• Sports News
  • WWE
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Royal Rumble 2021 से पहले पुश जरूर मिलना चाहिए
एलिस्टर ब्लैक और बिग ई

5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Royal Rumble 2021 से पहले पुश जरूर मिलना चाहिए

साल 2020 अब कुछ ही हफ्तों में समाप्त हो जाएगा और सभी की नजरें अगले साल होने वाले WWE रॉयल रंबल पीपीवी पर टिकी होंगी। रॉयल रंबल ना केवल एक दिलचस्प इवेंट है बल्कि यहीं से रेसलमेनिया की स्टोरीलाइंस की शुरुआत होती है।

Ad

नया सीजन, नए प्लान, नई स्टोरीलाइंस और कई बड़े सुपरस्टार्स की वापसी रॉयल रंबल में देखी जाती रही है। इसी इवेंट की मदद से कई रेसलर्स बहुत बड़े-बड़े सुपरस्टार बने हैं, जिसका हालिया उदाहरण ड्रू मैकइंटायर हैं, जिनका रॉयल रंबल 2020 जीतने के बाद करियर रफ्तार पकड़ चुका है।

Ad

ये भी पढ़ें: 6 सुपरस्टार्स जिनकी अंडरटेकर ने असल जिंदगी में तारीफ की

Ad

रॉयल रंबल से पूर्व कई स्टार्स को बड़ा पुश मिलना शुरू हो सकता है, जिससे उन्हें 2021 के सबसे उभरते हुए रेसलर्स में से एक बनाया जा सके। तो आइए डालते हैं नजर उन 5 सुपरस्टार्स पर जिन्हें रॉयल रंबल 2021 से पहले बड़े पुश की सख्त जरूरत है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब बड़े WWE सुपरस्टार्स अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए

Ad

WWE Raw सुपरस्टार कीथ ली

Ad
Ad

कीथ ली को इसी साल NXT से WWE की रेड ब्रांड में लाया गया था। रॉ में आने के कारण उन्हें कैरियन क्रॉस के खिलाफ NXT चैंपियनशिप को भी हारना पड़ा। NXT में ली बड़े फैन फेवरेट सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे और उनका मेन रोस्टर में भी उनका वही कैरेक्टर कायम है।

Ad

मेन रोस्टर में आने के तुरंत बाद उन्हें रैंडी ऑर्टन के खिलाफ फ्यूड की मदद से बड़ा पुश देने की कोशिश की गई। लेकिन ऑर्टन की WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ दुश्मनी शुरू होने के बाद ली, ब्रॉन स्ट्रोमैन के दुश्मन बने।

अब हालिया रॉ एपिसोड में उन्होंने TLC 2020 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच पाने के लिए ट्रिपल थ्रेट नंबर-1 कंटेंडरशिप मैच में जगह बना ली है। ली का कैरेक्टर दिलचस्प है, इन रिंग स्किल्स बेहतरीन हैं और बड़े फ्यूचर स्टार बनने में पूरी तरह सक्षम हैं। इसलिए WWE को उन्हें जल्द से जल्द बड़ा पुश देना चाहिए।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एलिस्टर ब्लैक को NXT में वापसी करनी चाहिए

एलिस्टर ब्लैक

2017 से लेकर 2019 तक एलिस्टर ब्लैक NXT के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। 2 साल के सफर में उन्होंने NXT चैंपियनशिप और Dusty Rhodes Tag Team Classic भी जीता।

Ad

मेन रोस्टर में आने के बाद भी वो कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ स्टोरीलाइंस में शामिल हुए। लेकिन असल में उन्हें अभी तक टॉप पर पहुंचने के कुछ खास अवसर नहीं मिल पाए हैं। ब्लैक एक शानदार एथलीट हैं और WWE को उनकी स्किल्स का भरपूर फायदा उठाना चाहिए।

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली पिछले 2 सालों में NXT की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरी हैं। ऐसा प्रतीत होने लगा है कि NXT में उन्होंने अब लगभग सभी चीजों को प्राप्त कर लिया है।

Ad

कयास लगाए जा रहे हैं कि चोट से उबरने के बाद रीप्ली मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकती हैं। अक्सर रॉ और स्मैकडाउन में आने के बाद रेसलर्स का टैलेंट खराब बुकिंग के कारण व्यर्थ चला जाता है। रिप्ली बड़ी सुपरस्टार बनने में सक्षम हैं, इसलिए WWE को उन्हें नजरंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

बिग ई

बिग ई पिछले कई सालों से फैंस के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं और WWE ड्राफ्ट 2020 में अब उन्हें ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन से अलग कर दिया गया है, जिससे उन्हें सिंगल्स पुश दिया जा सके।

Ad

दुर्भाग्यवश बिग ई को अभी तक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में कोई खास सफलता नहीं मिली है। अगर बिग ई अब पुश नहीं मिला तो द न्यू डे से उनका अलग होना व्यर्थ चला जाएगा।

बियांका ब्लेयर

साल 2019 और 2020 के शुरुआती महीनों तक बियांका ब्लेयर WWE NXT की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में से एक थीं। अब मेन रोस्टर में आने के बाद उन्हें कोई अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिल पाई है।

ब्लेयर WWE सर्वाइवर सीरीज में टीम स्मैकडाउन का हिस्सा रहीं और शानदार प्रदर्शन भी किया। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लेयर को बड़ा पुश दिया जाना है, जिससे विमेंस डिविजन को मजबूत किया जा सके।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda