• Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble 2024
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2021 विमेंस रॉयल रंबल जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं
क्या रोंडा राउजी WWE में वापसी कर 2021 विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने वाली हैं?

5 WWE सुपरस्टार्स जो 2021 विमेंस रॉयल रंबल जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं

Royal Rumble पीपीवी WWE के सबसे बड़े पीपीवी में से एक हैं और आपको बता दें, अगला रॉयल रंबल पीपीवी 24 जनवरी (भारत में 25 जनवरी) 2021 को होने जा रहा है। आपको बता दें, कुछ WWE विमेंस सुपरस्टार्स कई मौकों पर मेंस रॉयल रंबल मैच में दिखाई दे चुकी है और ऐसा करने वाली सबसे पहली सुपरस्टार चायना थी। इसके बाद बेथ फीनिक्स भी 2010 मेंस रॉयल रंबल मैच में दिखाई दे चुकी है जबकि हाल ही के समय में नाया जैक्स साल 2019 में मेंस रॉयल रंबल मैच में दिखाई दी थी।

Ad

ये भी पढ़ें: 7 सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते WWE TLC मैच में लड़ चुके हैं

Ad

नाया जैक्स एकमात्र ऐसी सुपरस्टार हैं जो एक ही शो के दौरान मेंस और विमेंस दोनों रॉयल रंबल मैच में दिखाई दी थी। आपको बता दें, विमेंस रॉयल रंबल मैच सबसे पहले साल 2018 में कराया गया था जिसे असुका ने जीता था और इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे विमेंस सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि 2021 विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है।

Ad

5- बेली (WWE SmackDown)

Ad
Ad

बेली ने हील टर्न लेने के बाद स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के रूप में ब्लू ब्रांड को डोमिनेंट किया था। हालांकि, बेली हैल इन ए सैल में बैक्स के खिलाफ शानदार मैच में अपना स्मैकडाउन विमेंस टाइटल हार गई थी और सर्वाइवर सीरीज के खत्म होने के बाद वह बियांका ब्लेयर के साथ फ्यूड में आ चुकी हैं। भले ही, बेली का साशा बैंक्स के साथ फ्यूड समाप्त हो चुका है लेकिन ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में बेली एक बार फिर साशा बैंक्स के साथ फ्यूड में आ सकती है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 शानदार चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw में देखने को मिली

Ad
Ad

आपको बता दें, बेली 2021 विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक हैं और अगर वह यह मैच जीतती हैं तो रेसलमेनिया 37 में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं।

4- WWE विमेंस सुपरस्टार रोंडा राउजी

Ad

रोंडा राउजी WWE WrestleMania 36 में अपना टाइटल हारने के बाद से ही कंपनी में नही दिखाई दी है। कई रिपोर्ट्स की माने तो विंस मैकमैहन रेसलमेनिया 37 में WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी vs बैकी लिंच के बीच मैच कराना चाहते हैं। इस मैच को सेटअप करने का सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि रोंडा राउजी 2021 में वापसी करते हुए विमेंस रॉयल रंबल मैच जीत जाए।

अगर रोंडा राउजी 2021 विमेंस रॉयल रंबल मैच में लड़ने के लिए वापसी करती है तो यह पहला मौका होगा जब वह इस पीपीवी में कम्पीट कर रही होंगी।

Ad

3- रिया रिप्ली (WWE NXT)

रिया रिप्ली काफी समय से NXT का हिस्सा हैं और उन्होंने साल 2019 में एक ही वीकेंड में दो इवेंट्स वॉरगेम्स और सर्वाइवर सीरीज में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन हाल ही के समय में वर्तमान चैंपियन लो शिराई के खिलाफ मैच लड़ने के बाद उनसे गले मिली जिसके बाद फैंस यह अटकलें लगाने लगे कि रिया की जल्द ही NXT से विदाई हो सकती है।

Ad

अगर रिया रिप्ली मेन रोस्टर में जाने वाली हैं तो रॉयल रंबल पीपीवी उनके मेन रोस्टर में डेब्यू करने की सबसे बढ़िया जगह होगी और संभावना यह भी है कि रिया यह मैच जीत सकती है।

2- बियांका ब्लेयर (WWE SmackDown)

WWE विमेंस सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने 2020 रॉयल रंबल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विमेंस सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया था, हालांकि, वह यह मैच जीतने में नाकाम रही थी। आपको बता दें, ब्लेयर को WWE में बड़ा पुश देने की खबर है और यही कारण है कि स्मैकडाउन में आने के बाद वह नटालिया, जैलिना वेगा जैसे कई सुपरस्टार्स को हरा चुकी है।

Ad

वर्तमान समय में बियांका ब्लेयर विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने की सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं और संभावना है कि वह यह मैच जीतकर रेसलमेनिया 37 में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन मैच में शामिल हो सकती है।

1- एलेक्सा ब्लिस (WWE Raw)

एलेक्सा ब्लिस पिछले कुछ समय में कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं और द फीन्ड के साथ आने के साथ ही वह विमेंस डिवीजन के टॉप पर पहुंच गई। पिछले कुछ समय में ज्यादा मैचों में हिस्सा न लेने के बावजूद भी एलेक्सा ब्लिस 2021 विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के दावेदारों में शामिल हैं। अगर एलेक्सा ब्लिस 2021 विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतती है तो रोड टू रेसलमेनिया के दौरान उनका फ्यूड रॉ विमेंस चैंपियन के साथ फ्यूड देखने में काफी मजा आएगा।

Ad
Edited by
Subham Pal
 
See more
More from Sportskeeda