• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस के असली हमलावर हो सकते हैं 

5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस के असली हमलावर हो सकते हैं 

समरस्लैम से पहले फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि रोमन रेंस के ऊपर किस डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार ने हमला किया था। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में बडी मर्फी ने ये जानकारी दी कि द बिग डॉग के ऊपर हमला करने वाले सुपरस्टार एरिक रोवन हैं। हालाँकि इस हफ्ते उन्होंने ये कहा कि ये सब सच नहीं है और डेनियल ब्रायन और रोवन का रेंस के ऊपर हुए हमले के पीछे कोई हाथ नहीं है।

Ad

ये भी पढ़ें: SummerSlam 2019: ऑफ एयर होने के बाद सैथ रॉलिंस ने क्या किया ?

Ad

ब्रायन और रोवन ने फैंस से ये वादा किया है कि वो अगले हफ्ते रेंस के हमलावर का असली नाम सभी को बता देंगे। इस स्टोरीलाइन के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं और अगले हफ्ते का इंतजार अब सभी को है। आईये जानें ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो अगले हफ्ते रोमन रेंस के ऊपर हमला करने वाले साबित हो सकते हैं।

Ad

#5 ल्यूक हार्पर

Ad
Expand Tweet
Ad

काफी समय से ल्यूक हार्पर को WWE में नहीं देखा गया है। उन्होंने रेसलमेनिया 35 में अपना आखिरी मैच लड़ा था और इस मैच में उनकी परफॉरमेंस विंस मैकमैहन को पसंद नहीं आई जिस कारण हार्पर और उनके बीच थोड़ी बहस हुई। इसके बाद पूर्व इंटरकांटिनेंटल चैंपियन ने सोशल मीडिया पर कंपनी से रिलीज़ होने की मांग कर ली लेकिन अबतक उन्हें निकाला नहीं गया है। इस समय ब्रे वायट भी कंपनी में वापस आ चुके हैं और इस कारण ऐसा हो सकता है कि हमें इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक नई टीम बनते हुए नजर आए। दोनों ने पहले भी एक साथ काम किया है और इन दोनों की टीम को फैंस ने काफी पसंद किया था।

Ad

अगर हार्पर भी रेंस के असली हमलावर हैं तो इससे फैंस भी काफी खुश हो जाएंगे क्योंकि इससे हमें एक नई और मजेदार स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

#4 सिजेरो

Expand Tweet

सिजेरो को एक समय पर बड़ा पुश मिलने वाला था लेकिन कई कारणों से इन्हें पुश मिलना बंद हो गया। इसके बाद से फैंस WWE से ये मांग कर रहे हैं कि सिजेरो को किसी बड़ी दुश्मनी में डाला जाए और शायद कंपनी ने हमारी बात सुन ली है। इस साल सिजेरो को फिर से एक सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर पुश देना शुरू हुआ और अगर इनकी दुश्मनी रेंस के साथ हो जाए तो फैंस काफी खुश होंगे।

#3 ड्रू मैकइंटायर

Expand Tweet
Ad

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच हमें कई मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। हालाँकि इस बार स्टोरीलाइन अलग है और फैंस को काफी मजा आएगा।

कई फैंस मैकइंटायर को यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर देखना चाहते हैं लेकिन अबतक ऐसा नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अबतक दूसरे रेसलर्स की मदद करने का काम भी दिया गया है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

विंस मैकमैहन को मैकइंटायर का किरदार काफी पसंद है और इस कारण हमें इन दोनों रेसलर्स के बीच फिर से मैच दिख सकता है।

#2 शिंस्के नाकामुरा

Expand Tweet

शिंस्के नाकामुरा को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालाँकि अबतक उन्हें WWE में बड़ा पुश नहीं मिला है। NJPW में नाकामुरा का करियर काफी अच्छा रहा था और इस वजह से फैंस आज भी इन्हें पसंद करते हैं।

Ad

वह इस समय WWE के इंटरकांटिनेंटल चैंपियन हैं लेकिन उन्हें ज्यादा टीवी टाइम नहीं मिल रहा है। अगर नाकामुरा और रेंस की दुश्मनी होती है तो इससे उनका करियर एक बार फिर से सही ट्रैक पर आ जाएगा।

#1 एंड्राडे

Expand Tweet

एंड्राडे को पिछले कुछ समय में काफी पुश मिल चुका है। उन्होंने कई बार रे मिस्टीरियो के खिलाफ जीत दर्ज की है और इस बात को सभी जानते हैं कि एक लैजेंड को हराना किसी सुपरस्टार के लिए कितना मायने रखता है।

पूर्व NXT चैंपियन ने पिछले साल कंपनी छोड़ने की भी कोशिश की थी लेकिन किसी तरह WWE ने उन्हें ऐसा ना करने के लिए मना लिया। अब अगर विंस मैकमैहन को एंड्राडे कुछ और समय तक कंपनी में चाहिए तो उन्हें लगातार पुश देना होगा।

इस समय रेंस स्मैकडाउन के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और इनके साथ दुश्मनी करके एंड्राडे अपना नाम बना सकते हैं।

Ad
Edited by
Ishaan Sharma
 
See more
More from Sportskeeda