द फीन्ड (Alexa Bliss) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) पिछले कुछ महीनों से WWE में साथ नजर आ रहे हैं लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कंपनी इन दोनों सुपरस्टार्स को हमेशा के लिए साथ नही रख सकती और कभी-न-कभी इस जोड़ी को अलग करना ही होगा। द फीन्ड की आने वाले कुछ हफ्तों में वापसी हो सकती है और अब जबकि, एलेक्सा ब्लिस ने अपने दम पर पॉवर हासिल करना शुरू कर दिया है, ऐसा लग रहा है कि इन दोनों सुपरस्टार्स के अलग होने की शुरूआत हो सकती है।
ये भी पढ़ें: WWE Rumour Roundup: ट्रिपल एच के इन-रिंग फ्यूचर पर अपडेट, दो सुपरस्टार्स के बीच असल जिंदगी में है दुश्मनी
आने वाले समय में WWE में द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस के काफी शानदार स्टोरीलाइन देखने को मिलने वाली है लेकिन कंपनी इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग करने का भी फैसला कर सकती है। हालांकि, ये दोनों सुपरस्टार्स एक जोड़ी के रूप में काफी लोकप्रिय हुए हैं इसलिए इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग करना काफी मुश्किल होगा। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों द फीन्ड आने वाले समय में एलेक्सा ब्लिस से अलग हो सकते हैं।
एलेक्सा ब्लिस काफी लंबे समय से द फीन्ड के साथ है लेकिन ऐसा लग रहा है कि द फीन्ड को ब्लिस की कोई जरूरत नहीं है। यह देखना रोचक होगा कि अगर द फीन्ड, ब्लिस को छोड़ने का फैसला करते हैं तो ब्लिस के करियर में क्या नया मोड़ आने वाला है।
ये भी पढ़ें: 3 कारणों से रैंडी ऑर्टन WWE RAW में मास्क पहने हुए नजर आए
द फीन्ड से अलग होने के बाद एलेक्सा ब्लिस वापस बेबीफेस टर्न ले सकती हैं और इसके अलावा उनके पास खुद को एक नए कैरेक्टर में भी ढालने का मौका होगा। इसके अलावा यह भी देखना रोचक होगा कि द फीन्ड से अलग होने के बाद कितने समय तक ब्लिस पर फीन्ड का प्रभाव बना रहता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।