• Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble 2024
  • 5 बार जब Royal Rumble में पहले 2 सुपरस्टार ने इतिहास बनाया 
रॉयल रंबल के मैच के दौरान WWE सुपरस्टार्स  

5 बार जब Royal Rumble में पहले 2 सुपरस्टार ने इतिहास बनाया 

डब्लू डब्लू ई (WWE) ने अपने इस साल के पहले पीपीवी रॉयल रंबल को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। इस बार रॉयल रंबल में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर भी नज़र आएंगे। वो इस बार रॉयल रंबल में पहले स्थान पर प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस जैसे कई बड़े नाम भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार उन्हें एक रोमांचक रॉयल रंबल देखने को मिलेगी।

Ad

आपको बता दें कि पिछली बार सैथ रॉलिंस ने रॉयल रंबल में जीत हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने लैसनर को रेसलमेनिया इवेंट में हराया था। तो आइये जानते उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने नंबर 1 या नंबर 2 पर आकर इतिहास रच दिया:

Ad

# 5 रॉयल रंबल 2016: रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी

Ad
2016 की रॉयल रंबल पीपीवी का आधिकारिक पोस्टर
Ad

2016 की रॉयल रंबल के दौरान रोमन रेंस ने अपने टाइटल डिफेंड किया था। इस दौरान वो नंबर 1 स्टार के रूप में इसमें शामिल हुए थे। हालांकि वो इस रॉयल रंबल में जीत हासिल नहीं कर पाए थे और ट्रिपल एच ने अपने करियर में दूसरी बार जीत हासिल की थी और वो रेसलमेनिया में चैंपियन के रूप में गए थे। ट्रिपल एच ने ही रोमन रेंस को रॉयल रंबल से एलिमिनेट किया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों ड्रू मैकइंटायर ने Raw में एजे स्टाइल्स और रैंडी को हराया

Ad

गौरतलब है कि 1992 की रॉयल रंबल के दौरान भी WWE चैंपियनशिप को दांव पर लगाया गया था लेकिन उस दौरान कोई भी चैंपियन नहीं था। तब महान रिक फ्लेयर ने टाइटल अपने नाम किया था। वहीं ये पहली बार हुआ था कि जब किसी वर्ल्ड चैंपियन ने अपना टाइटल रॉयल रंबल के दौरान डिफेंड किया हो।

Ad

# 4 रॉयल रंबल 2006: रे मिस्टीरियो ने सबसे लंबा समय रॉयल रंबल में बिताया था

Ad

2006 की रॉयल रंबल के दौरान रे मिस्टीरियो ने इसमें एंट्री दूसरे स्थान पर ली थी। जिसके बाद वो रिंग में करीब 62 मिनट तक थे। हालांकि वो इस रॉयल रंबल को जीत नहीं पाए थे। लेकिन बाद में रेसलमेनिया में उनका सामना वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन और कर्ट एंगल से हुआ था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी और चैंपियन बने थे।

ये भी पढ़ें: 4 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर Royal Rumble मैच में पहले स्थान पर एंट्री करने वाले हैं

# 3 रॉयल रंबल 1999: विंस मैकमैहन ने जीत हासिल की और अपने टाइटल शॉट को छोड़ दिया था

1999 के दौरान स्टोन कोल्ड और विंस मैकमैहन के बीच फ्यूड अपने पूरे शबाब पर था। इस दौरान द रॉक की मदद से विंस ने रॉयल रंबल 1999 में जीत हासिल की थी। जिसके बाद विंस ने रेसलमेनिया में अपना टाइटल शॉट छोड़ दिया था। ये पहली बार था जब रॉयल रंबल जीतने वाले ने अपना टाइटल शॉट छोड़ा हो।

# 2 रॉयल रंबल 1995: पहली बार 1 स्थान पर प्रवेश करने वाले स्टार ने जीत हासिल की

शॉन माइकल्स ने 1995 में रॉयल रंबल के दौरान पहले स्थान पर प्रवेश किया था। इस उन्होंने रॉयल रंबल 1995 में जीत हासिल की थी। वो ये कारनामा करने वाले वाले पहले स्टार बने थे। इसके अलावा ये पहली बार था जब किसी अंडरडॉग ने जीत हासिल की थी। वहीं इसके बाद 1996 में भी उन्होंने जीत हासिल की थी और वो लगातार दो रॉयल रंबल जीतने वाले पहले स्टार बने थे।

# 1 रॉयल रंबल 2004: क्रिस बैन्वा ने दूसरे ब्रांड के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज किया था

2004 की रॉयल रंबल के दौरान क्रिस बैन्वा ने पहले स्थान पर एंट्री की थी और जीत हासिल की थी। वो ये कारनामा वाले दूसरे स्टार बने थे। इस दौरान वो रिंग में 61 मिनट तक रुके थे। वो इस दौरान रॉ ब्रांड का हिस्सा थे लेकिन पॉल हेमन ने साफ़ किया था कि अगर वो जीत जाते हैं तो भी वो WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर पाएंगे। इसके बाद वो हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए लड़ते हुए नज़र आए थे।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda