• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 WWE लैजेंड्स जिन्होंने 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया

5 WWE लैजेंड्स जिन्होंने 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया

प्रोफेशनल रैसलिंग करने वाले रैसलर्स को कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है इस बात से तो कोई भी इंकार नहीं कर सकता। एक प्रोफेशनल रैसलर का सपना होता है कि वह WWE जैसी बड़ी कंपनी का हिस्सा बने। WWE का हिस्सा बनने के बाद वह रैसलर जल्द ही एक बड़ा सुपरस्टार बन जाता है।

Ad

हालांकि कई ऐसे रैसलर्स रहे हैं जो WWE का हिस्सा होने के बावजूद सुपरस्टार नहीं बन पाए। एक रैसलर के WWE सुपरस्टार बनने के बाद उसपर कई बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है। सुपरस्टार्स को अपने करियर के साथ-साथ हर उस चीज का ख्याल रखना पड़ता है जो उनसे और कंपनी से जुड़ी हुई होती है।

Ad

WWE के कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके पूरी दुनिया में लाखों करोड़ों फैन हैं। ये फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को देखकर हमेशा खुश होते हैं। कई फैंस ऐसे भी हैं जो WWE सुपरस्टार्स से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में कुछ अलग भी कर जाते हैं। इन सुपरस्टार्स ने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

Ad

हालांकि एक कहावत है कि हर अच्छी चीज का एक दिन अंत जरूर होता है। उसी में से एक है जीवन। जन्म के बाद मृत्यु होना प्रकृति का नियम है। इससे WWE सुपरस्टार्स भी अछूते नहीं हैं। साल 2018 में WWE के कई ऐसे लैजेंड सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इन सुपरस्टार्स के निधन ने फैंस की आंखों में आंसू तक ला दिए।

Ad

इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन 5 WWE लैजेंड्स के बारे में, जिनका साल 2018 में निधन हो गया।

Ad

# ब्रायन क्रिस्टोफ़र (10 जनवरी 1972 - 29 जुलाई 2018)

Ad
Ad

लैजेंड जैरी "द किंग" लॉलर के बेटे ब्रायन क्रिस्टोफ़र की मौत फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। 29 जुलाई 2018 को ब्रायन क्रिस्टोफ़र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

Ad

WWE में एक बार के टैग टीम चैंपियन रह चुके ब्रायन क्रिस्टोफ़र ने यूनाइटेड स्टेट रैसलिंग एसोसिएशन में 44 टाइटल अपने नाम किए थे।

WWE की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

# जॉनी वालियंत ( 25 नवंबर 1946- 4 अप्रैल 2018)

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर जॉनी वालियंत का निधन इसी साल 4 अप्रैल को एक सड़क हादसे के दौरान हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबकि, एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत फैंस के लिए वाकई सबसे दुखद खबर थी।

71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाले जॉनी वालियंत ने WWE में टैग टीम के रूप में कई शानदार मुकाबले दिए। WWE में अपने करियर के दौरान जॉनी वालियंत ने दो बार टैग टीम टाइटल अपने नाम किया।

जॉनी वालियंत रिंग में काफी शानदार थे लेकिन रिंग में उनका करियर ज्यादा समय तक नहीं चला। हालांकि इसके बाद उन्होंने WWE में मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया जिसमें वह काफी पॉपुलर भी हुए। WWE में एक रिंग परफॉर्मर के अलावा जॉनी वालियंत कमेंटेटर की भी भूमिका में भी रहे हैं। साल 1996 में जॉनी वालियंत को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

बिग वैन वेडर (14 मई 1955- 18 जून 2018)

Ad

1996 में WWE का हिस्सा बनने से पहले वेडर (रियल नेम लियोन व्हाइट) WCW का भी हिस्सा रह चुके थे। WCW में 3 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद वेडर ने WWE में भी काफी सफलता हासिल की। अपने भारी भरकम वजह होने के बावजूद वेडर रिंग में कई मूव्स को बड़ी ही आसानी से कर लेते थे।

WWE में अपने करियर के दौरान वेडर ने अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के साथ कई यादगार मुकाबले दिए जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। इस बीच साल 1998 में उन्होंने WWE छोड़कर न्यू जापान प्रो रैसलिंग और प्रो-रैसलिंग नोहा की ओर रूख कर लिया।

हालांकि साल 2006 में एक बार वेडर कंपनी में वापस आ गए लेकिन इसके बाद भी उनका कंपनी में आना जाना लगा रहा। अपने करियर के दौरान वेडर को कई चोटों का सामना करना पड़ा। 2 बार घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी ने उनके स्वास्थ्य पर काफी असर डाला। आखिरकार 18 जून 2018 को निमोनिया के चलते उनका निधन हो गया।

#निकोलाई वोलकॉफ (14 अक्टूबर 1947- 29 जुलाई 2018)

Ad

पूर्व WWE हॉल ऑफ फेमर निकोलाई वोलकॉफ ने साल 1967 में रैसलिंग में डेब्यू किया। डेब्यू करने के एक साल बाद ही निकोलाई वोलकॉफ WWE में शामिल हो गए लेकिन 3 साल बाद उन्होंने कंपनी छोड़ दी। हालांकि 3 साल के अंतराल के बाद वह एक बार फिर कंपनी में शामिल हुए।

WWE में अपने करियर के दौरान निकोलाई वोलकॉफ ने कई शानदार मुकाबले दिए। इसके अलावा साल 1985 में आयरन शेक के साथ टैग टीम टाइटल जीतना उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से है। WWE में अपने करियर में निकोलाई वोलकॉफ कई बार कंपनी से अंदर बाहर होते रहे।

निकोलाई वोलकॉफ को डीहाइड्रेशन समेत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी जिसका इलाज वह अस्पताल में करा रहे थे लेकिन 29 जुलाई 2018 को उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरा WWE यूनिवर्स दुखी था। निकोलाई वोलकॉफ को साल 2005 में WWE हॉल ऑफ फेमर में शामिल किया गया था।

#ब्रूनो सैमार्टिनो (6 अक्टूबर 1935-18 अप्रैल 2018)

Ad

WWE के सबसे बड़े लैजेंड और हॉल ऑफ फेमर ब्रूनो सैमार्टिनो ने इस साल 18 अप्रैल को दुनिया को अलिवदा कह दिया। 82 साल के ब्रूनो सैमार्टिनो अपने आखिरी समय में अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोफेशनल रैसलिंग में ब्रूनो सैमार्टिनो ने जितनी सफलता हासिल की है शायद ही आज के समय में कोई रैसलर उनकी बराबरी कर पाए।

WWE में ब्रूनो सैमार्टिनो के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो शायद ही कभी टूट पाए। ब्रूनो सैमार्टिनो WWE में 8 साल तक लगातार चैंपियन रहे हैं जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड है। अपने करियर में कई बार चैंपियन रह चुके ब्रूनो सैमार्टिनो के नाम कुल मिलाकर 11 साल तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज है।

द लिविंग जैलेंड के नाम से मशहूर ब्रूनो सैमार्टिनो के निधन ने ना केवल WWE यूनिवर्स को भावुक कर दिया बल्कि WWE के सभी सुपरस्टार्स भी उनके निधन से बेहद दुखी थे।

Ad

Quick Links

Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda