• Sports News
  • WWE
  • WWE SummerSlam 2023
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जो सैथ रॉलिंस को Raw के टॉप बेबीफेस के रूप में रिप्लेस कर सकते हैं 
सैथ रॉलिंस की जगह आएगा नया फेस ?

5 WWE सुपरस्टार्स जो सैथ रॉलिंस को Raw के टॉप बेबीफेस के रूप में रिप्लेस कर सकते हैं 

डब्लू डब्लू ई (WWE) के द्वारा आयोजित इस साल के रॉयल रंबल को जीतकर सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर बने थे। इस बड़ी जीत के बाद 'द आर्किटेक्ट' ने खुद को रॉ मेन रोस्टर के सबसे बड़े बेबीफेस के रूप में स्थापित किया और उन्हें फैंस का अच्छा सपोर्ट भी मिला।

Ad

रेसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को हराकर सैथ रॉलिंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बने। हालांकि, इस साल की शुरुआत में फैंस ने उन्हें जो सपोर्ट दिया था, वह समय के साथ कम होता चला जा रहा है।

Ad

समरस्लैम में 'द बीस्ट स्लेयर' का मुकाबला एक बार फिर ब्रॉक लैसनर के साथ होगा, जहां 'बीस्ट' अपने यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करेंगे। सैथ यह मैच जीत जायेंगे यह संभव नहीं लगता है क्योंकि रेसलमेनिया 35 के समय उन्हें फैंस का बहुत सपोर्ट मिला था, फैंस का यह सपोर्ट वर्तमान में बहुत कम हो गया है।

Ad

यह भी पढ़े: WWE द्वारा गोल्डबर्ग, अंडरटेकर जैसे लैजेंड्स को टीवी पर वापस लाने के 5 बड़े कारण

Ad

समरस्लैम में द बीस्ट जीत जाते हैं तो सैथ रॉलिंस टाइटल पिक्चर से दूर हो जायेंगे और WWE को एक नए बेबीफेस की जरूरत होगी। हम उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो आने वाले समय में WWE के सबसे बड़े बेबीफेस बन सकते हैं।

Ad

#5 रिकोशे

Ad

Ad

हाल ही में पॉल हेमन रॉ के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने हैं। इस बड़े बदलाव की वजह से ही रिकोशे को टीवी पर ज्यादा समय दिया जा रहा है। इन्होंने मेन रोस्टर में एलिस्टर ब्लैक के साथ टैग टीम बनाई थी और कुछ समय तक वह रॉबर्ट रूड के साथ स्टोरीलाइन में भी दिखे थे। लेकिन उनके इन सभी मैच को देखकर लग रहा था कि वह भी एक मिड-कार्ड रेसलर हैं।

Ad

ये भी पढ़े: WWE द्वारा गोल्डबर्ग, अंडरटेकर जैसे लैजेंड्स को टीवी पर वापस लाने के 5 बड़े कारण

पिछले कुछ समय से यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि रिकोशे को आने वाले समय में एक बड़ा पुश मिल सकता है। रॉ रीयूनियन में सैथ रॉलिंस और WWE के फेमस सुपरस्टार्स ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स, रोड डॉग, केविन नैश, एक्स पैक का सैगमेंट रिकोशे के लिए बुक किया गया था लेकिन चोट की वजह से यह हो नहीं पाया। लेकिन रिकोशे आने वाले समय में WWE के बड़े फेस बन सकते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 ब्रे वायट

हम सभी जानते हैं कि ब्रे वायट का नया गिमिक द फीन्ड, बेबीफेस के रूप में नहीं दिख सकता है। लेकिन फैंस जब भी ब्रे को उनके फायरफ्लाई फनहाउस सैगमेंट में देखते हैं तो वह बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। इस समय उन्हें जो फैंस को सपोर्ट मिल रहा है, वह काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़े: WWE सुपरस्टार समोआ जो के बेबीफेस बनने के 5 बड़े कारण

समरस्लैम में ब्रे अपने नए गिमिक के साथ फिन बैलर से सामना करेंगे और इस मैच में ब्रे वायट के जीतने की सम्भावना बहुत ज्यादा है क्योंकि इस मैच के बाद बैलर 2 महीनों की छुट्टियां पर जाने वाले हैं। इस पीपीवी के बाद WWE उनके इस नए गिमिक के लिए क्या स्टोरीलाइन तय करती है, यह देखना दिलचस्प होगा। शायद WWE उनके इस नए गिमिक को आने वाले समय में फैंस के इतने सपोर्ट की वजह से टाइटल शॉट में डाल दे तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।

#3 बैकी लिंच

WWE का अगला बेबीफेस जरुरी नहीं कि कोई मेल सुपरस्टार हो वह 'द मैन' भी हो सकती हैं। बहुत से फैंस सोच रहे होंगे कि बैकी वर्तमान समय में फेस ही तो हैं क्योंकि उन्होंने रेसलमेनिया 35 में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस का बहुत सपोर्ट प्राप्त किया है।

हाल ही की स्टोरीलाइन से यह साफ नजर आ रहा है कि बैकी ने चैंपियन के रूप में अपना अधिकतर समय सैथ रॉलिंस और यूनिवर्सल चैम्पियनशिप को दिया है। समरस्लैम में उनका सामना नटालिया से होने वाला है और नटालिया की मदद के लिए रोंडा राउजी वापस आ जाएं। इस वापसी के बाद वह बैकी पर अटैक कर दें, तो वह एक बार फिर रॉ की टॉप फेस बन जाएंगी।

यह भी पढ़े: 'द वाइपर' रैंडी ऑर्टन को उनकी पत्नी ने RKO मारा

बैकी ने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए बहुत मेहनत की है। अगर WWE में राउजी अगर वापस आती हैं, तो रेसलिंग फैंस के लिए एक बड़ा बेबीफेस होना जरुरी है क्योंकि ऐसा होने पर ही फैंस स्टोरीलाइन से जुड़ पाएंगे।

#2 रोमन रेंस

रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे काबिल रेसलर्स में से एक हैं। कई पीपीवी के मेन इवेंट का हिस्सा बन उन्होंने यह साबित किया है कि वह इस कंपनी को अपने दम पर जॉन सीना की तरह आगे ले जाने का दम रखते हैं। बिग डॉग ने 4 रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा लिया है और हर बार वह मेन रोस्टर के सबसे बड़े बेबीफेस के रूप में थे।

इस साल उन्होंने ल्यूकीमिया बीमारी के ठीक होने के बाद वापसी की है। मेन रोस्टर में अपनी वापसी के बाद से वह टाइटल शॉट से दूर हैं लेकिन फैंस उन्हें वर्तमान समय में सैथ रॉलिंस से ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए यह तय है कि समरस्लैम में उनके मैच हो जाने के बाद वह रॉ और स्मैकडाउन दोनों के अंदर टॉप फेस की भूमिका निभा सकते हैं।

द बिग डॉग आने वाले समय में टॉप बेबीफेस बनते हैं, तो इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि वह WWE फैंस को एक और बढ़िया स्टोरीलाइन दे सकते हैं।

#1 ब्रॉन स्ट्रोमैन

इस साल होने वाले समरस्लैम में ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच नहीं है। WWE ने इस पीपीवी में उनका मैच बुक क्यों नहीं किया इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इन्होंने पिछले पे-पर-व्यू एक्सट्रीम रूल्स में बॉबी लैश्ले को हराया था। इस बड़े पीपीवी में उनका मैच नहीं होने एक कारण यह भी हो सकता है कि आने वाले समय में WWE स्ट्रोमैन को बड़ा पुश देने वाली हो।

रॉ के एक एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन और लैश्ले ने LED स्क्रीन को तोड़ दिया था। पॉल हेमन, द मॉन्स्टर अमंग मैन के काम से बहुत खुश हैं और इस बात की बहुत ज्यादा सम्भावना है कि आने वाले समय में वह रॉ के टॉप बेबीफेस के रूप में नजर आ जाएं।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda