• Sports News
  • WWE
  • WWE WrestleMania XL (WrestleMania 40)
  • 5 WWE सुपरस्टार्स के शर्मनाक रिकॉर्ड जो उनके बेहतरीन करियर पर धब्बे की तरह हैं

5 WWE सुपरस्टार्स के शर्मनाक रिकॉर्ड जो उनके बेहतरीन करियर पर धब्बे की तरह हैं

आंकडे झूठ नहीं बोलते ये हमने हमेशा सुना है। हर क्षेत्र में आंकड़ों का अपना एक अलग ही महत्व होता है। ज्यादा बड़े आंकड़े किसी के द्वारा किए काम को दर्शाते हैं। WWE में भी आंकड़ों का अपना अलग महत्व होता है। जैसे रैसलमेनिया में अंडरटेकर का लगातार 21 मैच जीतना, जॉन सीना का 16 बार चैंपियन बनना, विंस मैकमैहन का सबसे ज्यादा उम्र में WWE चैंपियन बनना।

Ad

WWE में इसी तरह के रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, विंस मैकमैहन परिवार के नाम है। नजर डालते है उन 5 रैसलरों के रिकॉर्ड पर जो उनके करियर के मेल नहीं खाते

Ad

ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी मगर रैसलमेनिया रिकॉर्ड 3 जीत, 3 हार का है

Ad
Ad

क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी में जो स्थान वर्ल्ड कप का होता है, वही स्थान WWE में रैसलमेनिया का है। रैसलमेनिया में मैच लड़ने को रैसलर अपने लिए बड़े सम्मान की बात होती है। हर किसी रैसलर का सपना होता है कि वह रैसलमेनिया जितने बड़े मंच पर अपने सपनों को पूरा करे। रैसलिंग फैंस ब्रॉक लैसनर के बारे में हर बात जानते होंगे। मगर द बीस्ट का रैसलमेनिया रिकॉर्ड उनके करियर की तरह चमकदार नहीं है।

Ad

अंडरटेकर की रैसलमेनिया स्ट्रीक को अनेकों दिग्गज नहीं तोड़ पाए थे वह काम ब्रॉक लैसनर ने कर के दिखाया। जिस रैसलर ने रैसलमेनिया के सबसे बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त किया उसका ही रिकॉर्ड रैसलमेनिया में खास नहीं है। जी हां, रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर के नाम 3 हार और 3 जीत है। इस रिकॉर्ड को किसी भी लिहाज से बड़ा नहीं माना जा सकता।

Ad

पूर्व NXT चैंपियन समोआ जो और सैमी जेन ने WWE मेन रोस्टर में कोई भी बेल्ट नहीं जीती

Ad
Ad

NXT चैंपियनशिप बेल्ट जीतने वाले रैसलर की मेन रोस्टर में कामयाबी की गारंटी हो जाती है। बेशक वह रैसलर मेन रोस्टर में आकर WWE चैंपियन ना बने मगर WWE उसके हिस्से कोई बेल्ट जरूर कर देती है। मगर इस मामले में समोआ जो और सैमी जेन की किस्मत बहुत ही बेकार रही है। सैमी जेन को WWE मेन रोस्टर में आए हुए लंबा समय हो गया है मगर उनके हिस्से कोई भी टाइटल नहीं आया है। यही बात समोआ जो पर लागू होती है।

सैथ रॉलिंस पहले NXT चैंपियन थे, वह कई बार WWE चैंपियन रह चुके हैं और ग्रैंड स्लैम भी पूरा किया। बो डैलस जैसा पूर्व NXT चैंपियन भी WWE के भीतर टाइटल जीत चुके हैं। विंस मैकमैहन पता नहीं कब सैमी जेन और समोआ जो के लिए अच्छी स्टोरीलाइन बनाएंगे जिससे उन्हें भी मेन रोस्टर में चैंपियन बनाया जा सके।

जॉन सीना के नाम समरस्लैम में सबसे ज्यादा हार

Ad

16 टाइम के WWE पूर्व चैंपियन जॉन सीना ने समरस्लैम में डेनियल ब्रायन, सीएम पंक सरीखे रैसलरों के साथ बेहतरीन मैच लड़े हैं। फैंस को जानकार हैरानी होगी कि जॉन सीना को समरस्लैम में 9 हार का सामना करना पड़ा है। इतने मैच समरस्लैम में किसी भी दूसरे रैसलर ने नहीं हारे हैं। यह रिकॉर्ड जॉन सीना के बेहतरीन करियर पर किसी धब्बे की तरह है। इसमें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ करारी हार भी है जब बीस्ट ने ब्रॉक लैसनर को 16 बार सुप्लेक्स मारकर ढेर किया। जॉन सीना अब समरस्लैम में कोई मैच हारना पसंद नहीं करेंगे।

मैकमैहन परिवार में सिर्फ शेन मैकमैहन ही रैसलमेनिया में जीते हैं

मैकमैहन फैमिली ने प्रोफेशनल रैसलिंग को जिस मुकाम पर पहुंचाया है, उसके लिए दुनिया के करोंडो फैंस इस परिवार का शुक्रिया अदा करते हैं। WWE आज सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी बन गई है और उनके रैसलरों को दुनिया में सम्मान की नजरों से देखा जाता है। WWE पर पूरी तरह से मैकमैहन परिवार का कब्जा है, मगर इस परिवार के सदस्यों में सिर्फ शेन मैकमैहन ही हैं जिन्हें रैसलमेनिया में जीत हासिल हुई है।

Ad

शेन मैकमैहन ने रैसलमेनिया 15 में एक्स पाक और रैसलमेनिया 17 में अपने पिता विंस मैकमैहन को हराया था। विंस मैकमैहन भी पहले रैसलिंग करते थे। उन्होंने 3 रैसलमेनिया में शिरकत की है और तीनों ही मुकाबलों में शिकस्त मिली। रॉ कमिश्नर स्टेफनी मैकमैहन रैसलमेनिया 34 में रोंडा राउजी के खिलाफ रिंग में उतरी, मगर उन्हें इस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। अभी के हालात को देखकर नहीं लगता कि शेन मैकमैहन का यह रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा।

इतिहास में सबसे ज्यादा रॉयल रंबल एलिमिनेशन मगर रंबल मैच में जीत नहीं

केन की किस्मत WWE के बाकी रैसलरों जैसी नहीं रही। अच्छी लोकप्रियता, बेहतरीन मैचों के बावजूद केन WWE में ज्यादा खिताब हासिल नहीं कर पाए। केन को रॉयल रंबल का MVP यानी मॉस्ट वैल्यूबल प्लेयर कहा जा सकता है। केन ने रॉयल रंबल के इतिहास में सबसे ज्यादा 42 रैसलरों को एलिमिनेट किया है। उनके आसपास भी कोई रैसलर नहीं है।

इतने रैसलरों को रिंग से बाहर करने वाले केन को एक भी रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल नहीं हुई। WWE के अनेकों रैसलर दो बार भी रंबल जीते मगर केन को रंबल जिताना विंस मैकमहैन ने ठीक नहीं समझा। अब केन का इन रिंग रैसलिंग करियर लगभग खत्म हो गया है।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda