• Sports News
  • WWE
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ असल जिंदगी में अंडरटेकर के संबंध अच्छे नहीं रहे
ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर

5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ असल जिंदगी में अंडरटेकर के संबंध अच्छे नहीं रहे

WWE सर्वाइवर सीरीज 2020 में अंडरटेकर ने अपने इन रिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। पिछले 30 साल के ऐतिहासिक करियर में द डेड मैन ने कई दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ रिंग साझा की है और शायद ही कभी कोई उनके रिकॉर्ड्स की बरबरी कर पाएगा।

Ad

अंडरटेकर आज भी WWE के सबसे सम्मानित सुपरस्टार्स में से एक हैं लेकिन इस 30 साल के सफर में उनके कई अच्छे दोस्त बने तो कुछ के साथ उनके संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं। कई मौकों पर अंडरटेकर विवादों में घिरे नजर आए हैं।

Ad
Expand Tweet
Ad

प्रो रेसलिंग में बैकस्टेज सुपरस्टार्स के बीच बहस होना कोई नई बात नहीं है, अंडरटेकर ने चाहे अपने करियर में कितनी ही उपलब्धियां प्राप्त क्यों ना की हों लेकिन वो भी एक इंसान ही हैं। इस आर्टिकल में हम उन 5 सुपरस्टार्स के नाम आपको बताने वाले हैं जिनके साथ असल जिंदगी में अंडरटेकर के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: जॉन सीना के करियर के 5 सबसे यादगार मुकाबले

Ad

शॉन माइकल्स और अंडरटेकर के संबंध अच्छे नहीं थे

Ad
Expand Tweet
Ad

फिलहाल अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के संबंध काफी हद तक सुधर चुके हैं लेकिन 1990 के दशक में स्थिति पूरी तरह उलट हुआ करती थी। माइकल्स का स्वभाव उस समय बहुत अहंकार से भरा हुआ होता और अन्य रेसलर्स को परेशान किया करते थे।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो अन्य रेसलर्स पर असुरक्षित रहने का आरोप लगा चुके हैं

द डेड मैन खुद एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार करते हुए कह चुके हैं कि, "आज के मुकाबले कुछ समय पहले हमारे संबंध अच्छे नहीं हुआ करते थे। उस समय माइकल्स अपने करियर के चरम पर थे, इसलिए मैं भी उनसे कुछ नहीं बोल सकता था।"

सौभाग्य से साल 2002 के बाद WWE के सफर के बाद माइकल्स के स्वभाव में काफी सुधार आया और उसके बाद से दोनों रेसलर्स असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 6 मौके जब विंस मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार्स से अजीब चीजें करने के लिए कहा

द बिग शो

Expand Tweet
Ad

आज अंडरटेकर, बिग शो को अपने सबसे करीबी दोस्तों में से एक मानते हैं। लेकिन साल 1999 में बिग शो के डेब्यू के दौरान परिस्थितियां काफी अलग हुआ करती थीं।

इसी साल उन्होंने कोरी ग्रेव्स के After The Bell पॉडकास्ट पर कहा था कि, "उस समय बिग शो WCW से WWE में आए थे और अपने WWE डेब्यू के समय वो अन्य लोगों को खुद से काफी कमजोर समझकर उनसे अजीब तरीके का व्यवहार करते थे, जो मुझे बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं था।"

ट्रिपल एच

Expand Tweet
Ad

एक समय था जब अंडरटेकर Bone Street Krew का हिस्सा हुआ करते थे, दूसरी ओर शॉन माइकल्स The Kliq के लीडर थे। Gorilla Position को दिए इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने दोनों टीमों की प्रतिद्वंदिता के बारे में बड़ा खुलासा किया था।

उन्होंने कहा था कि अंडरटेकर को The Kliq द्वारा बैकस्टेज के मुद्दों को संभालने का तरीका पसंद नहीं था। दोनों एक-दूसरे के दुश्मन नहीं हैं लेकिन The Kliq और Bone Street Krew की फ्यूड में दोनों के बीच संबंधों में खटास जरूर देखी जा सकती थी।

ब्रॉक लैसनर

Expand Tweet
Ad

ब्रॉक लैसनर को हमेशा अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक का अंत करने के लिए जाना जाएगा। इन दिनों उनके संबंध ठीक स्थिति में हैं लेकिन कुछ साल पहले ऐसा नहीं था।

लैसनर ने साल 2004 में WWE छोड़ी और उसके कुछ साल बाद UFC 121 में अंडरटेकर और द बीस्ट के बीच कन्फ़्रंटेशन का सैगमेंट देखने को मिला। 2011 में एरियल हेल्वानी को दिए इंटरव्यू में लैसनर ने स्वीकार किया था कि उनके द डेड मैन के साथ संबंध अच्छे नहीं थे।

विंस मैकमैहन

Expand Tweet
Ad

आज अधिकतर लोग विंस मैकमैहन और अंडरटेकर की रियल लाइफ फ्रेंडशिप से अच्छी तरह वाकिफ हैं। सर्वाइवर सीरीज 1997 में हुए बहुचर्चित मोंट्रियल स्क्रूजॉब के संबंध में अंडरटेकर ने The Bill Simmons पॉडकास्ट में कहा था कि उस सैगमेंट के बाद उन्होंने विंस को कन्फ्रंट भी किया था।

वहीं 2019 में Starcast II नाम के इवेंट के दौरान भी विंस और अंडरटेकर के बीच बहस की रिपोर्ट्स सामने आई थीं।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda