• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 फीमेल WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दो या 2 से ज्यादा शादियां की
शार्लेट फ्लेयर

5 फीमेल WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दो या 2 से ज्यादा शादियां की

एक प्रोफेशनल रेसलर (फिर चाहे वह पुरुष हो या फिर महिला) का जीवन कितना व्यस्त होता है, इस बात का अंदाजा तो हम सभी को है। WWE में एक रेसलर को पूरे साल अलग-अलग शो के लिए ट्रेवल करना पड़ता है। ऐसे में एक रैसलर के पास अपने निजी जीवन के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

Ad

बावजूद इसके सुपरस्टार्स अपने लिए समय निकालते हैं। इन सबके बीच उनके जीवन में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं होती है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा शादियां की हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रेसलर्स से हुई

Ad

सुपरस्टार्स के 2 या 3 शादियां करने की बात से आप समझ सकते हैं कि उनकी पहली या फिर दूसरी शादी सफल नहीं हुई। हालांकि हम यह नहीं कह सकते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है। फिलहाल आज हम WWE की उन 5 फीमेल सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने दो या दो से ज्यादा शादियां की।

Ad

विकी गुरेरो- 2 शादियां

Ad
एडी गुरेरो और विकी गुरेरो
Ad

रेसलिंग को लंबे समय से फॉलो कर रहे फैंस विकी गुरेरो को अच्छी तरह से पहचानते हैं। विकी गुरेरो उन कुछ महिला रेसलर्स में से एक हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता रहा है। विकी गुररो ने अपने जीवन में दो शादियां की हैं।

Ad

विकी गुरेरो की पहली शादी महान रेसलर एडी गुरेरो से हुई थी। फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी करते थे लेकिन दुर्भाग्य से एडी गुरेरो की मौत हो गई थी।

Ad

एडी गुरेरो की मौत के बाद विकी गुरेरो काफी अकेली पड़ गईं थी लेकिन इस मुश्किल भरे पल में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। हादसे के बाद विकी गुरेरो इसके बाद WWE में लगातार नज़र आने लगीं और कई मुकाबलों में भी उन्होंने हिस्सा लिया। एडी गुरेरो की मौत के कई साल बाद विकी गुररो ने साल 2015 में क्रिस बेनसन से दूसरी शादी रचाई।

शार्लेट फ्लेयर- 2 शादियां

शार्लेट फ्लेयर
Ad

शार्लेट फ्लेयर WWE की कितनी बड़ी सुपरस्टार हैं, यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। पिछले कुछ सालों में WWE में विमेंस डिवीजन को अगर आगे ले जाने में किसी फीमेल सुपरस्टार का सबसे ज्यादा योगदान रहा है तो वह शार्लेट फ्लेयर हैं। WWE में कई टाइटल अपने नाम कर चुकीं शार्लेट फ्लेयर आज विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं।

WWE के दिग्गज सुपरस्टार रिक फ्लेयर की बेटी होने के बावजूद शार्लेट फ्लेयर का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शार्लेट फ्लेयर ने केवल 24 साल की उम्र में में रिकी जॉनसन से शादी की लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद शार्लेट फ्लेयर ने 2013 में इंग्लिश प्रोफेशनल रैसलर ब्राम से शादी की लेकिन उनका भी ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दो साल में ही ये कपल अलग हो गया। फिलहाल शार्लेट फ्लेयर जल्द ही फैंस को अपनी तीसरी शादी की खुशखबरी दे सकती हैं।

मिशेल मैक्कूल - 2 शादियां

द अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कूल
Ad

अमेरिका के फ्लोरिडा में पली-बढ़ीं मिशेल मैक्कूल एक प्रोफेशनल रेसलर रह चुकी हैं। सात साल की उम्र में ही मिशेल रिक फ्लेयर का सिग्नेचर मूव, फिगर-फोर लेगलॉक करना सीख गयी थीं। मिशेल मैक्कूल ने 26 जून 2010 में अंडरेकर से शादी की थी।

हालांकि मिशेल मैक्कूल इससे पहले भी एक शादी कर चुकी थीं। मिशेल मैक्कूल ने पहली शादी Jeremy Louis Alexander से की थी, जिन्हें उन्होंने हाईस्कूल के दौरान डेट किया था हालांकि साल 2006 में इस कपल ने तलाक ले लिया था।

बहुत कम फैंस को ये मालूम है कि द अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल के बीच भी 15 साल का बड़ा अंतर है।जनरेशन गैप और तमाम चीज़ों को नज़रअंदाज़ करते हुए इन दोनों सुपरस्टार्स ने शादी की थी।

बेथ फीनिक्स : 2 शादियां

एज और बेथ फीनिक्स
Ad

WWE की फीमेल सुपरस्टार बेथ फीनिक्स रिंग में अपने मुकाबलों से हर किसी को प्रभावित कर चुकी हैं। बात करें अगर उनके निजी जीवन की, तो उन्होंने WWE हॉल ऑफ फेमर और 11 बार के WWE चैंपियन ऐज से दूसरी शादी की है। बेथ फीनिक्स की पहली शादी जोई नाइट से हुई थी।

वहीं ऐज की बेथ फीनिक्स के साथ तीसरी शादी है। WWE के सबसे शानदार सुपरस्टार्स में से एक ऐज को चोट के कारण प्रोफेशनल रैसिलंग से रिटायरमेंट लेनी पड़ी थी। ऐज ने पहली शादी साल 2001 में एलन मोर्ले (Alannah Morley) से शादी की। उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और केवल 3 साल में साल 2004 में यह कपल अलग हो गया।

इसके बाद एज ने लीज़ा ऑर्टिज़ से साल 2004 में शादी की। यहां भी ऐज को निराशा ही हाथ लगी। केवल एक साल के अंदर ही ऐज और लीज़ा अलग-अलग हो गए। आखिरकार ऐज की मुलाकात WWE की फीमेल सुपरस्टार बेथ फीनिक्स से हुई। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद इस कपल ने साल 2016 में शादी कर ली।

सेबल: 3 शादियां

सेबल और ब्रॉक लैसनर
Ad

रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने के अलावा मॉडलिंग की दुनिया में भी अलग मुकाम हासिल करने वालीं सेबल ने खुद से 10 साल छोटे WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर से शादी रचाई। आपको जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन सेबल की ब्रॉक लैसनर के साथ यह तीसरी शादी थी।

ये भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी की

इससे पहले सेबल दो बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सेबल की पहली शादी वेन रिचर्डसन से 1986 में हुई, हालांकि दुर्भाग्य से तीन साल बाद ही वेन रिचर्डसन का निधन हो गया।

इसके बाद सेबल ने साल 1994 में रेसलर मार्क मेरो से शादी रचाई लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। साल 2004 में सेबल ने मार्क मेरो से तलाक लेकर साल 2006 में अपने से लगभग 10 साल छोटे ब्रॉक लैसनर से शादी कर ली। फिलहाल यह कपल खुशी के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda