• Sports News
  • WWE
  • 22 साल के WWE सुपरस्टार से खुश हुए ट्रिपल एच और पॉल हेमन, जल्द मिलेगा बड़ा पुश

22 साल के WWE सुपरस्टार से खुश हुए ट्रिपल एच और पॉल हेमन, जल्द मिलेगा बड़ा पुश

हाल ही में WWE रॉ में ऑस्टिन थ्योरी ने सैथ रॉलिंस के ग्रुप को ज्वाइन किया है। थ्योरी पहले जेलिना वेगा के साथ थे। WWE ने पिछले कुछ हफ्तों से ही इस बात के हिंट दे दिए थे कि जेलिना के साथी अलग हो सकते हैं। और अंत में ऐसा हो ही गया। वेगा के फैक्शन से अब थ्योरी अलग हो गए है। सभी को लगा था कि थ्योरी अलग होकर NXT में जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। स्पोर्टसकीड़ा के टॉम कोल्यूह ने बताया कि ऑरिजिनल प्लान ये नहीं था।

ये भी पढ़ें-5 बड़ी दुश्मनियां जिसको WWE ने साल 2020 में फिर से दिखाया

Ad

Dropkick DiSKussions पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में टॉम और कोरी गंज ने इस बात पर काफी चर्चा कर बताया कि बैकस्टेज ऑस्टिन थ्योरी को काफी प्यार मिल रहा है। और कई लोग उन्हें सफल होते हुए देखना चाहते हैं। इसके अलावा एक बात और सामने आई है कि ट्रिपल एच(Triple H) और पॉल हेमन(Paul Heyman) काफी खुश ऑस्टिन थ्योरी से हैं और उनसे इन्हें काफी उम्मीद है।

Ad

WWE सुपरस्टार थ्योरी को मिल रहा है समर्थन

Ad

टॉम ने कहा,

आप सभी को बता दें कि अब थ्योरी NXT में नहीं जाने वाले हैं। सभी लोग पहले ये ही सोच रहे थे। लेकिन ये प्लान नहीं था। थ्योरी काफी किस्मत वाले हैं कि उन्हें अब बैकस्टेज से बहुत प्यार मिल रहा है और लोग उन्हें सफल होते हुए देखना चाहते हैं। जेलिना वेगा के साथ रहने से उन्हें काफी फायदा मिला है। ट्रिपल एच और पॉल हेमन भी अब उन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। अब रॉलिंस के फैक्शन में वो आ गए है तो फिर उन्हें सफलता जरूर मिलेगा।

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी का फ्यूचर

साल 2016 में ऑस्टिन थ्योरी ने प्रोफेशनल रेसलिंग में डेब्यू किया था। साल 2019 में उन्होंने फिर WWE के साथ कॉन्ट्रेैक्ट साइन किया। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑस्टिन थ्योरी अभी सिर्फ 22 साल के ही हैं। रॉ के टॉप फैक्शन के वो इस समय हिस्सा है। इससे अच्छी बात उनके लिए कुछ नहीं हो सकती है। WWE उनके ऊपर लगातार भरोसा कर रहा है। आने वाले समय में उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े:- WWE Backlash 2020: 5 बड़े मैच जो इस पीपीवी में देखने को मिल सकते हैं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda