• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 चौंकाने वाली चीजें जो साल 2019 के अंत तक WWE में हो सकती है
रोमन रेंस का हील टर्न

5 चौंकाने वाली चीजें जो साल 2019 के अंत तक WWE में हो सकती है

साल 2019 रेसलिंग जगत के लिए खास रहा क्योंकि एक नई कंपनी (AEW) ने आकर दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन को टक्कर दी है। इसके अलावा भी कई सारी ऐसी चीज़ें हुई जो सालों तक याद रखी जाएगी। डब्लू डब्लू ई (WWE) के लिए यह साल उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

Ad

विंस मैकमैहन की कंपनी को इस साल गिरती रेटिंग का सामना करना पड़ा, इसके अलावा WWE के बड़े सुपरस्टार डीन एम्ब्रोज़ ने प्रतिद्वंद्वी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। इस साल रेसलमेनिया के मेन इवेंट में पहली बार विमेंस सुपरस्टार दिखाई दी।

Ad

WWE ने 2019 में बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। 2019 के 7 महीने बीत चुके हैं और कुछ ही समय में यह साल भी खत्म हो जाएगा। WWE को अब 2019 के अंत तक यानी 5 महीनों में कई सारी बड़ी चीज़ें प्लान करना चाहिए, जिससे 2019 कई सालों तक WWE के लिए याद रखा जाए।

Ad

फिलहाल हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो साल 2019 के अंत तक हो सकती है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने बैकस्टेज आपा खो दिया था

Ad

#5 द अंडरटेकर vs स्टिंग

Ad
स्टिंग vs अंडरटेकर
Ad

अंडरटेकर और स्टिंग के बीच मैच बहुत सालों से ड्रीम मैच रहा है। अंडरटेकर को WWE का दिग्गज माना जाता था और स्टिंग को WCW का। फैंस बहुत सालों से दोनों के बीच एक मैच देखना चाहते थे, लेकिन WCW के खत्म होने के बाद स्टिंग WWE के बजाय TNA में चले गए।

Ad

इस वजह से यह मैच कभी भी नहीं हो पाया। उन्होंने 2014 में WWE में डेब्यू किया था, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर रेसलिंग से दूर हो गए थे। स्टिंग में बताया है कि वह एक मैच के लिए रिटायरमेंट से बाहर आ सकते हैं।

इसके अलावा WWE ने भी 2019 में कई मौकों पर इस ड्रीम मैच के बारे में टीज़ किया है। अगर मैच 2019 के अंत तक ये मैच हो जाता है तो यह साल का सबसे बड़ा शॉक माना जाएगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 फिन बैलर हील टर्न लेकर OC के साथ जुड़ जाए

OC
Ad

फिन बैलर WWE के टॉप बेबीफेस है। वह बुलेट क्लब के असली निर्माता थे जो अभी इंडिपेंडेंट रेसलिंग का सबसे बड़ा ग्रुप है। एजे स्टाइल्स ने लंबे समय बाद हील टर्न करके OC को ज्वॉइन किया था।

पिछले हफ्ते स्टाइल्स ने OC में एक नए सुपरस्टार के जुड़ने के बारे में बात की थी, देखा जाए तो फिन बैलर अभी फेस के कैरेक्टर में है। अगर वह हील बन जाते हैं तो हमें वह साल के अंत तक OC के साथ दिख सकते हैं।

#3 पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर को अलग कर दिया जाए

पॉल हेमन और ब्रॉक की फाइट
Ad

पॉल हेमन बहुत लंबे समय से ब्रॉक लैसनर के मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। ब्रॉक के अलावा पॉल ने सीएम पंक, बिग शो और कर्टिस एक्सल के साथ भी काम किया है। कुछ सालों पहले पॉल हेमन ने सीएम पंक को धोखा दिया था।

पॉल की यह स्टोरीलाइन काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई थी। इस बार 2019 के साल को रोचक बनाने के लिए WWE दोनों ही सुपरस्टार को अलग करने का प्लान बना सकती है। अगर WWE पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर को अलग करती है तो यह चौंकाने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो जॉन सीना को रिटायर कर सकते हैं

#2 रोमन रेंस हील टर्न कर ले

रोमन रेंस
Ad

WWE में डेब्यू के बाद रोमन ने हील के कैरेक्टर में द शील्ड के साथ काम किया था। थोड़े समय बाद पूरा ग्रुप बेबीफेस बन गया और इसके बाद से रोमन रेंस कभी भी हील नहीं बने।

रोमन का कैरेक्टर बहुत से फैंस को पसंद नहीं आता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि सारे लोगों को उनके कैरेक्टर में हील वाला गिमिक चाहिए। यह रोमन के लिए भी फायदेमंद होगा। WWE 2019 के अंत तक रोमन का हील टर्न कराकर फैंस को चौंका सकती है।

#1 NXT का इन्वेजन एंगल

nXt
Ad

लगभग 2 दशकों पहले इन्वेजन वाली चीज़ें होती थी। WWE और WCW के बीच हमने कई सारे अच्छे मैच देखे हैं। कुछ सालों पहले ही बात की जाए तो सर्वाइवर सीरीज के आसपास हमें रॉ और स्मैकडाउन के बीच यह चीज़ देखने को मिलती है।

अगर WWE साल के अंत तक NXT और मेन रोस्टर के बीच इन्वेजन की चीज़ प्लान करती है, तो WWE को रेटिंग में ज्यादा फायदा मिलेगा। यह साल का सबसे बड़ा शॉक माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:- AEW के क्रिस जैरिको और WWE के पूर्व चैंपियन शेमस को एक साथ देखा गय

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda