5 दिग्गज रैसलर जो WWE से भी बड़े बन गए

WWE इस समय दुनिया की सबसे बड़ी प्रो-रैसलिंग कंपनी है। अपने पिता से कंपनी लेने के बाद विंस ने इस बिजनेस को बदल कर ही रख दिया है। इस दौरान उन्होंने दुनिया को कई बड़े नामी प्रो-रैसलर भी दिए। लेकिन क्या आप को पता है कि इस दौरान कुछ ऐसे भी रैसलर हुए है, जो इस प्रो-रैसलिंग के बिजनेस भी बड़े हो गए है।

Ad

आज हम आप को WWE के उन पांच रैसलर के बारें में बताएंगे, जो इस समय इस बिजनेस भी बड़े हो गए हैं।

Ad

जॉन सीना

Ad
Ad

पूर्व WWE चैंपियन ने 2002 में WWE में कदम रखा था। सीना ने मेन रोस्टर में आने से पहले कुछ समय WWE की डेवलपमेंटल टेरिटरी OVW (ओहायो वैली रैसलिंग) में बिताया था। स्मैकडाउन इतिहास के सबसे लोकप्रिय सैगमेंट में से एक, जिसमे सीना ने कर्ट एंगल की चुनौती को एक मैच के लिए स्वीकार किया था और लगभग पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को हरा भी दिया था। कुछ इस तरह से उनका डेब्यू इस कंपनी में हुआ था। इस बाद रैसलमेनिया 21 का दौर शुरू हो गया था , तब तक सीना कंपनी के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे।

Ad

उन्होंने रैसलमेनिया 21 में अपना पहला WWE टाइटल जीता और प्रशंसकों को यह महसूस करने में ज्यादा समय नहीं लगा कि WWE ने सीना को अपने गले से लगा लिया है। इस दौरान सीना सभी समय के सबसे विवादास्पद सुपरस्टार में से एक बन गए, उन्हें हर जगह मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं।

Ad

रैसलमेनिया 32 के बाद, सीना अपने इन रिंग करियर से काफी दूर जाने जाने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया। वह एक ऐसे मुकाम पर आ गए हैं, जहां उन्हें WWE की जरूरत नहीं है और वह हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए उत्सुक हैं, ठीक उसी तरह जैसे 2002 में द रॉक ने किया था।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

बतिस्ता

बतिस्ता ने सबसे पहले डेब्यू "Deacon Batista" के रूप में किया था। इस दौरान वो डी-वोन डडली के साथ नज़र आए थे। इसके बाद वो जल्द ही हील स्टेबल Evolution के साथ शुरुआत की थी। इस दौरान उनके ट्रिपल एच, रिक फ्लेयर और रैंडी ऑर्टन जैसे स्टार्स थे। इसके बाद उन्होंने कभी भी मुड़कर नही देखा।

Ad

2005 तक बतिस्ता चैंपियन बन गए और इसके बाद मंडे नाइट रॉ के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए थे। उनका डरा देने वाला लुक और अविश्वसनीय बॉडी की वजह से उन्हें जेम्स बॉन्ड फिल्म, स्पेक्टर में एक भूमिका निभाने का भी मौका मिला। अब वो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक अभिन्न अंग है, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक है। हालांकि बतिस्ता एक हॉलीवुड अभिनेता बन गए हैं, लेकिन पेशेवर रैसलिंग लिए उनका जुनून उन्हें समय के बाद वापस आने का मौका देता है। उनकी फिल्म "एवेंजर्स: एंडगेम" रिलीज होने से कुछ दिन पहले, बतिस्ता, 7 अप्रैल को रैसलमेनिया 35 में ट्रिपल एच से लड़ने के लिए तैयार हैं।

हल्क होगन

हल्क को पहले सुपरस्टार के रूप में माना जा सकता है जो WWE के बिजनेस से से बड़ा हो गया। होगन के शीर्ष व्यक्तित्व पर हॉलीवुड की नजर पड़ी और उन्हें सिल्वेस्टर स्टेलोन-स्टारर रॉकी-3 में भूमिका निभाने का मौका मिला। इसके तुरंत बाद वह पेशेवर रैसलिंग में सबसे बड़ा नाम बन गया। WWE के हॉलीवुड के साथ जुड़ाव ने रॉक 'एन' रैसलिंग एरा को जन्म दिया, मिस्टर टी और होगन ने 1985 में पहली बार WWE रैसलमेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा लिया।

Ad

इसके बाद वो रैसलिंग की दुनिया के सबसे फेमस बेबीफेस बन गए थे। हालांकि 1996,में उन्होंने फैंस की मांग पर हील टर्न लिया। इस दौरान उन्होंने NWO का हिस्सा बने और रैसलिंग के बिजनेस को एक बार फिर से बदल दिया। इसके बाद भी हल्क आज भी हॉलीवुड की मूवी में दिखते हुए नज़र आते हैं। हालांकि वो इस समय WWE से दूर है. उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं.

ब्रॉक लैसनर

Ad

लैसनर ने भी जॉन सीना के डेब्यू के साथ ही WWE में प्रवेश किया था। उन्होंने 2002 समरस्लैम में WWE टाइटल पर कब्जा कर लिया। उन्होंने 2003 में रॉयल रंबल मैच जीता और रैसलमेनिया 19 में WWE चैंपियन बने। इसके बाद WWE के अलावा संभावित करियर के लिए NFL को चुना। इस दौरान वो स्मैकडाउन का हिस्सा थे। चोट की वजह से उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका।

NJPW के लिए काम करना शुरू कर दिया। इसके तुरंत बाद, लैसनर UFC में शामिल हो गए और वहां के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए। वह रैसलमेनिया 28 के बाद रॉ पर WWE में वापस आए। इसके बाद उन्होंने अंडरटेकर को रैसलमेनिया में हराकर उनकी स्ट्रीक को तोड़ दिया था। वो अंडरटेकर को रैसलमेनिया में हराने वाले पहले रैसलर थे। इसके बाद वो यूनिवर्सल चैंपियन भी बने और इस समय भी वो यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

द रॉक

Ad

ड्वेन जॉनसन ने WWE ने रॉकी माविया नाम से डेब्यू किया था, इस दौरान वो बेबीफेस रैसलर थे। लेकिन उनके इस रूप से ज्यादा खुश नहीं थे और उनके मैच के दौरान उन्होंने "डाई रॉकी, डाई" के चैंट करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव किया और बाकी इतिहास है। द रॉक, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ एटीट्यूड एरा के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक बन गया।

2002 के आसपास रॉक हॉलीवुड में एक फेमस फेस बन गए थे। उनके असाधारण माइक कौशल ने उन्हें एक फिल्म करियर शुरू करने में मदद की थी और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो हॉलीवुड के लीडिंग हीरो में से एक है. इस दौरान इन रिंग करियर में जॉन सीना से फाइट की थी. जिसमे उन्होंने जॉन सीना को रैसलमेनिया को हराया था. इसके अलावा उन्होंने सीएम पंक को हरा कर WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda