• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • विंस मैकमैहन के 5 चहेते सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस बिल्कुल पसंद नहीं करते
विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर

विंस मैकमैहन के 5 चहेते सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस बिल्कुल पसंद नहीं करते

विंस मैकमैहन रेसलिंग जगत में बिना किसी शक सबसे ज्यादा जीनियस आदमी कहलाए जाते हैं। डब्लू डब्लू ई (WWE) आज शायद विंस मैकमैहन के बिना कुछ भी नहीं होती। इतने सफल रहने के बाद भी उन्होंने कई मौकों पर बड़ी गलतियां की है जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी।

Ad

कई मौकों पर विंस ने गलत सुपरस्टार को कंपनी का फेस बनाने की कोशिश की और उसे टॉप स्टार बनने का प्रयास किया लेकिन फैंस को वह सुपरस्टार बिल्कुल भी पसंद नहीं आए।

Ad

ये भी पढ़ें:- 10 बड़े WWE सुपरस्टार्स और उनके असली नाम

Ad

विंस मैकमैहन ने बहुत बार अलग-अलग तरीकों से फैंस को मनाने की कोशिश भी की है लेकिन आज भी कई सारे फैंस उन सुपरस्टार्स को पसंद नहीं करते हैं। इससे उन सुपरस्टार्स को हेट का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए आइए जानते हैं सुपरस्टार्स के बारे में जो विंस मैकमैहन को पसंद है लेकिन उन्हें फैंस बिल्कुल पसंद नहीं करते।

Ad

#5 ब्रॉक लैसनर

Ad
ब्रॉक लैसनर
Ad

ब्रॉक लैसनर काफी ज्यादा प्रसिद्ध सुपरस्टार है और उन्हें WWE में डेब्यू किए 15 सालों से ज्यादा हो चुके हैं। वह विंस मैकमैहन के चहेते हैं। ब्रॉक लैसनर को कई सारे फैंस देखना काफी ज्यादा पसंद करते थे लेकिन जब उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल जीती सारी चीज़ें पलट गई।

Ad

वह एक पार्ट टाइमर है और सिर्फ बड़े पीपीवी और शो में दिखाई देते हैं। रॉ में भी द बीस्ट कभी-कभी आते थे, इस कारण से वह रॉ की बड़ी टाइटल को हर हफ्ते या छोटे पीपीवी में बिल्कुल भी नहीं लाते थे और फैंस को यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी।

Ad

द बीस्ट को फैंस द्वारा हेट मिलने का यह सबसे बड़ा कारण है। इस बार वह यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में निरंतर दिखाई दे रहे हैं लेकिन पहले उनके कार्यों की वजह से आज वह WWE यूनिवर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 बैरन कॉर्बिन

बैरन कॉर्बिन
Ad

बैरन कॉर्बिन को शुरुआती दौर से ही अच्छा पुश मिला है। उन्होंने डेब्यू के पहले आंद्रे द जाइंट बैटल रॉयल जीता था और उसके मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट पर भी कब्जा किया था। बैरन कॉर्बिन को पहले ज्यादा हेट नहीं मिलती थी।

जबसे उन्हें रॉ के जनरल मैनेजर का पद दिया गया था, तब से वह कंपनी में सबसे ज्यादा नापसन्द किए जाने वाले रेसलर बन गए और अभी तक उन्हें हेट मिलती है। इसके बाद भी जिस प्रकार से उन्हें पुश मिलता है, उससे साफ है कि वह विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार है।

#3 लेसी इवांस

लेसी इवांस

लेसी इवांस को रेसलमेनिया के बाद से ही जबरदस्त पुश मिलने लगा, WWE ने बहुत लंबे समय बाद किसी NXT विमेंस सुपरस्टार को आते ही इतना बड़ा पुश दिया। उन्होंने बैकी लिंच को मनी इन द बैंक, स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स और एक्सट्रीम रूल्स में चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था।

Ad

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमैहन को लेसी इवांस में अगली टॉप विमेंस स्टार नजर आती है। इसके बाद भी फैंस को लेसी इवांस बिल्कुल भी पसंद नहीं है, बैकी के साथ फ़्यूड मे साफ हो गया कि अभी फैंस उन्हें टॉप स्टार के रूप में नहीं देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस को द उसोज़ के साथ मिलकर 'समोअन शील्ड' बनानी चाहिए

#2 द ग्रेट खली

द ग्रेट खली
Ad

WWE में शिंस्के नाकामुरा और एंड्राडे के पास अच्छी माइक स्किल्स नहीं है लेकिन इसके बाद भी वह फैंस की नजरों में अच्छे सुपरस्टार है क्योंकि उनके आपस रेसलिंग स्किल्स है। इन कारणों के चलते फैंस उन्हें हेट नहीं करते।

ऐसा कुछ द ग्रेट खली के साथ नहीं था, उनके पास रेसलिंग और माइक्रोफोन स्किल्स बिल्कुल भी नहीं था। इसके बाद भी विंस मैकमैहन उन्हें चैंपियन के रूप में देखते थे, रेसलिंग स्किल्स न होने की वजह से खली को फैंस पसंद नहीं करते हैं।

#1 रोमन रेंस

रोमन रेंस

रोमन रेंस का नाम सूची में डालना थोड़ा मुश्किल था। अभी फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं लेकिन यह बात तो सारे लोग जानते हैं कि जब रोमन रेंस चैंपियनशिप फ़्यूड में आएंगे तो उन्हें हेट मिलना शुरू हो जाएगी।

विंस मैकमैहन ने उन्हें शुरुआती दौर में कुछ ज्यादा ही पुश दे दिया और वह हर पीपीवी के मेन इवेंट में आने लगे। फैंस को यह बात पसंद नहीं आयी और उन्हें हेट मिलना शुरू हो गयी। आने वाले समय में विंस के लिए काफी ज्यादा मुश्किलें होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- SmackDown में हुए रोमन रेंस पर खतरनाक हमले के बाद फैंस की ट्विटर प्रतिक्रियाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda