• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने बिना चीटिंग किए रोमन रेंस को हराया

5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने बिना चीटिंग किए रोमन रेंस को हराया

रोमन रेंस WWE के मशहूर सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने कंपनी के अंदर कई रैसलर्स को हराया है। उन्होंने 4 बार रैसलमेनिया जैसे बड़े शो को हैडलाइन भी किया है। इससे पता लगता है कि वह कितने बड़े सुपरस्टार हैं।

Ad

उन्होंने कंपनी के अंदर रहते हुए कई चैम्पियनशिप्स भी जीती हैं। इसमें WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी शामिल हैं। हालांकि अक्टूबर के महीने में उन्होंने बताया कि उन्हें कैंसर है और इस कारण उन्हें कंपनी को कुछ समय के लिए छोड़ना होगा।

Ad

अब रोमन रेंस कंपनी में नजर नहीं आ रहे हैं और इस कारण शो को काफी नुकसान भी हो रहा है।

Ad

रोमन रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी काफी शानदार तरीके से बुक करती है और वह काफी कम मुकाबले हारते हैं। लेकिन ऐसे कुछ सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने बिना चीटिंग करे रोमन रेंस को हराया है।

Ad

आइए जानें ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने सीधे रोमन रेंस को हराया है।

Ad

#5 ब्रॉक लैसनर

Ad
Ad

ब्रॉक लैसनर का नाम तो इस लिस्ट में होना ही था। वह WWE के सबसे मशहूर सुपरस्टार्स में से एक हैं। इस साल हमें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी भी देखने को मिली थी।

Ad

रोमन रेंस ने रैसलमेनिया में लैसनर का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए किया था लेकिन यहां पर लैसनर ने रेंस को हराते हुए सभी को चौंका दिया था।

उसके बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल में हमें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच एक बार फिर देखने को मिला। सभी को लगा था कि इस बार तो रेंस लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक बार फिर लैसनर ने रेंस को हरा दिया था। आखिर में समरस्लैम पीपीवी में रोमन ने लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। इसके बाद हमें रेंस की दुश्मनी ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ दिखी।

Get WWE News in Hindi Here

#4 सैथ रॉलिंस

Ad

सैथ रॉलिंस उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने अपना हील टर्न करते हुए सभी को चौंकाया था। साल 2014 में रॉलिंस ने अपने शील्ड भाइयों को धोखा देते हुए उनपर हमला किया था। इसके बाद हमें इनकी दुश्मनी डीन एम्ब्रोज़ के साथ देखने को मिली थी।

रैसलमेनिया 31 में मेन इवेंट में हमें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच WWE चैंपियनशिप के लिए दिख रहा था। इस मैच में रॉलिंस ने अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और रेंस को हराया। इससे रॉलिंस रैसलमेनिया के अंदर कैश-इन करने वाले पहले सुपरस्टार बने।

साल 2018 में भी रॉलिंस ने रोमन रेंस को हराया था, जब इन दोनों का सामना एक गौंटलेट मैच में हुआ था। ऐसा उन्होंने रेंस को पिन करते हुए किया था।

रेंस के अलावा रॉलिंस ने इस मैच के अंदर जॉन सीना को भी पिन किया था। रॉलिंस उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें रेंस ने आजतक सिंगल्स मुक़ाबलों में नहीं हराया है।

#3 बॉबी लैश्ले

Ad

बॉबी लैश्ले का करियर अबतक WWE में इतना अच्छा नहीं रहा है। रैसलमेनिया 34 के बाद इन्होंने रॉ में अपनी वापसी की और इसके बाद से ही इन्हें गलत तरीके से बुक किया जा रहा है।

इस दौरान हमें लैश्ले की दुश्मनी रोमन रेंस के साथ भी दिखी थी। एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी के अंदर हमें इन दोनों रैसलर्स का मैच देखने को मिला था। इस मैच में लैश्ले ने रोमन रेंस को पिन करके हरा दिया था।

लेकिन इसके अगले ही रात रॉ में रोमन रेंस ने लैश्ले को पिन करके हिसाब बराबर किया। अबतक लैश्ले की बुकिंग WWE के अंदर काफी अजीब रही है।

एक समय पर कंपनी इन्हें ताक़तवर दिखाती है तो वहीं दूसरी तरफ इन्हें ख़राब सैगमेंट्स और दुश्मनी में बुक करती है। लैश्ले एक अच्छे रैसलर हैं जिन्हें कंपनी के अंदर अच्छी तरह से बुक किया जाना चाहिए लेकिन कंपनी ऐसा नहीं कर रही है।

#2 ब्रॉन स्ट्रोमैन

Ad

रोमन रेंस के जाने के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन ही WWE के सबसे ताक़तवर रैसलर बने हुए हैं। रॉ में इन्हें काफी पुश दिया जा रहा है। कुछ हफ्तों पहले इनपर हमला हुआ था और इस कारण स्ट्रोमैन को सर्जरी भी करवानी पड़ी थी।

TLC में इन्होंने अपनी वापसी करते हुए बैरन कॉर्बिन का सामना किया। इस मैच में कॉर्बिन की हार हुई और मुकाबले में डाली गई शर्तों के अनुसार, अब स्ट्रोमैन रॉयल रम्बल में लैसनर का सामना करेंगे।

साल 2017 में हमें स्ट्रोमैन का फास्टलेन में रेंस के मैच साथ देखने को मिला था। इस मैच में स्ट्रोमैन की हार हुई थी। इसके बाद स्ट्रोमैन ने पेबैक और ग्रेट बॉल्स ऑफ़ फायर पीपीवी में रेंस को सीधे हराया था।

स्ट्रोमैन उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जो बड़ी ही आसानी से रेंस को हराने में कामयाब रहे हैं। हालांकि अबतक इन्होंने कोई सिंगल्स टाइटल अपने नाम नहीं किया है।

#1 फिन बैलर

Ad

फिन बैलर का नाम सबसे चौंकाने वाला है। इस समय रॉ में फिन बैलर की बुकिंग काफी अजीब चल रही है। एक समय पर फिन को काफी शानदार तरीके से बुक किया जाता था लेकिन ऐसा सिर्फ कुछ समय तक चला।

मेन रोस्टर में आने के कुछ समय बाद ही इन्होंने रोमन रेंस को हराया था। ये बैलर का मेन रोस्टर में दूसरा मैच था। रोमन रेंस को हराने के बाद बैलर ने समरस्लैम 2016 में सैथ रॉलिंस का सामना किया था।

इस मैच को भी उन्होंने जीता था और इससे वह WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन बने। हालांकि इस मैच में वह चोटिल हो गए थे और अगली ही रात रॉ में उन्हें अपनी चैंपियनशिप कंपनी को वापस सौंपनी पड़ी।

पिछले कुछ समय में बैलर की बुकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है और TLC के अंदर इन्होंने मैकइंटायर को हराकर सभी को चौंका दिया था।

लेखक- मोहित कुशवाहा; अनुवादक- ईशान शर्मा

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda