• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 चीज़ें जो WWE सुपरस्टार एरिक रोवन के पिंजरे के अंदर हो सकती है 
एरिक रोवन

5 चीज़ें जो WWE सुपरस्टार एरिक रोवन के पिंजरे के अंदर हो सकती है 

इस हफ्ते रॉ में अपने मैच के दौरान एरिक रोवन एक बोरी में बंद एक पिंजरे जैसी कोई चीज़ें लेकर आए थे। रोवन के हाथ में उस चीज को देखकर दर्शकों के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या चीज है। साथ ही, इस चीज को लेकर अभी तक कोई अफवाहें भी सामने नहीं आई है कि रोवन ने उस पिंजरे के अंदर क्या छिपा रखा है।

Ad

रोवन कुछ समय पहले तक डेनियल ब्रायन के साथ हुआ करते थे और उसके बाद उन्होंने ब्रायन को धोखा देकर अपने पुराने साथी ल्यूक हार्पर के साथ टीम बना ली। हालांकि, हाल ही में हुए ड्राफ्ट के दौरान इन दोनों ही सुपरस्टार्स को अलग-अलग ब्रांड्स का हिस्सा बनाया गया और जिसके परिणाम इन दोनों की जोड़ी टूट गई है।

Ad

यह भी पढ़े: केविन ओवेंस ने पूर्व WWE चैंपियन के साथ रिंग शेयर करने के बाद खुशी जाहिर की

Ad

इस हफ्ते रॉ में रोवन जो रहस्यमयी चीज लेकर आए थे वो इस बात का संकेत हो सकती है कि जल्द ही उनके किरदार में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने वाले जो उस पिंजरे के अंदर हो सकती है।

Ad

#5. एक हथियार

Ad
Expand Tweet
Ad

हालांकि, इस बात का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है लेकिन संभावना है कि रोवन ने उस पिंजरे के अंदर कोई खतरनाक हथियार छिपा रखा हो। उस पिंजरे के अंदर उनकी पुरानी स्टोरीलाइन या गिमिक से जुड़ा कोई हथियार हो सकता है। शायद यह ब्लजिन ब्रदर्स के समय के उनके हथियार 'मैलेट' का छोटा रूप हो सकता है।

Ad

इस बात में कोई संदेह नहीं कि यह बिल्कुल नया है और ऐसा लग रहा है कि उनके कैरेक्टर को बिल्कुल नया रूप देने की कोशिश की जा रही है।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4.एक जानवर

Expand Tweet
Ad

वर्तमान में किसी सैगमेंट के लिए किसी जानवर को स्क्रीन पर ला पाना काफी मुश्किल काम है। लेकिन हमलोग पहले देख चुके हैं कि विंस मैकमैहन जो चाहते हैं वह करके रहते हैं। भले ही यह काम काफी मुश्किल हो लेकिन यह नामुमकिन नहीं क्योंकि कोडी रोड्स भी अपने कुत्ते को AEW में लेकर आ चुके हैं।

WWE लैजेंड जेक रॉबर्ट्स जो कि अपने मैचों के दौरान रिंग में सांप लेकर आते थे और शायद WWE रोवन को नया 'जेक रॉबर्ट्स बनाना चाह रही हो। हालांकि, अभी देखा जाना बाकी है कि अगर सचमुच उस पिंजरे के अंदर कोई जीव है तो वो क्या है।

साथ ही यह बात भी गौर करने वाली है कि अगर उस पिंजरे के अंदर बंद उस जीव के साथ रोवन का क्या संबंध है और वह आगे आने वाले अपने मैचों के दौरान उस जीव का किस प्रकार इस्तेमाल करने वाले हैं।

#3. एक शीप मास्क

Expand Tweet
Ad

इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि शायद उनके पिंजरे में कोई असली जीव न हो और इसके बजाए उनके पिंजरे में वो शीप मास्क हो जो वह अपने वायट फैमिली मेंबर के दिनों में पहना करते थे।

अगर सचमुच उस पिंजरे के अंदर रोवन का पुराना शीप मास्क है तो इस बात की संभावना है कि आगे चलकर द फीन्ड 'ब्रे वायट' भी इस स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं। जिसके बाद रोवन सऊदी अरब शो या फिर रेसलमेनिया के लिए ब्रे वायट को चैलेंज कर सकते हैं।

क्राउन ज्वेल में सैथ रॉलिंस को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने 'द फीन्ड' ब्रे वायट इस वक्त WWE में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सुपरस्टार हैं और वह इकलौते ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि रोवन के WWE करियर को नई उचाईयों पर पहुंचा सकते हैं। अगर आगे चलकर वह इस स्टोरीलाइन में शामिल होते हैं तो निश्चय ही रोवन को इससे काफी फायदा पहुंचेगा।

#2. उनकी खुद की चैंपियनशिप

Expand Tweet
Ad

इस हफ्ते रॉ के दौरान जब रोवन ने सिंह ब्रदर्स पर हमला कर उनको ढेर कर दिया तो उनके पास 24/7 चैंपियनशिप जीतने का मौका था लेकिन वह टाइटल जीतने के लिए नहीं किये गए, जिसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गई। साइज़ में काफी बड़े और ताकतवर सुपरस्टार होने के बावजूद भी रोवन को अभी तक WWE टेलीविज़न पर एक मॉन्स्टर के रूप में नहीं बुक किया गया है।

इतना बड़ा मौका मिलने के बावजूद रोवन 24/7 चैंपियनशिप जीतने के लिए इसलिए नहीं गए क्योंकि शायद वह खुद ही अपने पिंजरे के अंदर एक कस्टम चैंपियनशिप बेल्ट लेकर चल रहे हैं।

आगे चलकर इस कस्टम चैंपियनशिप के जरिए शानदार स्टोरीलाइन तैयार की जा सकती है और हो सकता है कि एरिक रोवन आने वाले समय में अपने इस कस्टम चैंपियनशिप को डिफेंड करते हुए नजर आए।

#1. गुब्बारे

भले ही यह सुनने में आपको काफी अजीब लग रहा हो लेकिन पुराने दिनों में टॉकिंग स्मैक शो के दौरान वह ऐसा कुछ कर चुके हैं। इस शो के दौरान रोवन का नया रूप देखने को मिला था लेकिन इसके बाद कभी भी उन्हें इस कैरेक्टर के रूप में पुश नहीं किया गया लेकिन ऐसा लग रहा है कि WWE एक बार फिर उन्हें उसी रूप में पुश देने का सोच रहा है।

Ad

आपको बता दें, टॉकिंग स्मैक के उस एपिसोड के दौरान रोवन बिलकुल अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे और बैलून फोड़ने के बाद वह डरावने तरीके से हंस रहे थे। इस बात की संभावना है कि रोवन उसी तरह के बैलून अपने केज के अंदर लेकर घूम रहे हों।

अब जबकि ब्रॉन स्ट्रोमैन रॉ का हिस्सा नहीं है,यह बात तो पक्की है कि WWE रोवन को एक बड़ा पुश देने जा रही है और वह रॉ के अगले मॉन्स्टर बनने वाले हैं।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda