• Sports News
  • WWE
  • 8 बड़े NXT सुपरस्टार्स जो अगले सप्ताह अपना मेन रोस्टर डेब्यू कर सकते हैं

8 बड़े NXT सुपरस्टार्स जो अगले सप्ताह अपना मेन रोस्टर डेब्यू कर सकते हैं

रैसलमेनिया के बाद WWE का पूरा फोकस सुपरस्टार शेकअप पर चला गया है। सुपरस्टार शेकअप केवल इसी चीज पर आधारित नहीं है कि कौन स्मैकडाउन से रॉ में और कौन रॉ से स्मैकडाउन में जाएगा। NXT सुपरस्टार्स का डेब्यू भी इसे बेहद दिलचस्प बना रहा है।

Ad

पिछले एक साल में यदि देखा जाए तो लार्स सुलिवन, एंड्राडे, लेसी इवान्स और भी कई बड़े NXT सुपरस्टार्स अपना मेन रोस्टर डेब्यू कर चुके हैं।

Ad

मेन रोस्टर में फिलहाल फिन बैलर और एजे स्टाइल्स ने सुपरस्टार शेकअप से पहले काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। क्योंकि फिन बैलर स्मैकडाउन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं वहीं एजे स्टाइल्स को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो WWE की रेड ब्रांड में शामिल हो सकते हैं।

Ad

लेकिन सवाल ये भी हैं कि इस बार किन NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में मौका दिया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आठ ऐसे ही NXT सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जो इस बार अपना मेन रोस्टर डेब्यू कर सकते हैं।

Ad

8) द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स

Ad
Ad

'द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स' एक बेहतरीन टैग टीम रही है। किन्तु दुखद बात यह है कि उन्हें कभी NXT टैग टीम चैंपियन टीम बनने का मौका नहीं मिला।

Ad

लेकिन NXT और WWE की मेन ब्रांड का काम करने का तरीका काफी अलग है। इसलिए यह टीम अपने प्रदर्शन के दम पर एक बेहतर टैग टीम साबित हो सकती है।

Ad

एंजेलो डॉकिन्स और मोंटेज फोर्ड ने NXT में काफी बड़ी-बड़ी टीमों को हराते हुए बहुत कुछ हासिल किया है। इसीलिए उन्हें मेन रोस्टर में शामिल किया जा सकता है, जो कि इस टीम के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

7) कैरी सेन

Ad

कैरी सेन 'मे यंग क्लासिक', NXT विमेंस चैंपियनशिप और विमेंस डिवीज़न के दोनों रॉयल रम्बल मैचों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल NXT में शायद ऐसा कुछ बाकी नहीं रह गया है जो कैरी सेन ने हासिल ना किया हो। ये सभी चीजें इसी ओर इशारा करती हैं कि कैरी सेन अपने मेन रोस्टर डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ऐसी खबरें भी हैं कि जल्द ही एक बड़ा NXT सुपरस्टार अपना मेन रोस्टर डेब्यू करने वाला है। साथ ही साथ कैरी सेन को स्मैकडाउन रोस्टर के साथ सफर करते भी देखा गया है। उनका किरदार ऐसा है कि वो अछे तरीके से बेबीफेस सुपरस्टार की भूमिका निभा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो डीन एम्ब्रोज़ की WWE में वापसी के बाद हो सकती हैं

6) बियांका ब्लैयर

Ad

बेशक कैरी सेन पूर्व NXT चैंपियन रही हैं, दूसरी ओर बियांका ब्लैयर ने काफी बार NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की है। दुखद बात यह रही है कि बियांका कभी चैंपियन नहीं बन सकी हैं।

बियांका मौजूदा WWE रोस्टर में सबसे ताकतवर विमेन सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी इस ताकत को बिलकुल नहीं नकारा जा सकता है। वो नाया जैक्स और टैमिना जैसी ताकतवर रैसलर्स के सामने चुनौती पेश करने वाली रैसलर प्रतीत होती हैं।

5) मिया यिम

Ad

मिया यिम के पास रैसलिंग का काफी अनुभव है और यदि उन्हें में रोस्टर डेब्यू करने का मौका दिया जाता है, तो वो बहुत कम समय में मेन रोस्टर पर अपनी पकड़ बना सकती हैं।

उनके लिए प्लस प्वाइंट यह है कि वो पिछले एक दशक से रैसलिंग रिंग से जुड़ी हुई हैं। 2017 में उन्होंने WWE के साथ डील साइन की थी।

मिया बहुत थोड़े से वक्त में बहुत कुछ हासिल करने में सक्षम हैं, उन्हें जरुरत है तो सिर्फ कुछ मौकों की।

4) कैंडिस ले रे

कैंडिस रॉयल रम्बल मैच का हिस्सा रह चुकी हैं, खास बात यह है कि उन्होंने रैसलमेनिया 35 में हुए विमेंस बैटल रॉयल में भी हिस्सा लिया था।

कैंडिस ले रे का किरदार कुछ ऐसा है कि वो मेन रोस्टर में एक बेहतरीन बेबीफेस सुपरस्टार साबित हो सकती हैं। यह विमेन सुपरस्टार पिछले करीब दो दशक से रैसलिंग से जुड़ी हैं। अनुभव की कोई कमी नहीं है, इसीलिए उन्हें अगले सप्ताह सुपरस्टार शेकअप में मेन रोस्टर डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है।

3) पेटे डूने

Ad

पेटे डून पिछले काफी समय से NXT UK डिवीज़न पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से ट्रिपल एच को भी ख़ासा प्रभावित किया है। हालांकि पेटे डूने फिलहाल वॉल्टर के खिलाफ रीमैच की मांग कर रहे हैं, लेकिन यूके डिवीज़न में जो अपना रुतबा कायम किया है। उससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि उनका मेन रोस्टर डेब्यू अब अधिक दूर नहीं है।

इस वर्ष स्मैकडाउन FOX नेटवर्क पर शिफ़्ट हो रही है। यदि FOX ताकत के क्षेत्र पर फोकस न करते हुए फिटनेस क्षेत्र पर अपना ध्यान केंद्रित करती है, तो पेटे इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

कुछ दिन पहले ही NXT Takeover में उन्हें वॉल्टर के खिलाफ NXT UK चैंपियनशिप गंवानी पड़ी है, इसीलिए वो रीमैच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: विंस मैकमैहन हुए परेशान, WWE छोड़कर दूसरी कंपनी में जा सकते हैं जा सकते हैं रैसलर्स

2) 'द अनडिस्प्यूटेड एरा'

Ad

कुछ समय पहले एडम कोल ने कहा था कि साल 2019 हमारा है। लेकिन अभी तक उनकी कमर से कोई चैंपियनशिप बंधी नजर नहीं आयी है। क्या एडम कोल के उस बयान का मतलब यह था कि वो जल्द मेन रोस्टर की कोई चैंपियनशिप हासिल करने वाले हैं।

यदि सुपरस्टार शेकअप के दौरान 'द अनडिस्प्यूटेड एरा' किसी बड़ी बेबीफेस टीम पर हमला करती है। तो इस टीम के लिए इससे बेहतर डेब्यू और कोई नहीं हो सकता। ट्रिपल एच के दिमाग में जरूर यह बात चल रही होगी कि इस बेहतरीन टीम को जल्द से जल्द मेन रोस्टर की बड़ी हील टीम बनाया जाए।

यह भी पढ़ें: WWE के 3 सुपरस्टार जिनके अगले मैनेजर बन सकते हैं पॉल हेमन

1) शायना बैजलर

Ad

रोंडा राउजी कुछ समय के लिए WWE से बाहर चली गयी हैं। शायना बैजलर भी रोंडा राउजी की ही तरह पूर्व MMA फाइटर रही हैं। ऐसा कहना भी गलत नहीं है कि शायना बैजलर NXT विमेंस डिवीज़न को अकेले अपने मजबूत कन्धों पर संभाले हुए हैं।

उनकी फिटनेस लाजवाब है और उन्होंने हील सुपरस्टार की भूमिका में NXT में बहुत कुछ हासिल किया है। उनकी उम्र भी अब 38 को पार कर चुकी है, इस इस वक्त उनका मेन रोस्टर डेब्यू उनके खुद के लिए भी और WWE के लिए भी निःसंदेह अच्छा ही साबित होगा।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda