिल सकती है। यह निर्णय फैंस को हैरान जरूर देगा लेकिन इससे फ़्यूड का मजा बढ़ जाएगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 ल्यूक हार्पर की वापसी हो

हार्पर
Ad

हार्पर लंबे समय से WWE के एक्शन से दूर है और कुछ समय बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। इस चीज़ को देखते हुए अगर WWE उनका उपयोग करना चाहता है तो हमें वह रोवन के साथ दिखाई दे सकते हैं।

यह बात तो लगभग तय है कि हमें किसी न किसी सुपरस्टार द्वारा इंटरफेरेंस देखने को जरूर मिलेगी। अब डेनियल ब्रायन भी रोवन के साथ नहीं है और इस वजह से हमें ब्लजिंग ब्रदर्स साथ आते हुए दिखाई दे सकते हैं।


#3 रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन एक टीम बना लें

एक टैग टीम
Ad

डेनियल ब्रायन अब रोवन से अलग हो चुके हैं, रोमन पर अटैक के पीछे उनका हाथ बिल्कुल नहीं था। इसके अलावा एरिक रोवन ने पूर्व WWE चैंपियन पर स्मैकडाउन के एपिसोड में जबरदस्त अटैक किया था।

रोवन से बदला लेने के लिए डेनियल और द बिग डॉग क्लैश ऑफ चैंपियंस में साथ आ सकते हैं। इससे डेनियल ब्रायन का फेस टर्न भी हो जाएगा। अगर ब्रायन और रेंस एक टीम बनाते हैं तो यह बड़ा शॉक होगा।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द रॉक और "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन को हराया है

#2 ब्रायन ही इन सारी चीज़ों के पीछे हो

डेनियल और रोवन
Ad

स्टोरीलाइन के हिसाब से लग रहा है कि ब्रायन पूरी तरह से निर्दोष है और वह रोमन के साथ एक टीम बनाने वाले हैं। एरिक रोवन ने भी बताया था कि उन्होंने यह काम डेनियल के कहने पर नहीं किया है।

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकता है जब ब्रायन द बिग डॉग की मदद करने के बजाय एरिक रोवन का साथ दें। इसके साथ ही पता चल जाए कि इन सारी चीज़ों के पीछे ब्रायन का हाथ है।


#1 शेन मैकमैहन का स्टोरीलाइन में जुड़ना

शेन मैकमैहन

शेन मैकमैहन और रोमन रेंस की दुश्मनी लगभग 2 महीनों पहले खत्म हो गयी थी। मैकमैहन पिछले कुछ हफ़्तों से टीवी दिखाई नहीं दिए हैं और शायद वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं।

अगर क्लैश ऑफ चैंपियंस में पता चलता है कि शेन मैकमैहन ने एक्सट्रीम रूल्स का बदला लेने की जिम्मेदारी रोवन को सौंपी है तो यह एक बड़ा शॉक माना जाएगा। WWE अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिए यह चीज़ प्लान कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2019 में शादी की

Ad
Edited by
Ankit Kumar
 
See more
More from Sportskeeda